सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा बनाने वाला जिला है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा है जो 464 किलोमीटर है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सीमा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 149 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।
सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा बनाने वाला जिला है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा है जो 464 किलोमीटर है।
राजस्थान का वह जिला जिसकी भौगोलिक एवं सामाजिक वातावरण/पर्यावरण तथा राजनैतिक सीमा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से मिलती है, वह है -
सही उत्तर: धौलपुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश से लगती है। राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है। धौलपुर की सीमा उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश से मिलती है।
संलग्न राज्यों का वह जिला जो प्रत्यक्षतः राजस्थान को नहीं छूता है -
सही उत्तर: भटिण्डा
व्याख्या (Explanation)
पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है।
निम्न में से कौनसा जिला राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर नहीं है -
सही उत्तर: उदयपुर
व्याख्या (Explanation)
उदयपुर की सीमा गुजरात के साथ लगती है। राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।
निम्न में से कौनसा जिला अन्तर्राज्यीय सीमा पर नहीं है -
सही उत्तर: दौसा
व्याख्या (Explanation)
दौसा अन्तर्वर्ती जिला हैं इसकी सीमा किसी भी देश या राज्य से नहीं लगती।
राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के बीच प्राकृतिक सीमा बनाने वाली नदी है -
सही उत्तर: चम्बल
व्याख्या (Explanation)
चंबल नदी मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले में महू से 67.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मांडव के पास विंध्यन रेंज के उत्तरी ढलान पर सिंगार चौरी चोटी से निकलती है। चंबल नदी की लंबाई 965 किमी है। यह मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों के बीच 216 किमी तक बहती है।
निम्न में से किस जिले की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है -
सही उत्तर: भीलवाड़ा
व्याख्या (Explanation)
बूंदी और टोंक अन्तर्वर्ती जिले हैं इनकी सीमा किसी भी देश या राज्य से नहीं लगती। वहीं डूंगरपुर की सीमा गुजरात से लगती है। राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।
मध्य प्रदेश के साथ राज्य के कुल कितने जिलों की सीमा लगती है -
सही उत्तर: 10
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।
पाकिस्तान के कितने जिले राजस्थान से सीमा बनाते हैं -
सही उत्तर: 9
व्याख्या (Explanation)
रेडक्लिफ रेखा पर पाकिस्तान के 9 जिले पंजाब प्रान्त का बहावलपुर, बहावलनगर व रहीमयार खान तथा सिंध प्रान्त के घोटकी, सुक्कुर, खेरपुर, संघर, उमरकोट व थारपाकर राजस्थान से सीमा बनाते हैं।
निम्न में से राजस्थान के किस जिले की सीमा गुजरात से स्पर्श नहीं करती है -
सही उत्तर: प्रतापगढ़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर) की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है। प्रतापगढ़ की सीमा मध्य प्रदेश के साथ लगती है।