⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सीमा PYQ in Hindi - पेज 15

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सीमा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 149 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।

141

निम्न में से किस जिले की सीमा रेखा किसी अन्य राज्य के सीमा रेखा को नहीं छूती है -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
Aडूंगरपुर
Bभीलवाड़ा
Cझून्झूनु
Dबूंदी

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

राजस्‍थान के 14 अन्तर्वर्ती जिले हैं जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाते। इनमें बूंदी भी शामिल हैं।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

142

राजस्थान के वे जिले जिनकी राजनीतिक सीमा भारत के किसी अन्तर्राज्यीय या अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से नहीं लगती -

Aप्रतापगढ़, दौसा, टोंक, बांसवाड़ा, राजसमन्द
Bपाली, जयपुर, नागौर, धौलपुर, अजमेर
Cबूंदी, दौसा, राजसमन्द, पाली, जोधपुर
Dकरौली, भीलवाड़ा, दौसा, नागौर, टोंक

सही उत्तर: बूंदी, दौसा, राजसमन्द, पाली, जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्‍थान के 14 अन्तर्वर्ती जिले हैं जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाते। इनमें बूंदी, दौसा, राजसमन्द, पाली, जोधपुर भी शामिल हैं।

143

राजस्थान राज्य की सर्वाधिक लम्बी सीमा किस राज्य के साथ है -

Aउत्तरप्रदेश
Bपंजाब
Cहरियाणा
Dमध्यप्रदेश

सही उत्तर: मध्यप्रदेश

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है। राजस्थान के झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे लंबी है जो मध्यप्रदेश के साथ लगती है।

144

निम्न में से किस जिले की सीमा गुजरात से स्पर्श नहीं करती है, वह है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
Aप्रतापगढ़
Bजालोर
Cबाड़मेर
Dडूंगरपुर

सही उत्तर: प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

145

निम्न में से राजस्थान के किस जिले की सीमा मध्य प्रदेश से संयुक्त है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aभरतपुर
Bडूंगरपुर
Cसिरोही
Dझालावाड़

सही उत्तर: झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

146

राजस्थान की पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
A1050 किमी.
B1020 किमी.
C1010 किमी.
D1070 किमी.

सही उत्तर: 1070 किमी.

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

147

राजस्थान के निम्न जिलों में से कौन से एक जिले की सीमा उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश से मिलती हैं -

Aकरौली
Bभरतपुर
Cधौलपुर
Dसवाई माधोपुर

सही उत्तर: धौलपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश से लगती है। राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है। धौलपुर की सीमा उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश से मिलती है।

148

राजस्थान के जिस जिले में अधिकतम जिलों की सीमाएं स्पर्श करती है, वह है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER Exam 2015(GK)
Aनागौर
Bभीलवाड़ा
Cअजमेर
Dपाली

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

सर्वाधिक जिलों से सीमा पाली की 7 जिलों से लगती है। वर्तमान में नागौर की सीमा भी 7 जिलों से लगती है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER Exam 2015(GK)

149

निम्‍न में से पाकिस्तान सीमा से सर्वाधिक निकट स्थित जिला मुख्यालय है -

Aबीकानेर
Bश्रीगंगानर
Cबाड़मेर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: श्रीगंगानर

व्याख्या (Explanation)

श्रीगंगानर पाकिस्तान सीमा से सर्वाधिक निकट स्थित जिला मुख्यालय है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams