निम्न कथनों पर विचार कीजिए - क. लाल व पीली मिट्टी में उपजाऊ तत्वों की कमी होती है। ख. लाल व पीली मिट्टी भीलवाडा, सिरोही, अजमेर, सवाई माधोपुर एवं उदयपुर जिलों में पाई जाती है। ग. लाल व पीली मिट्टी में गेहूं व चावल की खेती की जाती है।
सही उत्तर: केवल क एवं ख सही है।
व्याख्या (Explanation)
लाल व पीली मिट्टियों का लाल व पीला रंग लौह आॅक्साइड के जलयोजन की उच्च मात्रा के कारण है। इसमें कैल्शियम कार्बोनेटकी नगण्यता एवं नाइट्रोजन एवं जैविक कारकों की अल्पता होती है, जिससे इनकी उपजाऊ शक्ति कम होती है। यह मिट्टी सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर और सिरोही जिलों पायी जाती है। इन मिट्टियों में जलधारण क्षमता कम होती है, इसलिए गेहूं और चावल की खेती के लिए अतिरिक्त जल की आवश्यकता होती है। लाल और पीली मिट्टी में होने वाली फसलें ये हैं: मक्का, दलहन, ज्वार,गेहूं एवं चना
स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3