⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की मिट्टियाँ PYQ in Hindi - पेज 21

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की मिट्टियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 241 प्रश्नों में से यह पेज 21 है।

201

राजस्थान में भूरी मिट्टी का क्षेत्र है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
Aहाडौती क्षेत्र
Bअरावली पर्वत श्रृंखला के दोनो तरफ के भाग
Cराजस्थान का दक्षिणी क्षेत्र
Dबनास का प्रवाह क्षेत्र

सही उत्तर: बनास का प्रवाह क्षेत्र

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3

202

निम्न कथनों पर विचार कीजिए - क. लाल रेतीली मिट्टी कृषि के लिए ठीक होती है लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। ख. लाल रेतीली मिट्टी राजस्थान के कोटा, बून्दी व झालावाड जिले के कुछ भाग में पाई जाती है। ग. लाल रेतीली मिट्टी के लिए जिन क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाऐं हैं, वे क्षेत्र कृषि की दृष्टि से उन्नत है। उपरोक्त कथनों में से -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
Aकेवल क सही है।
Bकेवल ख सही है।
Cकेवल क एवं ग सही है।
Dकेवल क एवं ख सही है।

सही उत्तर: केवल क एवं ग सही है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3

203

राजस्थान के सर्वाधिक क्षेत्र पर निम्नलिखित में से कौन सी मृदा पायी जाती है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2018
Aएरिडोसोल्स एवं एण्टिसोल्स
Bएरिडोसोल्स एवं अल्मीसोल्स
Cइनसेप्टिसोल्स
Dवर्टीसोल्स एवं अल्फीसोल्स

सही उत्तर: एरिडोसोल्स एवं एण्टिसोल्स

व्याख्या (Explanation)

पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में एन्टी सोल्स (रेगिस्तानी) प्रकार की मृदा पाई जाती है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2018

204

निम्न कथनों पर विचार कीजिए - क. पीली भूरी रेतीली मिट्टी राजस्थान में मुख्यतः भीलवाडा व चित्तौड़गढ़ जिले के कुछ भागों में पाई जाती है। ख. पीली भूरी मिट्टी के लगभग 100 से 150 सेमी. नीचे चूना मिश्रित मिट्टी मिलती है। ग. पीली भूरी रेतीली मिट्टी उपजाऊ होती है। अतः यह मिट्टी कृषि कार्यो के लिए ठीक रहती है।

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aकेवल क एवं ख सही है।
Bकेवल क सही है।
Cकेवल क एवं ग सही है।
Dकेवल ख सही है।

सही उत्तर: केवल क एवं ग सही है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

205

कथन-रेतीली मिट्टी में उपजाऊ तत्वों की मात्रा कम तथा लवण की मात्रा अधिक होती है। कारण-लवणीय मिट्टी में कुछ घास अवश्य उत्पन्न हो जाती है।

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
Aकथन सही है और कारण भी सही है।
Bकथन गलत है लेकिन कारण सही है।
Cकथन गलत है और कारण भी गलत है।
Dकथन सही है लेकिन कारण गलत है।

सही उत्तर: कथन सही है और कारण भी सही है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1

206

कौन सा सुमेलित नहीं है - मृदा का प्रकार - जिला

Aलाल लोम - डूंगरपुर
Bपर्वतीय मृदा - उदयपुर
Cपीली- भूरी - बीकानेर
Dगहरी मध्यम काली - कोटा

सही उत्तर: पीली- भूरी - बीकानेर

207

राजस्थान में निम्नलिखित कौन से जिलों में लाल लोमी मिट्टी पायी जाती है -

📋 पूछा गया: Livestock Assistant Exam 2018
Aसिरोही एवं पाली
Bडूंगरपुर एवं उदयपुर
Cकोटा एवं बूंदी
Dसवाई माधोपुर एवं करौली

सही उत्तर: डूंगरपुर एवं उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

लाल लोमी मिट्टी का लाल रंग इसमें लौह तत्वों की मौजूदगी को दर्शाता है। ऐसी मिट्टी का कण बारीक होने से इसमें पानी अधिक समय तक रहता है। राजस्थान में लाल-लोमी मिट्टी उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूँगरपुर आदि जिलों में पाई जाती है।

📋

स्रोत: Livestock Assistant Exam 2018

208

राजस्थान के सर्वाधिक क्षेत्र पर निम्न में से कौनसी मिट्टी पाई जाती है -

Aएरिडीसोल्स एवं एल्फीसोल्स
Bएरिडीसोल्स एवं एण्टिसोल्स
Cवर्टीसोल्स एवं अल्फीसोल्स
Dइनसेप्टीसोल्स

सही उत्तर: एरिडीसोल्स एवं एण्टिसोल्स

व्याख्या (Explanation)

एरीडिसोल्स: एरिडिसोल खनिज मिट्टी है जो ज्यादातर शुष्क जलवायु में पाई जाती है। एंटिसोल राज्य की प्रमुख मृदा है। पश्चिमी भाग के आधे हिस्से के सभी जिलों में कहीं कम और कही बहुतायत क्षेत्र पर एन्टीसोल मृदा पायी जाती है।

209

राजस्थान की मिट्टी के सम्बन्ध में निम्न में से कौनसा कथन सत्य नहीं है -

Aथार मरूस्थल में ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर शैलों से बलुई मिट्टी का निर्माण हुआ है
Bदक्षिणी भाग में ग्रेनाइट, नीस और क्वाटर््जाइट शैलों से लाल लोमी मिट्टी का निर्माण हुआ है
Cदक्षिण-पूर्वी भाग में बेसाल्ट लावा के क्षरण से काली मिट्टी का निर्माण हुआ है
Dदक्षिणी भाग में फास्फेटिक शैलों के क्षरण से मिश्रित लाल मिट्टी का निर्माण हुआ है

सही उत्तर: दक्षिणी भाग में फास्फेटिक शैलों के क्षरण से मिश्रित लाल मिट्टी का निर्माण हुआ है

210

राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है -

Aबनास नदी का प्रवाह क्षेत्र
Bराजस्थान का दक्षिणी भाग
Cहाड़ौती पठार
Dअरावली के दोनों तरफ के भाग

सही उत्तर: बनास नदी का प्रवाह क्षेत्र

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams