मिट्टी का लाल रंग ____ के आधिक्य के कारण होता है।
सही उत्तर: लौह
व्याख्या (Explanation)
लौह ऑक्साइड (Fe₂O₃) मिट्टी को लाल रंग प्रदान करता है।
स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की मिट्टियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 241 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
मिट्टी का लाल रंग ____ के आधिक्य के कारण होता है।
सही उत्तर: लौह
व्याख्या (Explanation)
लौह ऑक्साइड (Fe₂O₃) मिट्टी को लाल रंग प्रदान करता है।
स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
निम्न में से कौनसी मृदा, राजस्थान के पश्चिमी मरूस्थल से मूलतः संबंधित है -
सही उत्तर: एरिडीसॉल्स
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के पश्चिमी भाग में एरिडीसॉल्स (बालु मिट्टी) प्रकार की मृदा पाई जाती है, जो शुष्क जलवायु में विकसित होती है।
स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
निम्न में से वह जिला युग्म जहाँ लाल व पीली मृदा पाई जाती है, है - (सबसे उपयुक्त चुनें)
सही उत्तर: सिरोही - सवाई माधोपुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के सिरोही और सवाई माधोपुर जिलों में लाल एवं पीली मृदा पाई जाती है, जो लोहा व एल्यूमिनियम ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण रंगीन होती है।
स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
निम्नलिखित में से कौन-सा मृदा अपरदन का प्रत्यक्ष कारण नहीं है -
सही उत्तर: वैश्विक तापमान वृद्धि
व्याख्या (Explanation)
वैश्विक तापमान वृद्धि मृदा अपरदन का प्रत्यक्ष कारण नहीं है, बल्कि यह एक अप्रत्यक्ष कारक है। अत्याधिक पशुचारण, स्थानान्तरित कृषि और वन विनाश मृदा अपरदन के प्रत्यक्ष कारण हैं।
स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
दोमट मृदा में _____ कमी होती है।
सही उत्तर: नाइट्रोजन की
व्याख्या (Explanation)
दोमट या दोमट मिट्टी रेत, गाद और चिकनी मिट्टी से बनी होती है। रेतीली मिट्टी की तुलना में दोमट मिट्टी में अधिक खाद (ह्यूमस), पोषक तत्व और नमी होती हैं। दोमट मृदा में जल धारण करने की क्षमता अच्छी होती है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन की कमी पाई जाती है।
स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024
भूरी मृदाएँ मुख्यतः निम्न में पाई जाती हैं - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें) 1. टोंक में 2. भीलवाड़ा में 3. बूंदी में 4. उदयपुर में
सही उत्तर: सभी 1, 2, 3 व 4
व्याख्या (Explanation)
भूरी मिट्टी का जमाव विशेषतः बनास व उसकी सहायक नदियों के प्रवाह क्षेत्र में पाया जाता है। राजस्थान में भूरी मिट्टीयुक्त क्षेत्र अरावली के पूर्वी भाग में माना जाता है। भूरी मिट्टी में नाइट्रोजन और फॉस्फोरस लवणों का अभाव होता है। भूरी मिट्टी राज्य के टोंक, सवाई माधोपुर, बूँदी, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद व चित्तौड़गढ़ जिलों में पाई जाती है।
स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024
निम्नलिखित में से किस ज़िले में प्रधानतः जलोढ मृदा नहीं है -
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
बीकानेर क्षेत्र में मुख्य रूप से मरुस्थलीय रेतीली मृदा पाई जाती है, जबकि जलोढ़ मृदा गंगा और घग्घर नदी के किनारे (जैसे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़) अधिक मिलती है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन-I: काली मिट्टी राजस्थान के कोटा, बूंदी, बाराँ और झालावाड़ जिलों में पाई जाती है। कथन- II : काली मिट्दी में नाइट्रोजन तो पर्याप्त मात्रा में होती है परन्तु कैल्शियम की कमी होती है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
सही उत्तर: कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
व्याख्या (Explanation)
काली मिट्टी इन जिलों में पाई जाती है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन की कमी होती है। इसमें आयरन, चूना, एल्युमीनियम जीवांश और मैग्नीशियम की बहुलता होती है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
मरुस्थलीय मृदा के बारे में सबसे असत्य कथन का चयन करें -
सही उत्तर: मरुस्थलीय मृदा पूर्वी राजस्थान में पायी जाती है।
व्याख्या (Explanation)
मरुस्थलीय मृदा मुख्य रूप से पश्चिमी राजस्थान में पाई जाती है, न कि पूर्वी राजस्थान में।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
राजस्थान में जलोढ़ मृदा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
सही उत्तर: इस मृदा में नाइट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होती है।
व्याख्या (Explanation)
जलोढ़ मृदा राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी जिलों में पाई जाती है। यह मृदा उपजाऊ होती है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन की कमी होती है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I