⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की झीलें PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

पुष्कर झील कितने घाटों से घिरी है -

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
A42
B46
C58
D52

सही उत्तर: 52

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के अजमेर जिले में अजमेर शहर से 12 कि.मी. की दूरी पर पुष्कर झील का निर्माण ज्वालामुखी उद्भेदन से हुआ है, अत: इसे काल्डेरा (caldera) झील या क्रेटर झील कहते हैं। यह झील भी प्राकृतिक झील है। यह राजस्थान का सबसे पवित्र सरोवर माना जाता है। पुष्कर झील के चारों ओर 52 घाट बने हुए है। इन घाटों पर लोग अपने पित्तरों का लोकर्पण करते है। कार्तिक पूर्णीमा को यहां मेला लगता है दिपदान कि क्रिया होती है।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

122

सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए – सूची-I (झील/ बाँध) 1. तालाब-ए-शाही 2. गैब सागर 3. कडाणा 4. हेमावास सूची-II (जिला) i. पाली ii. बांसवाड़ा iii. धौलपुर iv. डूंगरपुर कूट –

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
A1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
B1-(iii), 2-(iv), 3-(ii), 4-(i)
C1-(ii), 2-(iii), 3-(i), 4-(iv)
D1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv)

सही उत्तर: 1-(iii), 2-(iv), 3-(ii), 4-(i)

व्याख्या (Explanation)

तालाबशाही झील धौलपुर जिले में है। महारावल गोपीनाथ द्वारा निर्मित एडवर्ड सागर/गैब सागर (डुंगरपुर) झील में बादल महल स्थित है। कड़ाना बांध गुजरात के महिसागर जिले में माही नदी पर है। इसका कुछ हिस्‍सा बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में है। हेमावास बांध पाली जिले में है।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021

123

अजमेर की आनासागर झील में किस नदी का पानी आता है -

Aबांडी
Bबेड़च
Cसाबी
Dकांकनी

सही उत्तर: बांडी

व्याख्या (Explanation)

अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। इस झील में बांडी नदी का पानी आता है।

124

राजस्थान में जोधुपर से 8km पश्चिम में स्थित कायलाना झील का निर्माण किसने कराया था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
Aभीम सिंह
Bतख्त सिंह
Cअर्णोराज
Dप्रताप सिंह

सही उत्तर: प्रताप सिंह

व्याख्या (Explanation)

प्रारम्भ में यह एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है। दो पहाड़ियों के मध्य स्थित यह झील जोधपुर की सबसे सुंदर झील है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)

125

आनासागर झील के विषय में निम्न में से कौनसा कथन सत्य है -

📋 पूछा गया: Rajasthan High Court LDC 2020
Aइस झील की नींव ड्यूक ऑफ कनाॅट ने रखी ।
B1845 ई. में महाराजा विनय सिंह ने अपनी रानी के स्नान हेतु इसे बनवाया था।
Cराणा लाखा के काल में एक बंजारे ने इसे बनवाया था।
Dपृथ्वीराज चौहान के दादा अर्गोराज ने इसका निर्माण करवाया था।

सही उत्तर: पृथ्वीराज चौहान के दादा अर्गोराज ने इसका निर्माण करवाया था।

व्याख्या (Explanation)

अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। जयानक ने अपने ग्रन्थ पृथ्वीराज विजय में लिखा है कि “अजमेर को तुर्कों के रक्त से शुद्ध करने के लिए आनासागर झील का निर्माण कराया था” क्योंकि इस विजय में तुर्का का अपार खून बहा था।

📋

स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020

126

महाराणा फतेह सिंह ने 1889 में ____ के दौरे के उपलक्ष्य में देवली झील पर कनॉट बांध का निर्माण कराया था।

Aरानी विक्टोरिया
Bरॉबर्ट बॉर्डन
Cराजकुमारी लुईस मार्गरेट
Dडयूक ऑफ कनॉट

सही उत्तर: डयूक ऑफ कनॉट

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर जिले में स्थित इस मीठे पानी की झील का निर्माण मेवाड के शासक जयसिंह ने 1678 ई. में करवाया। बाद में यह अतिवृष्टि होने के कारण नष्ट हो गई। तब इसका पुर्निमाण 1889 में महाराजा फतेहसिंह ने करवाया तथा इसकी आधार शिला ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई। अतः इस झील को फतेहसागर झील कहा गया।

127

पचपदरा झील के नमक में सोडियम क्लोराइड का अनुमानित स्तर कितना है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)
A80%
B70%
C98%
D85%

सही उत्तर: 98%

व्याख्या (Explanation)

पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)

128

राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम (मानव निर्मित) झील निम्नलिखित में से कौन सी है -

Aजयसमंद झील
Bराजसमंद झील
Cपिछोला झील
Dरूप सागर झील

सही उत्तर: जयसमंद झील

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।

129

सांभर नमक झील से भारत का लगभग कितने प्रतिशत नमक उत्पादन होता है -

A16%
B21%
C9%
D4%

सही उत्तर: 9%

व्याख्या (Explanation)

यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है। भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत यहां से उत्पादित होता है।

130

जहांगीर ने किस झील के किनारे दौलत बाग (सुभाष उद्यान) बनवाया -

Aफतेहसागर
Bगैब सागर
Cआना सागर
Dनवलखा झील

सही उत्तर: आना सागर

व्याख्या (Explanation)

अजमेर शहर के मध्य स्थित आना सागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। पहाड़ो के मध्य स्थित होने के कारण यह झील अत्यन्त मनोरम दृष्य प्रस्तुत करती है अतः मुगल शासक जांहगीर ने इसके समीप नूरजहां(रूठी रानी) का महल बनवाया। दौलतबाग का निर्माण करवाया जिसे वर्तमान में सुभाष उद्यान कहते है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams