⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की झीलें PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

दुगारी किला राजस्थान की निम्न झीलों में से किस पर स्थित है -

Aकनक सागर
Bकायलाना
Cगजनेर
Dगड़ीसर झील

सही उत्तर: कनक सागर

व्याख्या (Explanation)

कनकसागर/दुगारी झील बूंदी में स्थित है।

132

सिलिसेड झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

Aडूंगरपुर
Bजोधपुर
Cअजमेर
Dअलवर

सही उत्तर: अलवर

व्याख्या (Explanation)

सिलीसेढ़ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।

133

किस वर्ष में सांभर झील के नमक पर ब्रिटिश एकाधिकार स्थापित हुआ था -

A1818 ई.
B1869 ई.
C1867 ई.
D1817 ई.

सही उत्तर: 1869 ई.

व्याख्या (Explanation)

अंग्रेजों ने जयपुर और जोधपुर रियासतों पर दबाव डाला और 1869-70 में नमक संधियाँ कीं। इन संधियों ने अंग्रेजों को सांभर झील पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की अनुमति दी।

134

नक्की झील कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3
Aउदयपुर
Bमाऊंट आबू
Cजोधपुर
Dअजमेर

सही उत्तर: माऊंट आबू

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। राजस्थान की एक मात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है। झील का निर्माण ज्वालामुखी उद्भेदन से हुआ अर्थात यह एक प्राकृतिक झील(क्रेटर झील) है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3

135

किशोर सागर झील (तालाब) कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
Aकोटा
Bबूंदी
Cकिशनगढ़
Dबिजोलिया

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

किशोर सागर (छत्र विलास) तालाब कोटा जिले में अवस्थित है।

📋

स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)

136

जैत सागर तालाब कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aउदयपुर
Bबून्दी
Cअजमेर
Dमाऊन्ट आबू

सही उत्तर: बून्दी

व्याख्या (Explanation)

जैत सागर बूंदी जिले में अवस्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

137

वर्ष 2019 में राजस्थान की निम्न में से कौन सी झील बड़ी तादाद में पक्षीओं की मृत्यु को लेकर समाचारों में रही है -

Aआनासागर
Bनक्की
Cसांभर
Dमानसागर

सही उत्तर: सांभर

व्याख्या (Explanation)

साल 2019 में, राजस्थान की सांभर झील में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी।

138

निम्न में से राजस्थान के किस जिले में ‘तालछापर’ झील अवस्थित है -

Aचूरू
Bउदयपुर
Cभरतपुर
Dअलवर

सही उत्तर: चूरू

व्याख्या (Explanation)

तालछापर झील चुरू जिले में अवस्थित है।

139

राजस्थान की निम्नलिखित झीलों में से कौन सी ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत नहीं आती है -

Aआनासागर
Bफतेहसागर
Cकोलायत
Dपिछोला

सही उत्तर: कोलायत

व्याख्या (Explanation)

केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:- फतेह सागर, उदयपुर पिछोला, उदयपुर आना सागर, अजमेर पुष्कर, अजमेर नक्की, माउंट आबू, सिरोही मानसागर झील, जयपुर

140

आनासागर झील स्थित है -

Aअजमेर में
Bबीकानेर में
Cउदयपुर में
Dजयपुर में

सही उत्तर: अजमेर में

व्याख्या (Explanation)

अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams