जियान सागर झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: उदयपुर
व्याख्या (Explanation)
जियान सागर झील उदयपुर जिले में स्थित है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।
जियान सागर झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: उदयपुर
व्याख्या (Explanation)
जियान सागर झील उदयपुर जिले में स्थित है।
राजस्थान की खारे पानी की सबसे बड़ी झील है -
सही उत्तर: सांभर झील
व्याख्या (Explanation)
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
कपिल मुनि का आश्रम किस झील के किनारे स्थित है -
सही उत्तर: कोलायत
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित मीठे पानी की कोलायत झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है। कोलायत झील की उत्पति कपिल मुनि ने अपनी माता की मुक्ति के लिए की। यहीं पर कार्तिक मास की पूर्णिमा (नवम्बर) माह में मेला भरता है। इस झील में दीप जला कर अर्पण किया जाता है।
निम्न में से किस झील को ‘ढेबर झील’ के नाम से भी जाना जाता है -
सही उत्तर: जयसमंद
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
‘बाबा का भागड़ा’ और ‘प्यारी’ नामक द्वीप किस झील पर स्थित है -
सही उत्तर: जयसमंद
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं। इस झील में छोटे-बडे़ सात टापू है। इनमें सबसे बडे़ टापू का नाम बाबा का भागड़ा/भकड़ा है और सबसे छोटे का नाम प्यारी है।
पिछौला झील का निर्माण एक बंजारे के द्वारा किस मेवाड़ शासक के समय करवाया गया -
सही उत्तर: राणा लाखा
व्याख्या (Explanation)
14 वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है।
राजस्थान के किस जिले में पलाया झील है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
वर्षा ऋतु में निर्मित खारे पानी की अस्थाई बड़ी झीले प्याला कहलाती है। इस प्रकार की झीलें जैसलमेर में मिलती हैं।
तालाब - ए - शाही ( धौलपुर ) का निर्माण जहांगीर के किस मनसबदार ने करवाया था -
सही उत्तर: सुलह खां
व्याख्या (Explanation)
तालाब शाही झील और महल का निर्माण जहांगीर ने अपने सेनापति सुलहखान के द्वारा 1622 में अपने बेटे शाहजहां के लिए करवाया था।
सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करें तथा नीचे दिए गए कूटों से अपने उत्तर का चयन करें - सूची-1(झीलें) सूची-2(जिले) अ. उम्मेद सागर 1. सिरोही ब. नक्की झील 2. उदयपुर स. पिछोला 3. धौलपुर द. तालाबशाही 4. शाहपुर कूट - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 4, 1, 2, 3
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। 14 वीं सदी में पिछोला झील (उदयपुर) का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। तालाबशाही धौलपुर में स्थित है। उम्मेद सागर शाहपुर में है।
कायलाना झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: जोधपुर
व्याख्या (Explanation)
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है।