निम्नलिखित में से कौन-सी खारे पानी की झील नहीं है -
सही उत्तर: आनासागर
व्याख्या (Explanation)
अजमेर शहर के मध्य स्थित अनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।
निम्नलिखित में से कौन-सी खारे पानी की झील नहीं है -
सही उत्तर: आनासागर
व्याख्या (Explanation)
अजमेर शहर के मध्य स्थित अनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया।
गैप सागर .......... शहर में स्थित है -
सही उत्तर: डूंगरपुर
व्याख्या (Explanation)
महारावल गोपीनाथ द्वारा निर्मित एडवर्ड सागर/गैब सागर (डुंगरपुर) में बादल महल स्थित है।
राजस्थान की किस झील में ‘बारह दरी’ स्थित है -
सही उत्तर: अनासागर
व्याख्या (Explanation)
अजमेर शहर के मध्य स्थित अनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। इसके किनारे जहांगीर ने चश्मा-ए-नूर झरनाबनवााया। शाहजहां ने इसी उद्यान में पांच बारहदरी (संगमरमर की छतरियां) का निर्माण करवाया।
राजस्थान के किस जिले में ‘कायलाना झील’ स्थित है -
सही उत्तर: जोधपुर
व्याख्या (Explanation)
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है।
राजस्थान की किस झील को रामसर आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया है-
सही उत्तर: सांभर झील
व्याख्या (Explanation)
सांभर झील को रामसर साइट 23 मार्च 1990 को घोषित किया गया था। यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था।
निम्नांकित में से कौन-सी प्रमुख खारे पानी की झील लूनी बेसिन में स्थित है -
सही उत्तर: पचपदरा झील
व्याख्या (Explanation)
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।
स्रोत: Junior Instructor(copa)
जैत सागर तालाब कहां स्थित है -
सही उत्तर: बूंदी
व्याख्या (Explanation)
जैत सागर बूंदी में स्थित है।
स्रोत: Junior Instructor(fitter)
कर्नल जेम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक में किस झील का उल्लेख किया है -
सही उत्तर: पुष्कर झील
व्याख्या (Explanation)
इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने कहा कि इस सरोवर की तुलना तिब्बत की मानसरोवर झील के अलावा और किसी से नहीं की जा सकती। इस झील के चारों ओर अनेक प्राचीन मन्दिर है।
किस नगर को ‘झीलों की नगरी’ कहा जाता है -
सही उत्तर: उदयपुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर।
स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
किशोर सागर झील (तालाब) कहां स्थित है -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
किशोर सागर (छत्र विलास) तालाब कोटा में स्थित है।
स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)