⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की झीलें PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

सांभर झील से बनने वाले नमक को सुश्रुत संहिता में किस नाम से सम्बोधित किया गया -

Aरोमक
Bसांभरी
Cलवण
Dरचक

सही उत्तर: रोमक

व्याख्या (Explanation)

सुश्रुत संहिता में सांभर झील से बनने वाले नमक को रोमक नाम से सम्बोधित किया गया है।

172

किस झील को गरासिया जनजाति का आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है -

Aनक्की झील
Bफाय सागर
Cआना सागर
Dपिछोला झील

सही उत्तर: नक्की झील

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। राजस्थान की एक मात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है। यह झील गरासिया जनजाति का आध्यात्मिक केन्द्र है। अतः लोग अपने मृतको की अस्थियों का विसृजन नक्की झील में ही करते है।

173

‘राजस्थान स्टेट केमिकल वक्र्स’ की तीन इकाइयां कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aलूनकरनसर
Bडीडवाना
Cसांभर लेक
Dफदौली

सही उत्तर: डीडवाना

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के डीडवाना कुचामन जिले में लगभग 4 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैली डीडवाना झील में सोडियम क्लोराइड की बजाय सोडियम स्लफेट प्राप्त होता है। इस झील के समीप ही राज्य सरकार द्वारा “राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स” के नाम से दो इकाईयां लगाई है जो सोडियम सल्फेट व सोडियम सल्फाइट का निर्माण करते है। थोड़ी बहुत मात्रा में यहां पर नमक बनाने का कार्य निजी इकाइयों द्वारा भी किया जाता है जिन्हें ‘देवल’ कहते हैं। इनमें नमक पुराने तरीके से बनाया जाता है।

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

174

आईलैण्ड रिसोर्ट होटल किस झील में स्थित है -

Aजयसमंद
Bराजसमंद
Cफतेहसागर
Dनक्की

सही उत्तर: जयसमंद

व्याख्या (Explanation)

आइसलैण्ड रिसोर्ट नामक होटल जयसमंद झील पर स्थित है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया।

175

निम्न में से कौनसी झील ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है -

Aनक्की झील
Bपुष्कर झील
Cसिलीसेढ़ झील
Dकोलायत झील

सही उत्तर: सिलीसेढ़ झील

व्याख्या (Explanation)

सिलीसेढ़ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।

176

इंग्लैण्ड की रानी मेरी ने किस झील के किनारे ‘मेरी जनाना घाट’ बनवाया था -

Aनक्की झील
Bपुष्कर झील
Cआना सागर झील
Dकोलयत झील

सही उत्तर: पुष्कर झील

व्याख्या (Explanation)

पुष्कर झील के चारों ओर 52 घाट बने हुए है। इन घाटों पर लोग अपने पित्तरों का लोकर्पण करते है। कार्तिक पूर्णीमा को यहां मेला लगता है दिपदान कि क्रिया होती है आय की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा मेला है यहां पर एक महिला घाट भी बना हुआ है जिसे वर्तमान में गांधी घाट कहा जाता है। इसका निर्माण 1912 में मैडम मेरी ने करवाया था। गांधी जी की इच्छा पर उनकी अस्थियों का विसृजन पुष्कर झील में ही किया गया था।

177

निम्न में से किस झील के किनारे गलकी नामक नटकी का चबूतरा स्थित है -

Aफतेहसागर
Bआना सागर
Cपिछोला झील
Dफाॅय सागर

सही उत्तर: पिछोला झील

व्याख्या (Explanation)

14 वीं सदी में मीठे पानी की पिछोला झील (उदयपुर) का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है। इस झील के समीप “गलकी नटणी” का चबुतरा बना हुआ है।

178

कायलाना झील जोधपुर का निर्माण निम्न में से किसके द्वारा करवाया गया -

Aमहारावल गोपीनाथ
Bबालकराव प्रतिहार
Cराज उम्मेदसिंह
Dसर प्रताप

सही उत्तर: सर प्रताप

व्याख्या (Explanation)

प्रारम्भ में यह एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है। दो पहाड़ियों के मध्य स्थित यह झील जोधपुर की सबसे सुंदर झील है।

179

निम्न में से किस झील का निर्माण महाराणा राजसिंह ने छोटी गोमती नदी पर बांध बनवाकर करवाया -

Aजयसमंद
Bराजसमंद
Cपिछोला
Dफतेहसागर

सही उत्तर: राजसमंद

व्याख्या (Explanation)

राजसमंद झील (राजसमंद) का निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया। इस झील का निर्माण उस समय किया गया था, जब मेवाड़ में अकाल पड़ा था।

180

गडीसर झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

Aजैसलमेर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dउदयपुर

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

गडसीसर झील जैसलमेर जिले में स्थित वर्षा के पानी की झील है। इसका निर्माण 14 वीं सदी में राजा महरवाल गडसी द्वारा करवाया गया था।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams