⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की झीलें PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

निम्न में से कौनसी झील ‘भारतीय महान् जल विभाजक रेखा’ पर स्थित है -

Aपचपदरा
Bसांभर
Cलूणकरणसर
Dकुचामन

सही उत्तर: सांभर

व्याख्या (Explanation)

सांभर झील भारतीय महान जल विभाजक रेखा पर स्थित है।

182

निम्न में से झील और जिले का कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है -

Aकावोद - जैसलमेर
Bडेगाना - नागौर
Cकोछोर - जयपुर
Dतालाबशाही - धौलपुर

सही उत्तर: कोछोर - जयपुर

व्याख्या (Explanation)

झील और जिले कोछोर - सीकर डेगाना - नागौर कावोद - जैसलमेर तालाबशाही - धौलपुर

183

निम्नलिखित झीलों में से राजस्थान की कौनसी झील ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत नहीं आती है -

📋 पूछा गया: JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk)
Aपुष्कर
Bआना सागर
Cफतेह सागर
Dभोपाल सागर

सही उत्तर: भोपाल सागर

व्याख्या (Explanation)

केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:- फतेह सागर, उदयपुर पिछोला, उदयपुर आना सागर, अजमेर पुष्कर, अजमेर नक्की, माउंट आबू, सिरोही मानसागर झील, जयपुर

📋

स्रोत: JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk)

184

सिरोही में स्थित राजस्थान की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील जहां ‘टाॅड राॅक व नन राॅक’ स्थित है -

Aपंचपदरा
Bडीडवाना
Cसांभर
Dनक्की

सही उत्तर: नक्की

व्याख्या (Explanation)

‘नक्की झील’ माउण्ट आबू में रघुनाथजी के मंदिर के पास स्थित प्राकृतिक झील है। यह राजस्थान की सबसे ऊंची झील है। टाॅड राॅक व नन राॅक वहां स्थित विशाल चट्टान हैं।

185

राजस्थान सरकार का सोडियम सल्फेट का सबसे बड़ा संयंत्र किस झील पर लगाया गया है -

Aडीडवाना
Bपचपदरा
Cसांभर
Dडेगाना

सही उत्तर: डीडवाना

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के डीडवाना कुचामन जिले में लगभग 4 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैली डीडवाना झील में सोडियम क्लोराइड की बजाय सोडियम स्लफेट प्राप्त होता है। इस झील के समीप ही राज्य सरकार द्वारा “राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स” के नाम से दो इकाईयां लगाई है जो सोडियम सल्फेट व सोडियम सल्फाइट का निर्माण करते है। थोड़ी बहुत मात्रा में यहां पर नमक बनाने का कार्य निजी इकाइयों द्वारा भी किया जाता है जिन्हें ‘देवल’ कहते हैं। इनमें नमक पुराने तरीके से बनाया जाता है।

186

राजस्थान का पहला आदर्श लवण पार्क किस जिले में स्थापित है -

Aजोधपुर
Bडीडवाना कुचामन
Cबीकानेर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: डीडवाना कुचामन

व्याख्या (Explanation)

डीडवाना कुचामन (नावां झील) में आदर्श लवण पार्क की स्थापना की गई है।

187

किस झील से निकलने के बाद आयड़ नदी का नाम बेड़च हो जाता है -

Aफायसागर
Bउदयसागर
Cबालसमंद
Dजयसमंद

सही उत्तर: उदयसागर

व्याख्या (Explanation)

उदयसागर झील उदयपुर में स्थित है। इसका निर्माण मेवाड के शासक उदयसिंह ने आयड़ नदी के पानी को रोककर करवाया। इस झील से निकलने के बाद ही आयड़ का नाम बेड़च हो जाता है।

188

गैब सागर झील स्थित है -

Aउदयपुर में
Bराजसमंद में
Cजोधपुर में
Dडुंगरपुर में

सही उत्तर: डुंगरपुर में

व्याख्या (Explanation)

एडवर्ड सागर/गैब सागर डुंगरपुर जिले में स्थित है।

189

किस झील को राजसमंद की जीवन रेखा भी कहा जाता है -

Aजयसमंद
Bनदसमंद
Cमोती झील
Dराजसमंद

सही उत्तर: नदसमंद

व्याख्या (Explanation)

नदसमंद झील को राजसमंद की जीवन रेखा भी कहा जाता है।

190

निम्न में से किस झील को भरतपुर की जीवन रेखा भी कहा जाता है -

Aमोती झील
Bनावां झील
Cगजनेर
Dबालसमंद

सही उत्तर: मोती झील

व्याख्या (Explanation)

मोती झील (भरतपुर) को रूपारेल के पानी को रोक कर बनाया गया है। इसे भरतपुर की जीवन रेखा भी कहा जाता है। इस झील से नील हरित शैवाल प्राप्त होता है जिससे नाइट्रोजन युक्त खाद बनती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams