⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की झीलें PYQ in Hindi - पेज 20

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।

191

निम्न में से किस झील में सौर वैद्यशाला बनी हुई है -

Aजयसमंद
Bफतहसागर
Cउदयसागर
Dपिछोला

सही उत्तर: फतहसागर

व्याख्या (Explanation)

फतहसागर झील में टापु है जिस पर नेहरू उधान बना है इस झील में सौर वैद्यशाला भी बनी है।

192

राजस्थान की एकमात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है -

Aपुष्कर
Bनक्की
Cकोलायत
Dफतहसागर

सही उत्तर: नक्की

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के सिरोही जिले मे माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। राजस्थान की एक मात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है। झील का निर्माण ज्वालामुखी उद्भेदन से हुआ अर्थात यह एक प्राकृतिक झील(क्रेटर झील) है।

193

चश्मा-ए-नूर झरना किस झील के पास स्थित है -

Aनक्की झील
Bआनासागर
Cफतहसागर
Dपुष्कर

सही उत्तर: आनासागर

व्याख्या (Explanation)

अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। इसके किनारे जहांगीर ने चश्मा-ए-नूर झरनाबनवााया। शाहजहां ने इसी उद्यान में पांच बारहदरी (संगमरमर की छतरियां) का निर्माण करवाया।

194

राजस्थान में सौर ऊर्जा संचालित प्रथम नाव किस झील में चलाई गई -

Aराजसमंद
Bजयसमंद
Cपिछोला
Dआनासागर

सही उत्तर: पिछोला

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सौर ऊर्जा चलित प्रथम नाव पिछोला झील में चलाई गई। 14 वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया।

195

किस झील के किनारे स्थित महलों को फग्र्यूसन ने विण्डसर महलों की संज्ञा दी -

Aराजसमंद
Bजयसमंद
Cपिछोला
Dआनासागर

सही उत्तर: पिछोला

व्याख्या (Explanation)

पिछोला झील के किनारे राजमहल/सिटी पैलेस है। इसका निर्माण उदयसिंह ने करवाया। इतिहासकार फग्र्यूसन ने इन्हें राजस्थान के विण्डसर महलों की संज्ञा दी।

196

राजसमंद झील के किनारे स्थित राजप्रशस्ति किस पुस्तक पर आधारित है -

Aअजीतोदय
Bअमर काव्य वंशावली
Cअमरसार
Dएकलिंग महात्म्य

सही उत्तर: अमर काव्य वंशावली

व्याख्या (Explanation)

राजप्रशस्ति अमरकाव्य वंशावली नामक पुस्तक पर आधारित है जिसके लेखक - रणछोड़ भट्ट तैलंग है।

197

निम्न में से किस झील से श्यामपुरा व भट्टा/भाट दो नहरें निकली हैं -

Aजयसमंद
Bराजसमंद
Cपिछोला
Dआनासागर

सही उत्तर: जयसमंद

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। सलूम्‍बर में स्थित इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील से 1950 में सिंचाई के लिए दो नहरे श्यामपुरा व भाट नहर बनाई गई थी।

198

सांभर झील का निर्माता था -

Aअरूर्णोराज
Bविग्रहराज
Cवासुदेव
Dनरदेव

सही उत्तर: वासुदेव

व्याख्या (Explanation)

जयपुर जिले के सांभर में स्थित यह झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत यही से उत्पादित होता है। 23 मार्च, 1990 को इसे रामसर कन्वेशन स्थल (वैटलैण्ड) में सम्मिलित कर लिया गया है।

199

निम्नलिखित में से कौन-सी झील ‘जगमन्दिर’ व ‘जगनिवास’ के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2018
Aफतेहसागर
Bपिछोला झील
Cआनासागर
Dजयसमन्द झील

सही उत्तर: पिछोला झील

व्याख्या (Explanation)

14 वीं सदी में मीठे पानी की पिछोला झील(उदयपुर) का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है।

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2018

200

राजस्थान की कौनसी झील में प्राप्त नीलहरित शैवाल से नाइट्रोजन युक्त खाद प्राप्त होती है -

Aपंचभद्रा
Bसांभर
Cसरदार संमद
Dमोती झील

सही उत्तर: मोती झील

व्याख्या (Explanation)

रूपारेल नदी के जल को रोककर इसका निर्माण करवाया गया। इसे ‘भरतपुर की लाइफ लाईन’ भी कहते हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams