⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की झीलें PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

निम्नलिखित झीलों का मिलान उनके आस-पास स्थित उल्लेखनीय संरचनाओं से करें: झीलें उल्लेखनीय संरचनाएँ A. आनासागर झील 1. सिटी पैलेस और गलकी नटणी का चबुतरा B. फतेहसागर झील 2. दौलतबाग और नूरजहां का महल C. नक्की झील 3. रामझरोखा और टॉड रॉक D. पिछोला झील 4. सहेलियों की बाड़ी और सौर वैद्यशाला विकल्प:

AA-2, B-4, C-3, D-1
BA-1, B-2, C-4, D-3
CA-3, B-4, C-1, D-2
DA-4, B-1, C-2, D-3

सही उत्तर: A-2, B-4, C-3, D-1

व्याख्या (Explanation)

मुगल शासक जांहगीर ने आनासागर के समीप नूरजहां(रूठी रानी) का महल बनवाया। दौलतबाग का निर्माण करवाया जिसे वर्तमान में सुभाष उद्यान कहते है। सहेलियों की बाड़ी (बगीचा), महाराणा प्रताप का स्मारक, नेहरू उद्यान, और संजय गांधी उद्यान फतेहसागर झील के किनारे स्थित है। इस झील में सौर वैद्यशाला भी बनी है। नक्की झील में टापू है जिस पर रघुनाथ जी का मन्दिर बना है। इसके अलावा इस झील के एक तरफ मेंढक जैसी चट्टान बनी हुई है जिसे “टाॅड राॅक” कहा जाता है। इसके अलावा यहाँ हाथी गुफा, चंम्पा गुफा, रामझरोखा, पैरट राॅक अन्य दर्शनीय स्थल है। पिछोला झील के समीप “गलकी नटणी” का चबुतरा बना हुआ है। इस झील के किनारे “राजमहल/सिटी पैलेस” है। इसका निर्माण उदयसिंह ने करवाया।

72

निम्नलिखित झीलों का उनके निर्माणकर्ताओं से मिलान करें: झीलें निर्माता A. पिछोला झील 1. पिच्छू बंजारा B. फतेहसागर झील 2. राणा जय सिंह C. आनासागर झील 3. अर्णोराजा D. राजसमंद झील 4. राणा राजसिंह विकल्प:

AA-2, B-4, C-3, D-1
BA-1, B-2, C-3, D-4
CA-3, B-1, C-4, D-2
DA-1, B-4, C-2, D-3

सही उत्तर: A-1, B-2, C-3, D-4

व्याख्या (Explanation)

14 वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। उदयपुर जिले में स्थित इस मीठे पानी की झील का निर्माण मेवाड के शासक जयसिंह ने 1678 ई. में करवाया। बाद में यह अतिवृष्टि होने के कारण नष्ट हो गई। तब इसका पुर्निमाण 1889 में महाराजा फतेहसिंह ने करवाया तथा इसकी आधार शिला ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई। अतः इस झील को फतेहसागर झील कहा गया। अजमेर शहर के मध्य स्थित इस झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। राजसमंद झील (राजसमंद) का निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया।

73

निम्नलिखित झीलों को उनकी विशेषताओं से मिलाएं: झील विशेषताएँ A. जयसमंद झील 1. राजस्थान की सबसे ऊंची झील B. राजसमंद झील 2. ‘जलचरों की बस्ती’ के लिए जानी जाती है C. नक्की झील 3. नौ चौकी D. फतेहसागर झील 4. बेल्जियम निर्मित टेलिस्कोप विकल्प:

AA-2, B-3, C-1, D-4
BA-1, B-2, C-3, D-4
CA-3, B-4, C-1, D-2
DA-4, B-1, C-2, D-3

सही उत्तर: A-2, B-3, C-1, D-4

व्याख्या (Explanation)

जयसमंद झील में जलीय जीवों की संख्या सर्वाधिक (सर्वाधिक जैव विविधता) होने के कारण इसे ‘जलचरो की बस्ती’ भी कहते हैं। राजसमंद झील का उतरी भाग “नौ चौकी” कहलाता है। महाराणा राजसिंह ने घेवर माता और 10 भुजा वाली अंबा माता का मंदिर राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर करवाया था। राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। फतेहसागर झील में अहम्दाबाद संस्थान ने 1975 में भारत की पहली सौर वैद्यशाला स्थापित की। इसी झील के समीप बेल्जियम निर्मित टेलिस्कोप की स्थापना सूर्य और उसकी गतिविधियों के अध्ययन के लिए की गई।

74

सरदार समंद झील तथा जैत सागर झील क्रमशः अवस्थित हैं -

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aराजसमंद तथा अलवर में
Bपाली तथा नागौर में
Cअलवर तथा अजमेर में
Dपाली तथा बूंदी में

सही उत्तर: पाली तथा बूंदी में

व्याख्या (Explanation)

डॉ. हरिमोहन सक्सेना की पुस्तक ‘राजस्थान का भूगोल’ और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 की ‘राजस्थान अध्ययन’ की पुस्तक के अनुसार पाली जिले में स्थित सरदार समंद झील का निर्माण सन 1933 में महाराजा उम्मेद सिंह ने करवाया था। जैत सागर झील बूंदी जिले में स्थित है।

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

75

निम्नलिखित में से राजस्थान में मीठे पानी की झील कौन सी है -

📋 पूछा गया: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
Aसांभर झील
Bपचपदरा झील
Cडीडवाना झील
Dउदय सागर झील

सही उत्तर: उदय सागर झील

व्याख्या (Explanation)

उदयसागर झील उदयपुर की पांच प्रमुख झीलों में से एक है। इसका निर्माण मेवाड के शासक उदयसिंह ने आयड़ नदी के पानी को रोककर करवाया। इस झील से निकलने के बाद ही आयड़ का नाम बेड़च हो जाता है।

📋

स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

76

अजमेर की फाॅयसागर झील का निर्माण हुआ-

A1627 ई. में
B1655 ई. में
C1891-92 ई. में
D1900 ई. में

सही उत्तर: 1891-92 ई. में

व्याख्या (Explanation)

अजमेर की फॉयसागर झील का निर्माण 1891-92 ई. में किया गया था। इसका निर्माण बाण्डी नदी(उत्पाती नदी) के पानी को रोककर करवाया गया इसे अंग्रेज इजि. फॉय के निर्देशन में बाढ़ राहत परियोजना के तहत बनाया गया। इसलिए इसे फॉय सागर कहते है। इसका जलस्तर अधिक हो जाने पर इसका पानी आनासागर में भेज दिया जाता है।

77

अलवर के विजय सागर बाँध का निर्माण करवाया-

Aमहाराजा विनयसिंह
Bमहाराजा जयसिंह
Cमहाराजा मंगलसिंह
Dमहाराजा बख्तारसिंह

सही उत्तर: महाराजा जयसिंह

व्याख्या (Explanation)

बांध का निर्माण 1910 में महाराजा जय सिंह ने करवाया था।

78

निम्नलिखित में से किस झील का क्षेत्रफल संकुचित हो रहा है -

📋 पूछा गया: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
Aबजाज सागर का
Bतालछापर का
Cबालसमन्द का
Dभूपाल सागर का

सही उत्तर: तालछापर का

व्याख्या (Explanation)

तालछापर झील, राजस्थान के चुरू ज़िले में स्थित है और ताल छपर पक्षी अभयारण्य का हिस्सा है।

📋

स्रोत: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III

79

निम्न में से कौन सी झील ढेबर झील के नाम से भी जानी जाती है -

📋 पूछा गया: Veterinary Officer Exam 2019
Aडीडवाना झील
Bपिछोला झील
Cजयसमंद झील
Dकोलायत झील

सही उत्तर: जयसमंद झील

व्याख्या (Explanation)

ढेबर झील को जयसमंद झील के नाम से भी जाना जाता है।

📋

स्रोत: Veterinary Officer Exam 2019

80

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिए : सूची-I (झीलें) सूची -II (जिले) (a) नवलखा (i) धौलपुर (b) तालछापर (ii) बूंदी (c) तालाबशाही (iii) बाड़मेर (d) पचपदरा (iv) चूरू कूट : (a) (b) (c) (d)

📋 पूछा गया: Food Safety Officer - 2022
A(ii) (iv) (i) (iii)
B(iii) (iv) (ii) (i)
C(ii) (iii) (iv) (i)
D(iv) (i) (iii) (ii)

सही उत्तर: (ii) (iv) (i) (iii)

व्याख्या (Explanation)

नवलखा झील बूंदी, राजस्थान में स्थित है। बूंदी में अन्य झीलों में नवलसागर, कनकसागर, जैतसागर,सुरसागर, जिगजैन बाँध (लाखेरी), गुढ़ा, बरधा, बूंदी का गोथड़ा, भीमलत, पाईवालापुरा, अभयपुरा, चाकण, गरदढ़ा शामिल हैं। तालछापर झील राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। यह ताल छापर पक्षी अभयारण्य का एक हिस्सा है। धौलपुर में रामसागर, उर्मिलासागर, पार्बती,तालाबशाही झीलें स्थित है। पचपदरा झील बालोतरा (पहले बाड़मेर) जिले में स्थित है।

📋

स्रोत: Food Safety Officer - 2022

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams