सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिये तथा कोड की सहायता से सही उत्तर ज्ञात कीजिये- सूची-I (झील) सूची-II (जिला जहाँ स्थित है) 1. बन्ध बारेठा (i) डूंगरपुर 2. गैवसागर (ii) जोधपुर 3. कायलाना (iii) धौलपुर 4. तालाबशाही (iv) भरतपुर कोड- 1 2 3 4
सही उत्तर: iv i ii iii
व्याख्या (Explanation)
बंध बरैठा राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना तहसील में स्थित है। एडवर्ड सागर/गैब सागर डुंगरपुर जिले में स्थित है। कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है। तालाबशाही धौलपुर जिले में स्थित है।