⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में वन्यजीव PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन्यजीव से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 372 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र में अमृता देवी कृष्ण मृग अभयारण्य को विकसित किया गया है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aपाली
Bजोधपुर
Cकोटा
Dबीकानेर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

अमृता देवी मृग वन राजस्थान के जोधपुर जिले के खेजड़ली में गाँव में स्थित है|

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

42

‘बाघ परियोजना’ अभियान का आरम्भ ____ में हुआ था। निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
A1973
B1981
C1983
D1971

सही उत्तर: 1973

व्याख्या (Explanation)

प्रोजेक्ट टाइगर अप्रैल 1973 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक बाघ संरक्षण कार्यक्रम है। इस परियोजना के पहले निदेशक कैलाश सांखला थे।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

43

टॉडगढ़-रावली अभयारण्य निम्नलिखित में से कौन-से ज़िले में फैला हुआ है - a. उदयपुर b. अजमेर c. पाली d. राजसमन्द निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: Junior Instructor (SWT) Exam 2024
Aसभी a, b, c और d
Bकेवल b और c
Cकेवल b, c और d
Dकेवल a और d

सही उत्तर: केवल b, c और d

व्याख्या (Explanation)

टॉडगढ़-रावली अभयारण्य राजस्थान के अजमेर, पाली, और राजसमन्द जिलों में फैला हुआ है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (SWT) Exam 2024

44

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी घड़ियाल व मगरमच्छ का प्रसिद्ध निवास स्थल है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (SWT) Exam 2024
Aसाबरमती
Bलूनी
Cचम्बल
Dबनास

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी घड़ियाल और मगरमच्छ के लिए प्रसिद्ध निवास स्थल है। यह नदी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है और राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य (National Chambal Sanctuary) में इन प्रजातियों का संरक्षण किया जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (SWT) Exam 2024

45

माचिया जैविक उद्यान राजस्थान के _____ जिले में स्थित है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (SWT) Exam 2024
Aहनुमानगढ़
Bचूरू
Cउदयपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

माचिया जैविक उद्यान जोधपुर शहर से लगभग 8.5 किलोमीटर की दूरी पर, कायलाना झील के नज़दीक स्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (SWT) Exam 2024

46

निम्नलिखित में से कौन-सा सही युग्मित नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें) वन - ज़िला

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aरामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व - सिरोही
Bसरिस्का टाइगर रिज़र्व - अलवर
Cरणथम्भौर - सवाई माधोपुर
Dमुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिज़र्व - कोटा

सही उत्तर: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व - सिरोही

व्याख्या (Explanation)

रामगढ़ विषधारी अभयारण्य (बूंदी) को भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया। रणथम्भौर, सरिस्का और मुकुंदरा के बाद राजस्थान में यह चौथा बाघ अभयारण्य है। रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य में भारतीय भेड़िया, तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, भालू, सुनहरा सियार, चिंकारा, नीलगाय और लोमड़ी जैसे जंगली जानवर देखे जा सकते हैं। मेज नदी निकलती है,यह बूंदी के शासकों का आखेट क्षेत्र था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

47

1973 में राजस्थान के किस स्थान पर पहली बाघ संरक्षण परियोजना शुरू की गई थी -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aरामगढ़
Bमुकुन्दरा पहाड़ियाँ
Cसरिस्का
Dरणथम्भौर

सही उत्तर: रणथम्भौर

व्याख्या (Explanation)

रणथम्भौर सवाईमाधोपुर जिले में स्थित है और लगभग 392 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका पुराना नाम रण स्तम्भपुर हैं। ये सवांईमाधोपुर के शासकों का आखेट क्षेत्र था। जिसे सन् 1955 में अभयारण्य घोषित कर दिया गया। वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम, 1972 के अन्तर्गत सन् 1973 में इसे टाईगर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

48

केशरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के ______ ज़िले में स्थित है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aधौलपुर
Bबांसवाड़ा
Cचुरू
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: धौलपुर

व्याख्या (Explanation)

केशरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

49

भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MMV) Exam 2024
A1982
B1972
C1962
D1970

सही उत्तर: 1972

व्याख्या (Explanation)

वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 जंगली जानवरों और पौधों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण, उनके आवासों के प्रबंधन, जंगली जानवरों, पौधों तथा उनसे बने उत्पादों के व्यापार के विनियमन एवं नियंत्रण के लिये एक कानूनी ढाँचा प्रदान करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MMV) Exam 2024

50

राजस्थान में ‘प्रोजेक्ट लैपर्ड’ के अन्तर्गत सर्वप्रथम निम्नलिखित में से किस अभयारण्य का चयन किया गया था -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aझालाना
Bजवाई बाँध
Cशेरगढ़
Dरावली - टॉडगढ़

सही उत्तर: झालाना

व्याख्या (Explanation)

राज्य में पेन्थर की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारण इनका प्रबंधन आवश्यक है । पैंथर संरक्षण के लिये “प्रोजेक्ट लैपर्ड” के तहत सर्वप्रथम झालाना जयपुर को चयनित किया जाकर इसमें लेपर्ड सफारी प्रारम्भ की गई। वर्तमान में झालाना आमागढ़, कुम्भलगढ़, रावली टाडगढ़, जयसमन्द, शेरगढ़ (बारां), माउण्ट आबू, खेतडी बांसियाल, जवाई बांध एवं बस्सी व सीतामाता अभयारण्य क्षेत्रों को प्रोजेक्ट लैपर्ड में सम्मिलित किया जाकर विशेष प्रबंधन किया जा रहा है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams