“ग्रेट इंडियन बस्टर्ड” परियोजना को राजस्थान के निम्नलिखित में से किस संरक्षित क्षेत्र में सबसे पहले शुरू किया गया था -
सही उत्तर: डेजर्ट नेशनल पार्क
व्याख्या (Explanation)
गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) संरक्षण परियोजना सबसे पहले जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में शुरू हुई। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की अनुसूची-1 में तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) की रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) की श्रेणी में रखा गया है। जून 2019 में मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान (Desert National Park) जैसलमेर में संरक्षित किये गए 9 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के अण्डों से स्वस्थ चूजों के जन्म की पुष्टि संरक्षण केंद्र द्वारा की गई है।
स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)