केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान किस ज़िले में स्थित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
सही उत्तर: भरतपुर
व्याख्या (Explanation)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है।
स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024