⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में वन्यजीव PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन्यजीव से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 372 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है - अभयारण्य - जिला

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aकुम्भलगढ़ - राजसमन्द
Bकेसर बाग - धौलपुर
Cरामगढ़ विषधारी - बूंदी
Dरामसागर वन विहार - भरतपुर

सही उत्तर: रामसागर वन विहार - भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

रामसागर राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित है। 34.40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले रामसागर वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1955 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था। राम सागर झील अभयारण्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

72

वन विभाग, राजस्थान द्वारा जारी प्रशासनिक प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में पाँचवां टाइगर प्रोजेक्ट है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aसीतामाता
Bरावली टाडगढ़
Cझालाना-आमागढ़
Dधौलपुर-करौली

सही उत्तर: धौलपुर-करौली

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने धौलपुर-करौली को राज्य का पाँचवां टाइगर रिजर्व घोषित किया है। यह मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, रणथंभौर और सरिस्का के बाद राजस्थान में पाँचवाँ और भारत का 54वाँ बाघ अभयारण्य/टाइगर रिज़र्व है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

73

गोडावन को ____ में संरक्षित किया जाता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aराष्ट्रीय मरु उद्यान
Bसरिस्का वन्यजीव अभयारण्य
Cनाहरगढ़ अभयारण्य
Dकेवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

सही उत्तर: राष्ट्रीय मरु उद्यान

व्याख्या (Explanation)

गोडावन (Great Indian Bustard) राजस्थान का राज्य पक्षी है और इसे जैसलमेर स्थित राष्ट्रीय मरु उद्यान में संरक्षित किया जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

74

राजस्थान जैव विविधता बोर्ड का वर्ष ______ में गठन किया गया।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
A2002
B2005
C2007
D2010

सही उत्तर: 2010

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान जैव विविधता बोर्ड का गठन 14 सितम्बर, 2010 को हुआ था, जिसका उद्देश्य राज्य की जैव विविधता का संरक्षण और सतत उपयोग सुनिश्चित करना है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

75

परवन नदी के किनारों पर कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aफुलवारी की नाल अभयारण्य
Bशेरगढ़ अभयारण्य
Cसज्जनगढ़ अभयारण्य
Dसीतामाता अभयारण्य

सही उत्तर: शेरगढ़ अभयारण्य

व्याख्या (Explanation)

शेरगढ़ अभयारण्य राजस्थान के बारां जिले में स्थित है और परवन नदी के किनारे फैला हुआ है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

76

आमागढ़ लेपर्ड संरक्षण क्षेत्र अवस्थित है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aकरौली में
Bजयपुर में
Cसवाई माधोपुर में
Dझालावाड़ में

सही उत्तर: जयपुर में

व्याख्या (Explanation)

अरावली पर्वत श्रृंखलाओं पर स्थित आरक्षित वन खंड आमागढ़ 1524 हेक्टेयर में फैला हुआ वन क्षेत्र है। यह जयपुर शहर के पूर्व में स्थित है। आमागढ़ तेंदुआ रिजर्व भारत का दूसरा तेंदुआ रिजर्व है

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

77

रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
Aभरतपुर
Bबूँदी
Cजयपुर
Dचुरु

सही उत्तर: बूँदी

व्याख्या (Explanation)

रामगढ़ विषधारी अभयारण्य, बूँदी को भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया। रणथम्भौर, सरिस्का और मुकुंदरा के बाद राजस्थान में यह चौथा बाघ अभयारण्य है। रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य में भारतीय भेड़िया, तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, भालू, सुनहरा सियार, चिंकारा, नीलगाय और लोमड़ी जैसे जंगली जानवर देखे जा सकते हैं। मेज नदी निकलती है,यह बूंदी के शासकों का आखेट क्षेत्र था।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

78

खेतड़ी बांसियाल सरंक्षण रिजर्व निम्नलिखित में से राजस्थान के कौन से स्थान पर अवस्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aभीलवाड़ा
Bअजमेर
Cझुंझुनू
Dकोटा

सही उत्तर: झुंझुनू

व्याख्या (Explanation)

खेतड़ी बांसियाल संरक्षण रिजर्व राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित है। इस संरक्षण रिजर्व की स्थापना 2019 में की गई थी और इसका मुख्य आकर्षण तेंदुआ है। तेंदुओं के अलावा, रिजर्व में भारतीय लोमड़ी, ब्लूबुल, सांभर, धारीदार लकड़बग्घा, रीसस मैकाक, सुस्त भालू, जंगली सूअर और उत्तरी मैदानी लंगूर भी हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

79

केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aधौलपुर
Bसवाई माधोपुर
Cबूंदी
Dभरतपुर

सही उत्तर: भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

80

राजस्थान में तालछापर वन्यजीव _____ अभयारण्य में स्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aसिरोही
Bजयपुर
Cबूंदी
Dचुरू

सही उत्तर: चुरू

व्याख्या (Explanation)

तालछापर अभ्यारण्य, चुरू में काले हिरणों को संरक्षण दिया है। तालछापर अभ्यारण्य को प्रवासी पक्षी “कुंरजा” की शरण स्थली कहा जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams