⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में वन्यजीव PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन्यजीव से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 372 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान के बारे में सही है - मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान का पूर्व नाम “दर्रा” था। इसे 9 अप्रैल 2013 को टाइगर रिज़र्व का दर्जा दिया गया। 1955 में इसकी स्थापना हुई। इस उद्यान में गुप्त कालीन मंदिर और शैल चित्र पाए जाते हैं। सही विकल्प:

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 3
Cकेवल 1, 3 और 4
Dसभी सही

सही उत्तर: सभी सही

व्याख्या (Explanation)

मुकुन्दरा हिल्स अभ्यारण्य कोटा, चितौड़गढ़ ,बूंदी व झालावाड़ में है। पहले इसका नाम दर्रा था। बाद में 2003 में दर्रा एवं चम्बल घड़ियाल (जवाहर सागर) अभयारण्य को मिलाकर राजीव गांधी नेशलन पार्क बनाने की घोषण की गई। 2006 में इसका नाम बदलकर दर्रा राष्ट्रीय अभयारण्य रखा गया, जिसे हाड़ौती के प्रकृति प्रेमी शासक मुकंदसिंह के नाम पर मुकंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान रखने का निर्णय लिया गया। इसी अभ्यारण्य में मुकुन्दवाड़ा की पहाड़ीया स्थित है। मुकुंदरा हिल्स में आदिमानव के शैलाश्रय एवं उनके द्वारा चित्रांकित शैल चित्र मिलते हैं। 1955 में इसकी स्थापना हुई। 9 जनवरी 2012 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। मुकुन्दरा हिल्स को 9 अप्रेल 2013 को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।

92

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के बारे में सही है - केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। इसे 1985 में UNESCO की विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया। यहां साइबेरियन क्रेन प्रजनन के लिए ग्रीष्मकाल में आती है। यह रामसर कन्वेंशन के तहत एक वेटलैंड के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। सही विकल्प:

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 3
Cकेवल 1, 2 और 4
Dसभी सही

सही उत्तर: केवल 1, 2 और 4

व्याख्या (Explanation)

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है। प्रवासियों पक्षियों में सबसे प्रमुख साइबेरियन क्रेन(सारस) है। जो यूरोप के साइबेरिया प्रान्त से शीतकाल में यहां आता है। और गीष्म काल में प्रजनन के बाद लौट जाता है।

93

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के बारे में सही है -

Aरणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान का पहला टाइगर प्रोजेक्ट नहीं था।
Bइसे 1 नवम्बर 1980 को टाइगर प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया।
Cयह अरावली और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के बीच स्थित है।
Dइसमें 1998 से 2004 तक “India Eco Development Project” चलाया गया था।

सही उत्तर: इसमें 1998 से 2004 तक “India Eco Development Project” चलाया गया था।

व्याख्या (Explanation)

रणथम्भौर सवाईमाधोपुर जिले में स्थित है और लगभग 392 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसे सन् 1955 में अभयारण्य घोषित कर दिया गया। वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम, 1972 के अन्तर्गत सन् 1973 में इसे टाईगर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया हैं। राजस्थान का पहला टाईगर प्रोजेक्ट था। 1 नवम्बर 1980 को इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। यह भारत का सबसे छोटा टाइगर जिरर्व प्रोजक्ट है। इसे Land of tiger भी कहते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान अरावली और विन्ध्याचल पर्वतमालाओं के बीच में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान में विश्व बैंक के सहयोग से वन्य जीवों के संरक्षण हेतु 1998 से 2004 तक 6 वर्ष के लिए india eco. dev. project चलाया गया था।

94

राजस्थान का मनसा माता संरक्षण रिजर्व अवस्थित है -

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aपाली में
Bझुन्झुनू में
Cबाड़मेर में
Dअलवर में

सही उत्तर: झुन्झुनू में

व्याख्या (Explanation)

मनसा माता संरक्षण रिजर्व राजस्थान के झुन्झुनू जिले में स्थित है।

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

95

राजस्थान में गिद्ध संरक्षण हेतु कौन अनुसंधान कर रहा है -

Aअनिल चौपड़ा
Bदाऊलाल बोहरा
Cभावना तंवर
Dसुमेर सिंह कच्छावाह

सही उत्तर: दाऊलाल बोहरा

व्याख्या (Explanation)

डाॅ. बोहरा 15 वर्षों से मरूस्थलीय क्षेत्र में प्रवासी शिकारी पक्षी, गिद्धों के संरक्षण, छोटे स्तनधारियों पर अध्ययन कर रहे हैं।

96

सुमेलित कीजिए (राजस्थान के संदर्भ में) A. मृग वन (i) 2 B. संरक्षित क्षेत्र (ii) 5 C. बाघ परियोजना (iii) 36 D. रामसर साइट (iv) 7 A B C D

Aiv iii ii i
Bi iii ii iv
Ciii iv ii i
Di iv ii iii

सही उत्तर: iv iii ii i

व्याख्या (Explanation)

मृग वन 7 संरक्षित क्षेत्र 36 बाघ परियोजना 5 रामसर साइट 2

97

सुमेलित नहीं है -

Aरणथम्भौर बाघ अभयारण्य - 1973
Bमुकंदरा बाघ अभयारण्य - 2012
Cरामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य - 2023
Dधौलपुर- करौली बाघ अभयारण्य - 2024

सही उत्तर: मुकंदरा बाघ अभयारण्य - 2012

व्याख्या (Explanation)

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, जिसे दर्रा वन्यजीव अभयारण्य के नाम से जाना जाता है, 4 जिलों - बूंदी, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में फैला हुआ है। मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की स्थापना नौ अप्रैल 2013 को हुई थी।

98

निम्नलिखित में से कौन सा वन्य जीव अभयारण्य राजस्थान में स्थित है -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aरामगढ़ विषधारी
Bगोविन्द
Cचिन्नार
Dपेरियार

सही उत्तर: रामगढ़ विषधारी

व्याख्या (Explanation)

रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान में स्थित है। यह बूँदी जिले में स्थित है और बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

99

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड किस अभयारण्य में पाए जाते हैं -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aनाहरगढ़ अभयारण्य
Bचंबल अभयारण्य
Cशेरग्रह अभयारण्य
Dसरिस्का अभयारण्य

सही उत्तर: सरिस्का अभयारण्य

व्याख्या (Explanation)

‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ भारत और पाकिस्तान की भूमि पर पाया जाने वाला एक विशाल पक्षी है। यह विश्व में पाए जाने वाली सबसे बड़ी उड़ने वाली पक्षी प्रजातियों में से एक है। यह मुख्य रूप से डेजर्ट नेशनल पार्क और सरिस्का अभयारण्य में संरक्षित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

100

आकाल वन अभिलेख पार्क किस प्राकृतिक क्षेत्र में स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aझुंझुनू
Bझालावाड़
Cबाड़मेर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

आकल जीवाश्म उद्यान भारत का एक राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक है, जो राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है। यह एक जैव विविधता विरासत स्थल भी है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams