⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में वन्यजीव PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन्यजीव से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 372 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

राजस्थान के किस जिले में सर्प अभयारण्य स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aबीकानेर
Bभीलवाड़ा
Cकोटा
Dउदयपुर

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का सर्प अभयारण्य कोटा जिले में स्थित है। यह संरक्षित क्षेत्र सर्पों की विभिन्न प्रजातियों का संरक्षण करता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

102

राजस्थान में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा नेशनल पार्क कौन सा है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aकेवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
Bदरा राष्ट्रीय उद्यान
Cरणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
Dडेज़र्ट राष्ट्रीय उद्यान

सही उत्तर: डेज़र्ट राष्ट्रीय उद्यान

व्याख्या (Explanation)

डेज़र्ट नेशनल पार्क, जो जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में फैला हुआ है, राजस्थान का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह पार्क थार मरुस्थल की अनूठी जैव विविधता को संरक्षित करता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

103

जमवा रामगढ़ अभयारण्य राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aउदयपुर
Bजयपुर
Cझालावाड़
Dहनुमानगढ़

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

जमवा रामगढ़ अभयारण्य राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले में स्थित है। यह अभयारण्य जैव विविधता और विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

104

निम्नलिखित में से कौन सा कोटा में स्थित टाइगर रिज़र्व के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
Aनाहरगढ़ जैविक उद्यान
Bमछिया सफारी पार्क
Cकेवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
Dमुकुंदरा रिज़र्व पार्क

सही उत्तर: मुकुंदरा रिज़र्व पार्क

व्याख्या (Explanation)

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (टीआर) राजस्थान के कोटा के पास स्थित है। यह पार्क दो समानांतर पहाड़ों मुकुंदरा और गर्गोला से बनी घाटी में स्थित है।

📋

स्रोत: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022

105

निम्नलिखित में से कौन सा वन्यजीव अभयारण्य एक से अधिक जिलों में स्थित है -

📋 पूछा गया: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
Aफुलवाड़ी-की-नाल
Bटॉडगढ़-रावली
Cरामसागर वन विहार
Dभैंसरोडगढ़

सही उत्तर: टॉडगढ़-रावली

व्याख्या (Explanation)

टाडगगढ़ रावली ब्यावर, पाली व राजसमन्द में फैला हुआ हैं।

📋

स्रोत: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III

106

निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यान / वन्य जीव अभयारण्य में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Computor Exam 2023
Aसरिस्का वन्य जीव अभयारण्य – अलवर
Bमुकुन्दरा राष्ट्रीय उद्यान – बूँदी
Cकेवलादेव राष्ट्रीय उद्यान – भरतपुर
Dरणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान सवाई – सवाई माधोपुर

सही उत्तर: मुकुन्दरा राष्ट्रीय उद्यान – बूँदी

व्याख्या (Explanation)

मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व चार जिलों – कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में स्थित है, जो राजस्थान के हाडोती क्षेत्र में 759 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।

📋

स्रोत: Computor Exam 2023

107

निम्नलिखित में से कौनसा टाईगर रिज़र्व देश का 52वाँ टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया -

📋 पूछा गया: Computor Exam 2023
Aरानीपुर टाईगर रिजर्व
Bगुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान
Cरामगढ़ विषधारी टाईगर रिज़र्व
Dरणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान

सही उत्तर: रामगढ़ विषधारी टाईगर रिज़र्व

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ टाइगर रिजर्व को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।

📋

स्रोत: Computor Exam 2023

108

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : सूची-I (संरक्षित क्षेत्र) सूची-II (मुख्य वन्यजीव) A. सुन्धा माता I. भालू B. रोटू II. कृष्ण मृग C. बीड़-झुन्झुनूँ III. चिंकारा D. बीसलपुर IV. खरगोश कूट : A B C D

📋 पूछा गया: Statistical Office Exam - 2023 (GK)
AI II IV III
BII IV I III
CI III IV II
DIV II III I

सही उत्तर: I III IV II

व्याख्या (Explanation)

सूची-I (संरक्षित क्षेत्र) सूची-II (मुख्य वन्यजीव) रोटू (नागौर) चिंकारा सुंधामाता(जालौर) भालू बीड़-झुन्झुनूँ खरगोश बीसलपुर (टोंक) कृष्ण मृग

📋

स्रोत: Statistical Office Exam - 2023 (GK)

109

किसे भारत के ‘टाइगर मैन’ के नाम से जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2023
Aगोकुल भाई भट्ट
Bकिशन लाल सैनी
Cकैलाश सांखला
Dजानकी लाल

सही उत्तर: कैलाश सांखला

व्याख्या (Explanation)

कैलाश सांखला को व्यापक रूप से भारत के टाइगर मैन के रूप में जाना जाता है। कैलाश सांखला एक भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे। ये दिल्ली जूलॉजिकल पार्क के निदेशक और राजस्थान के चीफ वन्यजीव वार्डन थे।

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2023

110

निम्न में से कौनसा कार्य वन्य जीव एवं जैव-विविधता संरक्षण में बाधक है-

Aवनोन्मूलन करना
Bवनरोपण करना
Cअभयारण्यों की स्थापना
Dउद्यानों की स्थापना करना

सही उत्तर: वनोन्मूलन करना

व्याख्या (Explanation)

वनोन्मूलन से वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाते हैं। वन्य जीव अपने लिए अनुकूल आवास की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं और अवांछित जगहों पर जाने लगते हैं। इससे उनके अस्तित्व को खतरा पैदा हो जाता है। वनोन्मूलन से जैव विविधता का नुकसान होता है। वनोन्मूलन से जलवायु परिवर्तन, मृदा अपरदन, मरुस्थलीकरण, बाढ़, कम फसलें और ग्रीनहाउस गैसें में वृद्धि होती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams