राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने राजस्थान में पाँचवें बाघ अभयारण्य का दर्जा, निम्न में से किस अभयारण्य को प्रदान किया है -
सही उत्तर: धौलपुर- करौली अभयारण्य
व्याख्या (Explanation)
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority- NTCA) ने राजस्थान में धौलपुर-करौली टाइगर रिज़र्व की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है। यह मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, रणथंभौर और सरिस्का के बाद राजस्थान में पाँचवाँ बाघ अभयारण्य/टाइगर रिज़र्व है।
स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023