राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा कन्जर्वेशन रिज़र्व / संरक्षित क्षेत्र झुन्झुनू जिले में अवस्थित नहीं है -
सही उत्तर: गोगेलाव
स्रोत: Computor Exam 2021
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन्यजीव से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 372 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।
राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा कन्जर्वेशन रिज़र्व / संरक्षित क्षेत्र झुन्झुनू जिले में अवस्थित नहीं है -
सही उत्तर: गोगेलाव
स्रोत: Computor Exam 2021
वन-विहार अभ्यारण्य है _______
सही उत्तर: धोलपुर
स्रोत: Computor Exam 2018
‘पक्षी गाँव’ के नाम से प्रसिद्ध मेनार गाँव राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: उदयपुर
व्याख्या (Explanation)
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राजस्थान के खीचन और मेनार आद्रभूमि को भारत के रामसर स्थलों में शामिल कर लिया है। मेनार आद्रभूमि राजस्थान के उदयपुर जिले के वल्लभनगर तालुका में स्थित मेनार और खेरोदा गांवों में फैला हुआ है। यह ब्रह्म, ढांड और खेरोदो तालाबों द्वारा निर्मित एक मीठे पानी की मानसून आद्रभूमि है।
स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)
“घडियाल” के संरक्षण के लिए राजस्थान राज्य में कौन सा अभयारण्य स्थापित किया गया है -
सही उत्तर: चम्बल अभयारण्य
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
निम्नलिखित में से राजस्थान में कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: केवलादेव नेशनल पार्क
व्याख्या (Explanation)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है। प्रवासियों पक्षियों में सबसे प्रमुख साइबेरियन क्रेन(सारस) है। जो यूरोप के साइबेरिया प्रान्त से शीतकाल में यहां आता है। और गीष्म काल में प्रजनन के बाद लौट जाता है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
तालछापर अभयारण्य किसके लिए प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: काला हिरण
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
तेन्दुआ पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया गया -
सही उत्तर: जैसलमेर नागफनी बगीचे से
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
कौन राजस्थान में गिद्ध संरक्षण के लिए अनुसंधान कार्य कर रहा है -
सही उत्तर: दाऊ लाल बोहरा
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
‘राष्ट्रीय मरुउद्यान’ कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: जैसलमेर – बाड़मेर
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
राजस्थान के किस जिले में, राज्य की दूसरी लेपर्ड सफारी शुरू की गई -
सही उत्तर: जयपुर
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2