⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

बीकानेर के किस शासक ने जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aबीका
Bजैतसी
Cराय सिंह
Dकर्ण सिंह

सही उत्तर: राय सिंह

व्याख्या (Explanation)

रायसिंह ने अपनी उपाधि ‘महाराजाधिराज व महाराजा’ रखी। अकबर ने रायसिंह को ‘राय’ उपाधि व 4000 मनसब दी। जूनागढ़ दुर्ग (बीकानेर) का निर्माण 16वीं शताब्दी में राय सिंह ने करवाया था। 1589 बीकानेर के जूनागढ़ का निर्माण प्रारम्भ हुआ, 1594 में गढ़ बनकर पूर्ण हुआ। ये दुर्ग मंत्री कर्मचन्द की देखरेख में बना था। जूनागढ़ को जमीन का जेवर भी कहा जाता है। अकबर ने रायसिंह को जूनागढ़ (काठियावाड़, गुजरात) का प्रदेश सौंपा था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

102

बाडौली का शिव मन्दिर किस नदी के काँठे पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aबनास
Bबेड़च
Cचम्बल
Dलूणी

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

बाडौली के मंदिरों का समूह चंबल नदी के किनारे चित्तौड़गढ़ जिले में रावतभाटा से मात्र 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह बाडौली प्राचीन स्थापत्य कला की दृष्टि से राजस्थान का एक प्रसिद्ध स्थल है। यहां स्थित मंदिर समूह का काल 8वीं से 11वीं शताब्दी तक का है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

103

कुम्भलगढ़ दुर्ग का प्रमुख सूत्रधार (शिल्पी) कौन था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aजेता
Bकूपा
Cजेत्र
Dमण्डन

सही उत्तर: मण्डन

व्याख्या (Explanation)

मण्डन एक प्रसिद्ध शिल्पी थे, जिन्होंने कुम्भलगढ़ दुर्ग के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

104

राजस्थान का कौन-सा शहर ‘बावडियों का शहर’ के नाम से भी जाना जाता है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aबूंदी
Bकोटा
Cटोंक
Dअजमेर

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

बूंदी को ‘बावडियों का शहर’ कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई प्राचीन और सुंदर बावड़ियाँ (कुंड या जलाशय) हैं, जैसे रानीजी की बावड़ी।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

105

‘सुनहरी कोठी’, जो अपनी पच्चीकारी एवं मीनाकारी कला के लिये विख्यात है, कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aझालावाड़ में
Bटोंक में
Cबून्दी में
Dनाथद्वारा में

सही उत्तर: टोंक में

व्याख्या (Explanation)

टोंक का मुख्य आकर्षण 19वीं सदी की सुनहरी कोठी या गोल्डन मैन्शन है, जो नज़र बाग रोड पर बड़ा कुआँ के पास है। इमारत अपने बाहरी रूवरूप से साधारण लगती है, लेकिन इसके आंतरिक भाग की बहुरंगी स्वर्ण रंगों की शाही झलक, इसके नाम से मेल खाती है। शीश महल, या सुनहरी कोठी का शीशे से शोभायमान कमरा, मीनाकारी कार्य के सर्वोत्कृष्ट नमूनों के साथ अद्भुत ग्लास और फूलों के अलंकरण की कारीगरी मंत्रमुग्ध करते हैं। 7 मार्च, 1996 में राजस्थान सरकार द्वारा सुनहरी कोठी को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक घोषित किया गया है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

106

राजस्थान के _____ किले को बख्तरबंद किला भी कहा जाता है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aरणथम्भोर
Bजूनागढ़
Cचित्तौड़गढ़
Dतारागढ़

सही उत्तर: रणथम्भोर

व्याख्या (Explanation)

रणथम्भोर किला (सवाई माधोपुर) अपनी मजबूत संरचना और रणनीतिक स्थिति के कारण बख्तरबंद किला कहलाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

107

जयपुर के किस किले का नाम सुदर्शनगढ़ भी है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aआमेर का किला
Bजयगढ़
Cनाहरगढ़
Dमोती डूंगरी

सही उत्तर: नाहरगढ़

व्याख्या (Explanation)

जय सिंह द्वितीय ने अपनी राजधानी की सुरक्षा के लिए किलेबंद चोटियों की एक शृंखला बनाने की योजना बनाई। इसलिए उन्होंने 1734 में नाहरगढ़ के किले का निर्माण करवाया। शहर के निकट स्थित, इस भव्य किले की दीवारें, पास के जयगढ़ के किले, और जयपुर से सीधे जुड़ी हुई थीं। प्रारम्भतः किले का नाम सुदर्शनगढ़ रखा जाना तय किया गया था। इसके निर्माण के समय श्रमिक हर सुबह उठते थे और देखते थे कि उनका पिछले दिन का काम नष्ट हो चुका है। स्थानीय लोगों ने इस तोड़-फोड़ के लिए नाहर सिंह भोमिया नामक एक राठौड़ राजकुमार के क्रोधित भूत को ज़िम्मेदार ठहराया। परिणामस्वरूप, नाहर सिंह की स्मृति में एक मंदिर बनाया गया, और किला नाहरगढ़ के नाम से जाना जाने लगा। नाहरगढ़ शब्द का शाब्दिक अर्थ है ‘बाघों का निवास’। परिणामस्वरूप, इस किले को ‘बाघ किला’ भी कहा जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

108

किशोरी महल, महलखास और कोठीखास राजस्थान में किस किले के भीतरी महल हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aजयगढ़
Bलोहागढ़
Cभानगढ़
Dअचलगढ़

सही उत्तर: लोहागढ़

व्याख्या (Explanation)

किशोरी महल, महलखास और कोठीखास लोहागढ़ किले (भरतपुर) के भीतरी महल हैं। महाराजा सूरजमल के बनवाये इस महल का मुख्य भाग है किशोरी महल। किशोरी महल महारानी किशोरी का निवास था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

109

भैंसरोड़गढ़ का दुर्ग ____ की कोटि में आता है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aगिरि दुर्ग
Bजल दुर्ग
Cधान्वन दुर्ग
Dवन दुर्ग

सही उत्तर: जल दुर्ग

व्याख्या (Explanation)

भैंसरोड़गढ़ का दुर्ग राजस्थान में चंबल नदी के किनारे स्थित है। यह जल दुर्ग की श्रेणी में आता है क्योंकि यह पानी से घिरा हुआ है, जो इसे रक्षा के लिए मजबूत बनाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

110

किलकिला, जमजमा एवं नुसरत नामक प्राचीन तोपें किस विख्यात दुर्ग में सुरक्षित रखी हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
Aचुरू का क़िला
Bनाहरगढ़ दुर्ग
Cमेहरानगढ़ दुर्ग
Dतारागढ़ दुर्ग

सही उत्तर: मेहरानगढ़ दुर्ग

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर नगर की उत्तरी पहाड़ी चिड़ियाटूंक पर बना हुआ है मेहरानगढ़। इसे मयूरध्वजगढ़, मोरध्वजगढ़ तथा गढ़चिंतामणी कहा जाता है। किले में लम्बी दूरी तक मार करने वाली अनेक प्राचीन तोपें हैं जिनमें किलकिला, शंभुबाण, गजनीखान, जमजमा, कड़क बिजली, बगस वाहन, बिच्छू बाण, नुसरत, गुब्बार, धूड़धाणीद, नागपली, मागवा, व्याधी, मीरक चंग, मीर बख्श, रहस्य कला तथा गजक नामक तोपें अधिक प्रसिद्ध हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams