⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

9 मंजिला ऐतिहासिक विजय स्तंभ (चितोड़गढ़, राजस्थान) किससे बना है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
Aकेवल काला पत्थर
Bकेवल लाल पत्थर
Cलाल बालु पत्थर और सफेद संगमरमर
Dलाल संगमरमर और सफेद बालु पत्थर

सही उत्तर: लाल बालु पत्थर और सफेद संगमरमर

व्याख्या (Explanation)

राणा कुंभा ने नौ मंजिला “विजय-स्तंभ” का निर्माण किया और इसे भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित किया। इसे लाल बलुआ पत्थर (red sandstone) और सफेद संगमरमर (white marble) से बनाया गया है। कुम्भा ने मालवा विजय के उपलक्ष्य में विजय स्तम्भ (Victory Tower) का निर्माण 1437 ई. में करवाया। इसे विष्णुध्वजगढ़ भी कहा जाता है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

122

सूची-I के साथ सूची-II मिलान कीजिए : सूची-I (किले का प्रकार) सूची-II (किले का नाम) a. धान्वन दुर्ग I. भरतपुर का किला b. वन दुर्ग II. चित्तौड़ का किला c. ऐरण दुर्ग III. सिवाना किला d. पारीख दुर्ग IV. जैसलमेर किला नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
Aa - IV, b- II, c- III, d - I
Ba - III, b- II, c- IV, d - I
Ca - I, b- II, c- III, d - IV
Da - IV, b- III, c- II, d - I

सही उत्तर: a - IV, b- III, c- II, d - I

व्याख्या (Explanation)

धान्वन दुर्ग (रेगिस्तानी): जैसलमेर किला। वन दुर्ग (जंगली): चित्तौड़ का किला। ऐरण दुर्ग (पहाड़ी): सिवाना किला। पारीख दुर्ग (खाई वाला): भरतपुर का किला।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

123

ब्रह्मा मन्दिर राजस्थान के किस क्षेत्र में स्थित है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aपुष्कर
Bअलवर
Cबांसवाड़ा
Dजयपुर

सही उत्तर: पुष्कर

व्याख्या (Explanation)

जगतपिता ब्रह्मा मंदिर हिंदू सृष्टि के देवता भगवान ब्रह्मा को समर्पित एक मंदिर है और यह पवित्र पुष्कर झील के पास स्थित है। यह प्राचीन संरचना लगभग 2000 वर्ष पुरानी है, हालाँकि वर्तमान संरचना 14वीं शताब्दी की है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

124

घग्गर नदी के तट पर स्थित प्राचीनतम किला कौन-सा है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aआमेर किला
Bजयगढ़ किला
Cनाहरगढ़ किला
Dभटनेर किला

सही उत्तर: भटनेर किला

व्याख्या (Explanation)

भटनेर किला (हनुमानगढ़) घग्गर नदी के किनारे स्थित है और प्राचीनतम में से एक है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

125

बच्छावत की हवेली कौन-से शहर में स्थित है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aचित्तौड़गढ़
Bसिवाना
Cजयपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

बच्छावतों, रामपुरिया, गुलेच्छा, सेठिया की हवेलियाँ, राजस्थान के बीकानेर में स्थित हैं। बीकानेर की प्रसिद्ध हवेली ‘बच्छावतों की हवेली’ 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में करण सिंह बच्छावत द्वारा बनाई गई थी।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

126

भरतपुर के गंगा मंदिर का निर्माण महाराजा बलवन्त सिंह द्वारा 1845 में शुरू किया गया था और निर्माण कार्य _____ जारी रहा। निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
A20 वर्ष तक
B60 वर्ष तक
C90 वर्ष तक
D10 वर्ष तक

सही उत्तर: 90 वर्ष तक

व्याख्या (Explanation)

गंगा मंदिर की नींव जाट शासक महाराजा बलवंत सिंह ने सन् 1845 में रखी थी। लगातार 90 साल के निर्माणकाल के बाद 1937 में महाराजा सवाई ब्रजेंद्रसिंह ने गंगा महारानी जी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

127

निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन-सा शहर बावड़ियों की प्रमुखता के कारण ‘सिटी ऑफ स्टेपवेल्स’ कहलाता है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aबूंदी शहर
Bजयपुर शहर
Cअजमेर शहर
Dउदयपुर शहर

सही उत्तर: बूंदी शहर

व्याख्या (Explanation)

बूंदी अपनी ऐतिहासिक बावड़ियों (स्टेपवेल्स) जैसे रानी जी की बावड़ी के लिए प्रसिद्ध है। रानीजी की बावड़ी एक खूबसूरत और वास्तुकला की दृष्टि से शानदार बावड़ी है जिसका निर्माण 1699 में रानी नाथावती जी ने करवाया था।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

128

राजोरगढ़ में मथानदेव द्वारा निर्मित प्रसिद्ध मंदिर निम्न में से किस देवी/देवता को समर्पित था -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aशिव
Bविष्णु
Cसूर्य
Dमहिषासुर मर्दिनी

सही उत्तर: शिव

व्याख्या (Explanation)

राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर 6ठी और 9वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था। यह एक स्थानीय प्रतिहार सामंत, महाराजाधिराज मथानदेव द्वारा बनाया गया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

129

रानीजी की बावड़ी, चौरासी खंभों की छतरी और नवल सागर लेक राजस्थान के किस जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aअजमेर
Bबूंदी
Cडूंगरपुर
Dजयपुर

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

रानीजी की बावड़ी, चौरासी खंभों की छतरी और नवल सागर लेक बूंदी जिले में स्थित हैं। चौरासी खंभों की छतरी का निर्माण बूंदी के महाराजा राव राजा अनिरुद्ध ने अपने पालक भाई देव के स्मारक के रूप में किया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

130

_____ के रंगमहल, कर्णमहल, अनूपमहल आदि में राजपूत-मुगल पद्धति का समुचित समन्वय है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aउदयपुर
Bजोधपुर
Cबीकानेर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर के रंगमहल, कर्णमहल, अनूपमहल में राजपूत-मुगल वास्तुकला का समन्वय है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams