⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 15

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।

141

कॉलम I में किले को कॉलम II में किले के प्रकार से मिलान कीजिए। कॉलम I (किले) कॉलम II (किले का प्रकार) 1. जैसलमेर का किला a. वान किला 2. सिवाना का किला b. एरण किला 3. चितौड़ का किला c. धन्वन किला 4. भरतपुर का किला d. परिखा किला

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
A1-b, 2-d, 3-a, 4-c
B1-d, 2-c, 3-a, 4-b
C1-b, 2-c, 3-d, 4-a
D1-c, 2-a, 3-b, 4-d

सही उत्तर: 1-c, 2-a, 3-b, 4-d

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर का किला – धन्वन किला सिवाना का किला – वान किला चित्तौड़ का किला – एरण किला भरतपुर का किला – परिखा किला

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

142

परमार शासकों द्वारा निर्मित आबू के पुराने किले के भग्नावशेषों पर कुम्भा ने किस नये दुर्ग का निर्माण करवाया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aचित्तौड़गढ़
Bकुम्भलगढ़
Cबसन्तीगढ़
Dअचलगढ़

सही उत्तर: अचलगढ़

व्याख्या (Explanation)

कुम्भा ने आबू पर्वत पर अचलगढ़ किले का पुनर्निर्माण करवाया था। इस किले का निर्माण मूल रूप से परमार वंश के शासकों द्वारा किया गया था और 1452 में महाराणा कुंभा द्वारा इसका पुनर्निर्माण, आधुनिकीकरण और नाम अचलगढ़ रखा गया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

143

जयपुर के किस शासक ने चाकसू में शीतला माता मन्दिर का निर्माण करवाया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aमहाराजा मानसिंह
Bसवाई जयसिंह
Cसवाई ईश्वरीसिंह
Dमहाराजा माधोसिंह

सही उत्तर: महाराजा माधोसिंह

व्याख्या (Explanation)

महाराजा माधोसिंह ने चाकसू में शीतला माता मंदिर का निर्माण करवाया, जो जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। मंदिर में मौजूद शिलालेखों के मुताबिक मंदिर करीब 500 साल पुराना है। शिलालेख में अंकित प्रमाणों के मुताबिक तत्कालीन जयपुर नरेश माधोसिंह के पुत्र गंगासिंह और गोपाल सिंह को चेचक रोग हो गया था। इसके बाद में वे शीतला माता की कृपा से रोग मुक्त हो गए थे।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

144

जगत शिरोमणि मन्दिर क्यों प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aभगवान कृष्ण की संगमरमर की मूर्ति
Bभगवान कृष्ण की काले पत्थर की मूर्ति
Cभगवान कृष्ण की लाल पत्थर की मूर्ति
Dभगवान कृष्ण की चांदी की मूर्ति

सही उत्तर: भगवान कृष्ण की काले पत्थर की मूर्ति

व्याख्या (Explanation)

जयपुर के आमेर में स्थित यह मंदिर भगवान कृष्ण की काले पत्थर की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

145

राजस्थान के किस किले में ‘जयबाण तोप’ स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aआमेर किले
Bजयगढ़ किले
Cनाहरगढ़ किले
Dभानगढ़ किले

सही उत्तर: जयगढ़ किले

व्याख्या (Explanation)

जयपुर के संस्थापक सवाई जयसिंह ने 1720 में जयवाण तोप का निर्माण कराया था। विश्व की सबसे बड़ी यह तोप जयगढ़ किले के डूंगर दरवाजे पर रखी है। तोप की नली से लेकर अंतिम छोर की लंबाई 31 फीट 3 इंच है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

146

राजस्थान का ‘मिनी खजुराहो’ किस मन्दिर को कहा जाता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aरानी भटियानी मन्दिर
Bश्री नाकोडा जी मन्दिर
Cरामगढ़ भंड देवरा मन्दिर
Dकिराडू का मन्दिर

सही उत्तर: रामगढ़ भंड देवरा मन्दिर

व्याख्या (Explanation)

भंड देव या भंड देवरा का मंदिर राजस्थान का एक प्राचीन मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। भांड देवरा मंदिर रामगढ़ गड्ढा के मध्य भाग में एक तालाब के किनारे पर खूबसूरती से बसा हुआ है, जो बारां शहर में स्थित है और माना जाता है कि यह शायद एक उल्का द्वारा बनाया गया था।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

147

गलत युग्म चुनिए- 1. 84 खंभों की छतरी - कोटा 2. ब्राह्मण देवता की छतरी - मण्डोर 3. मामा भांजा की छतरी - जयपुर 4. कुंवर पृथ्वीराज की छतरी - कुंभलगढ़ कूट-

A1 और 2
B1 और 3
C1 और 4
Dकेवल 1

सही उत्तर: 1 और 3

व्याख्या (Explanation)

84 खंभों की छतरी - बूंदी ब्राह्मण देवता की छतरी - मण्डोर मामा भांजा की छतरी - मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) कुंवर पृथ्वीराज की छतरी - कुंभलगढ़

148

निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है -

Aराणा साँगा की छतरी - माण्डलगढ़
Bराणा उदयसिंह की छतरी - गोगुंदा
Cअमर सिंह राठौड़ की छतरी-नागौर
Dगोपाल सिंह की छतरी - बूंदी

सही उत्तर: गोपाल सिंह की छतरी - बूंदी

व्याख्या (Explanation)

राव गोपालसिंह की छतरी- गोपाल सिंह की छतरी, करौली में अवस्थित है। इस कलात्मक छतरी का निर्माण करौली के यदुवंशी शासक गोपाल सिंह की स्मृति में करवाया गया था।

149

“मैंने क्रेम्लिन में जो कुछ देखा है और अलब्रह्मा के बारे में जो कुछ सुना है उससे भी बढ़कर यह महल है।” बिशप हैबर ने यह कथन किस क़िले के महलों के बारे में कहा है-

Aआमेर
Bबीकानेर
Cजैसलमेर
Dमेहरानगढ़

सही उत्तर: आमेर

व्याख्या (Explanation)

जयपुर के आमेर के किले में स्थित महल राजपूत वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसकी कुछ इमारतों और कार्यों पर मुगल वास्तुकला का प्रभाव है। विशप हैबर का कथन -मैंने क्रेमलिन मैं जो कुछ देखा और अलब्रहमा के बारे में कुछ सुना उससे बढ़कर भी इस दुर्ग के महल है।

150

जैसा कि राजस्थान के प्राचीन ग्रंथों में उल्लिखित है राजस्थान का वह किला जहाँ युद्ध की योजना और रणनीति बनाने में निपुण सैनिक रहते थे उसे कहा जाता था- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
Aसैन्य दुर्ग
Bपारीख दुर्ग
Cपारीध दुर्ग
Dसहाय दुर्ग

सही उत्तर: सैन्य दुर्ग

व्याख्या (Explanation)

शुक्र नीति में नौ तरह के दुर्ग- एरण, पारिख, पारिघ, वन दुर्ग, धन्व दुर्ग, जल दुर्ग, गिरि दुर्ग, सैन्य दुर्ग तथा सहाय दुर्ग बताये गए हैं। राजस्थान के प्राचीन ग्रंथों में सैन्य दुर्ग का उल्लेख किया गया है, जो युद्ध की योजनाओं और रक्षा रणनीतियों के लिए प्रमुख थे। ऐसे दुर्गों में कुशल सैनिक रहते थे।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams