⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

सिसोदिया राजपूतों का कौन सा किला गम्भीरी और बेराच (बेड़च) नदी के तट पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aचितौड़गढ़ का किला
Bतारागढ़ का किला
Cभैंसरोड़गढ़ का किला
Dमाँडलगढ़ का किला

सही उत्तर: चितौड़गढ़ का किला

व्याख्या (Explanation)

चित्तौड़गढ़ किला गंभीरी और बेड़च नदियों के संगम पर स्थित है। चित्तौड़गढ़ का क़िला, 180 मीटर ऊँची पहाड़ी पर बना और 700 एकड़ में फैला सर्वोत्तम तथा सबसे बड़ा क़िला है। इस क़िले को तीन बार शक्तिशाली दुश्मनों का हमला सहना पड़ा। सन् 1303 में दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन ख़िलजी एवं उसके बाद 1533 में गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने इस किले पर हमला कर, तबाही मचाई। फिर चार दशक बाद 1568 में मुग़ल सम्राट अकबर ने इस पर हमला किया और कब्ज़ा कर लिया। सन् 1616 ई. में मुगल सम्राट जहाँगीर के शासनकाल में यह क़िला राजपूतों को वापस सौंप दिया गया।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

172

राजस्थान में, जहांगीर का महल कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aकिशनगढ़
Bडीग
Cअजमेर
Dपुष्कर

सही उत्तर: पुष्कर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में, जहाँगीर के महल पुष्कर में स्थित हैं।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

173

सच्चिया माता मंदिर कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aओसियान
Bबिलाड़ा
Cतिजारा
Dअसिंद

सही उत्तर: ओसियान

व्याख्या (Explanation)

सच्चियाय माता मंदिर एक जैन मंदिर है जो भारत के राजस्थान राज्य के जोधपुर शहर के पास ओसियां ​​में स्थित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

174

भटनेर किला किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aबीकानेर
Bहनुमानगढ़
Cअजमेर
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: हनुमानगढ़

व्याख्या (Explanation)

भटनेर किला हनुमानगढ़ जिले में स्थित है और यह राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। 285 ईस्वी में भाटी वंश के राजा भूपत सिंह ने इस किले का निर्माण करवाया था, इसलिए इसका नाम ‘भटनेर किला’ पड़ा।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

175

निम्नलिखित में से किस ने दिलवाड़ा के जैन मंदिर बनवाए थे -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aनेमिनाथ
Bविमल शाह
Cआदिनाथ
Dभीम शाह

सही उत्तर: विमल शाह

व्याख्या (Explanation)

दिलवाड़ा के प्रसिद्ध जैन मंदिर विमल शाह द्वारा बनवाए गए थे। यह मंदिर अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

176

सास-बहू के मंदिर कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aअर्थुना
Bनागदा
Cसोमनाथ
Dआहाड

सही उत्तर: नागदा

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर के नजदीक कैलाशपुरी में स्थित सास-बहू का मंदिर, जिन्हें नागदा के नाम से भी जाना जाता है, 11वीं शताब्दी में हूण शासक द्वारा बनवाया गया था।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

177

मथुराधीश मंदिर कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aकोटा
Bभरतपुर
Cउदयपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

देश में वल्लभ संप्रदाय की सप्तपीठ में से प्रथम पीठ श्री मथुराधीश मंदिर कोटा में स्थित है। यह मंदिर करीब 550 साल पुराना है और तकरीबन 350 साल से मथुराधीश यहां विराजमान हैं।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

178

जालौर जिले के किस शहर में सुंधा माता का मंदिर स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aअहोर
Bसांचोर
Cरानीवाड़ा
Dभीनमाल

सही उत्तर: भीनमाल

व्याख्या (Explanation)

सुंधा माता मंदिर जालोर जिले के भीनमाल में स्थित सुंधा नाम की एक पहाड़ी पर स्थित चामुंडा देवी को समर्पित एक 900 साल पुराना मंदिर है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

179

ओसियाँ जैन मंदिर किस जिले में स्थित हैं -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aजयपुर
Bजैसलमेर
Cबाड़मेर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

ओसियाँ जैन मंदिर राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है और यह एक प्राचीन धार्मिक स्थल है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

180

जयपुर में हवा महल का निर्माण किसने किया था -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aसवाई आदमी सिंह
Bसवाई जय सिंह I
Cसवाई जय सिंह II
Dसवाई प्रताप सिंह

सही उत्तर: सवाई प्रताप सिंह

व्याख्या (Explanation)

हवा महल का निर्माण 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams