⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

शिला देवी मंदिर किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aबीकानेर
Bजोधपुर
Cबाड़मेर
Dजयपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

शिला देवी मंदिर जयपुर नगर में आमेर महल में स्थित एक मंदिर है। इसका निर्माण 1580 ई. में राजा मानसिंह प्रथम ने करवाया था।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

182

पुष्कर (अजमेर) में कौन-कौन से मंदिर स्थित हैं -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aब्रह्मा जी का मंदिर
Bसावित्री मंदिर
Cगायत्री मंदिर
Dदिए गए सभी

सही उत्तर: दिए गए सभी

व्याख्या (Explanation)

पूरे विश्व का एक मात्र ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर में स्थित है। संगमरमर से निर्मित, चाँदी के सिक्कों से जड़ा हुआ, लाल शिखर और हंस (ब्रह्मा जी का वाहन) की छवि, वाले मंदिर में ब्रह्मा जी की चतुर्मुखी प्रतिभा, गर्भगृह में स्थापित है। ब्रह्मा मंदिर के पीछे, ऊँची पहाड़ी पर सावित्री मंदिर है जो कि ब्रह्मा जी की पहली पत्नि थीं। मंदिर तक पहुँचने के लिए सुविधाजनक सीढ़िया बनी हुई हैं। ऊपर चढ़कर मंदिर से नीचे की ओर झील, मंदिर और रेत के टीलों का विहंगम दृश्य बेहद सुन्दर दिखाई पड़ता है। ऐसी किंवदंती है कि ब्रह्मा जी ने पुष्कर में अपना यज्ञ करने के लिए, गायत्री से दूसरा विवाह किया था। गायत्री माता मंदिर पुष्कर की सबसे अच्छी दृश्यावलियों में से एक है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

183

सुंधा माता का मंदिर किस राज्य में स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aगुजरात
Bराजस्थान
Cपंजाब
Dतमिलनाडु

सही उत्तर: राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

सुंधा माता का मंदिर राजस्थान के जालोर ज़िले में है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

184

श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ का अन्य नाम क्या है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aभैरु तीर्थ
Bजैन नगर
Cमेवानगर
Dपवित्रा नगर

सही उत्तर: मेवानगर

व्याख्या (Explanation)

श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ को मेवानगर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर, बालोतरा के पास स्थित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

185

चित्तौड़गढ़ किले में कौन सा जैन मंदिर है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aकुंभश्याम मंदिर
Bसत्विस देवरी
Cसमिधेश्वर मंदिर
Dतुलजा भवानी मंदिर

सही उत्तर: सत्विस देवरी

व्याख्या (Explanation)

सात बीस देवरी नाम से प्रसिद्ध 27 जैन मन्दिरों का समूह चित्तौड़गढ़ क़िला, राजस्थान में स्थित है। मध्यकालीन भारत की स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है चित्तौड़ का समिधेश्वर मंदिर। इसका निर्माण मालवा के प्रसिद्ध परमार शासक राजाभोज ने 11वीं सदी में करवाया था।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

186

धुलेव पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर किस जैन तीर्थंकर को समर्पित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aमहावीर
Bपार्श्वनाथ
Cशांतिनाथ
Dऋषभदेव

सही उत्तर: ऋषभदेव

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर जिले में धुलेव में स्थित ऋषभदेव मंदिर, जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव को समर्पित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

187

‘यह ऐसा किला है जिसका दरवाजा कोई आक्रमणकारी नहीं खोल सका’, हसन निजामी का यह कथन राजस्थान के किस किले के बारे में है -

Aजैसलमेर का किला
Bजालौर का किला
Cचित्तौड़ का किला
Dतारागढ़ (बूँदी) का किला

सही उत्तर: जालौर का किला

व्याख्या (Explanation)

हसन निजामी ने अपनी रचना ताजुल-मासिर में जालौर के किले के संदर्भ में लिखा है, कि यह एक ऐसा किला है जिसका दरवाजा कोई आक्रमणकारी नहीं खोल सका। बिजौलिया प्रशस्ति में जालौर को जाबालिपुर कहा गया है। जालौर के किले को सुवर्णगिरि, सोनगढ़ और कांचनगिरि भी कहा जाता है।

188

राजस्थान में ‘भूमिज शैली’ का सबसे पुराना मंदिर है -

Aपाली जिले का सेवाडी जैन मंदिर
Bरामगढ़ का भण्ड देवरा मंदिर
Cमैनाल का महानालेश्वर मंदिर
Dडूंगरपुर का सोमनाथ मंदिर

सही उत्तर: पाली जिले का सेवाडी जैन मंदिर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में ‘भूमिज शैली’ का सबसे प्राचीनतम मंदिर पाली जिले के सेवाडी का जैन मंदिर है। (स्थापत्यकाल लगभग 1010-20 ई0) भूमिज शैली का दूसरा महत्वपूर्ण मंदिर महानालेश्वर का मंदिर है। (स्थापत्यकाल लगभग 1075ई0) जो पंचरथ और पंचभूम में है। भूमिज शैली मंदिर निर्माण की नागर शैली की एक उपशैली है।

189

पुष्कर में आनासागर झील और वराह मंदिर का निर्माण किसने करवाया था -

📋 पूछा गया: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
Aअजयराज
Bअर्णोराज
Cविग्रहराज चतुर्थ
Dपृथ्वीराज तृतीय

सही उत्तर: अर्णोराज

व्याख्या (Explanation)

अजमेर के पास पुष्कर में वराह मंदिर राजा अर्णोराज द्वारा बनाया गया था।

📋

स्रोत: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022

190

चित्तौड़ की स्थापना किस मौर्यकालीन शासन ने की -

Aबप्पा रावल
Bमानसिंह
Cअशोक
Dचित्रांगद

सही उत्तर: चित्रांगद

व्याख्या (Explanation)

चित्रांगद मोरी या चित्रांग मौर्य , मोरी कबीले के एक सरदार थे । जिन्होंने चित्तौड़गढ़ के किले की नींव रखी थी और यह भारत का सबसे बड़ा किला है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams