⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 54

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 54 है।

531

वह किला जिसकी आजादी व अस्मिता की रक्षा के लिए वहां के ठाकुरों ने गोला बारूद खत्म होने पर और चांदी के गोले दागे -

Aचुरू का किला चूरू
Bलोहागढ़ का किला भरतपुर
Cकेसरोली का किला केसरोली
Dजूनागढ़ का किला बीकानेर

सही उत्तर: चुरू का किला चूरू

व्याख्या (Explanation)

चुरू का किला जहां से चांदी के गोले बरसाए गए।

532

झालरापाटन में नवलखा दुर्ग की नींव किसने रखी -

Aमदन सिंह
Bपृथ्वी सिंह
Cरतन सिंह
Dजालिम सिंह

सही उत्तर: पृथ्वी सिंह

533

'घूँघट', 'गूगडी', 'बांदरा', 'इमली' क्या है -

Aतारागढ़ अजमेर की प्राचीर की विशाल बुर्जो के नाम
Bमारवाड़ लोक परंपरा में जातियों के गोत्रो के नाम
Cमेवाड़ आंचलित में स्त्रियों के पहनावे के नाम
Dराजस्थानी खानपान की विधियों के नाम

सही उत्तर: तारागढ़ अजमेर की प्राचीर की विशाल बुर्जो के नाम

व्याख्या (Explanation)

अजमेर का तारागढ़ किला गढ़ बीटली,अजयमेरू के नाम से शिलालेखों व ग्रंथों में पढ़ने को मिलता है। अजमेर नगर के संस्थापक चौहान वंश के राजा अजयराज ने सांभर के साथ अजयमेरू नगर व दुर्ग की स्थापना की। लक्ष्मी पोल को पहला या बड़ा दरवाजा कहा जाता है। किले के प्रमुख द्वार विजयपोल, भवानीपोल, हाथीपोल, अरकोट उल्लेखनीय है। तारागढ़ किले में 14 विशाल बुरजियों के नाम घूंघट, गूगडी, फूटी, नक्कारची, शृंगार चंवरी, आरपार का आता, जानूनायक का बुर्ज,पीपली, इब्राहिम शहीद, दोराई, बांदरा, इमली, खिड़की और फतह बुर्ज रहे हैं।

534

‘यह ऐसा किला है। जिसका दरवाजा कोई आक्रमणकारी नहीं खोल सका’, हसन निजामी का यह कथन राजस्थान के किस किले के बारे में है -

Aजैसलमेर का किला
Bजालौर का किला
Cचित्तौड़ का किला
Dतारागढ़ बूंदी किला

सही उत्तर: जालौर का किला

व्याख्या (Explanation)

सोनलगढ़, कनकाचल, सुवर्णगिरि आदि के नाम से प्रसिद्ध इस दुर्ग का निर्माण सूकड़ी नदी के किनारे गुर्जर नरेश नागभट्ट प्रथम ने करवाया था।

535

बसंती नामक किले का निर्माण करवाया था -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aराणा कुम्भा ने
Bबीसलदेव ने
Cराणा प्रताप ने
Dमहारावल तेजसिंह ने

सही उत्तर: राणा कुम्भा ने

व्याख्या (Explanation)

कुम्भा ने अनेक दुर्गों का निर्माण कराया तथा ऐसे माना जाता है कि मेवाड़ के 84 दुर्गों में से 32 दुर्ग तो अकेले कुंभा ने ही बनवाए थे। इस निर्माण में सामरिक महत्त्व का सर्वाधिक ध्यान रखा गया था। अपने राज्य की पश्चिमी सीमा और सिरोही के बीच तंग रास्तों को सुरक्षित रखने के लिए नाकाबंदी की और सिरोही के निकट बसंती का दुर्ग बनवाया।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

536

‘गुब्बारा’, ‘नुसरत’, ‘नागपली’, ‘गजक’ नाम है -

Aजोधपुर दुर्ग की तोपों के नाम
Bमेवाड़ में प्रचलित क्षेत्रीय मिठाइयों के नाम
Cमारवाड़ ठिकानों के वस्त्रों के नाम
Dमेवाड़ में प्रचलित राजस्व वसूली करों के नाम

सही उत्तर: जोधपुर दुर्ग की तोपों के नाम

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर नगर की उत्तरी पहाड़ी चिड़ियाटूंक पर बना हुआ है मेहरानगढ़। इसे मयूरध्वजगढ़, मोरध्वजगढ़ तथा गढ़चिंतामणी कहा जाता है। किले में लम्बी दूरी तक मार करने वाली अनेक प्राचीन तोपें हैं जिनमें किलकिला, शंभुबाण, गजनीखान, जमजमा, कड़क बिजली, बगस वाहन, बिच्छू बाण, नुसरत, गुब्बार, धूड़धाणीद, नागपली, मागवा, व्याधी, मीरक चंग, मीर बख्श, रहस्य कला तथा गजक नामक तोपें अधिक प्रसिद्ध हैं।

537

गर्भ-गुंजन तोप निम्न में से किस दुर्ग में स्थित है -

Aकुंभलगढ़
Bनाहरगढ़
Cतारागढ़
Dचित्तौड़

सही उत्तर: तारागढ़

व्याख्या (Explanation)

गिरी दुर्ग का उत्कृष्ट उदाहरण बूंदी का तारागढ़ का किला पर्वत की ऊंची चोटी पर स्थित होने के कारण धरती से आकाश में तारे के समान दिखलाई पड़ने के कारण तारागढ़ के नाम से प्रसिद्ध है। विदेशी पत्रकार रूडयार्ड किपलिंग के शब्दों में ‘यह मानव निर्मित नहीं बल्कि फरिश्तों द्वारा बनाया लगता है।’

538

बनवीर ने किस किले में नौ कोठा मकान या नवलखा भण्डार का निर्माण कराया -

Aमाण्डलगढ़
Bअचलगढ़
Cचित्तौड़
Dरणथम्भौर

सही उत्तर: चित्तौड़

व्याख्या (Explanation)

राणा बनवीर ने चित्तौड़ दुर्ग में नौ कोठा मकान या नवलखा भण्डार बनवाया था।

539

सत्य कथन है -

Aमूर्ति तस्करों के लिए प्रसिद्ध तिमनगढ़ किला है।
Bनवलखा किला-बूंदी में है।
Cकेहरीगढ़ का किला कुम्भलगढ़ में स्थित है।
Dघोड़े की मजार आमेर दुर्ग में स्थित है।

सही उत्तर: मूर्ति तस्करों के लिए प्रसिद्ध तिमनगढ़ किला है।

व्याख्या (Explanation)

मूर्ति तस्करों के लिए प्रसिद्ध तिमनगढ़ किला करौली जिले में मांसलपुर के निकट स्थित है, नवलखा किला झालावाड़ जिले में स्थित है, केहरीगढ़ का किला, किशनगढ़(अजमेर) में है, जबकि घोड़े की मजार तारागढ़ दुर्ग(अजमेर) में स्थित है।

540

निम्न में से किस दुर्ग को यूनेस्को ने विरासत दुर्ग घोषित नहीं किया है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
Aगागरोन
Bमांडलगढ़
Cआमेर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: मांडलगढ़

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 6 दुर्गों - आमेर, गागरोण, कुंभलगढ़, जैसलमेर, रणथंभौर और चित्तौड़गढ़ को जून 2013 में नोमपेन्ह में हुई वलर्ड हेरिटेज कमेटी की बैठक में यूनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल किया गया।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams