⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 55

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 55 है।

541

बादल महल किस दुर्ग में स्थित है -

Aतारागढ़
Bकुंभलगढ़
Cनाहरगढ़
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: कुंभलगढ़

व्याख्या (Explanation)

कुंभलगढ़ के ऊपरी छोर पर राणा कुंभा का निवास है, जिसे ‘कटारगढ़’ कहते हैं। यह ‘बादल महल’ के नाम से प्रसिद्ध है जो महान योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म स्थल है।

542

कौटिल्य ने दुर्गों की चार प्रमुख कोटियां निर्धारित की हैं, निम्न में से कौन सी नहीं है -

Aऔदुक
Bधान्व
Cवन
Dएरण

सही उत्तर: एरण

व्याख्या (Explanation)

कौटिल्य ने दुर्गों की चार प्रमुख कोटियां निर्धारित की हैं - औदुक, पार्वत, धान्व और वन दुर्ग। शुक्र निति में नौ तरह के दुर्ग बताये गये हैं।

543

वह किला, जिसमें एक जैसे नौ महल हैं -

Aआमेर किला
Bजोधपुर किला
Cनाहरगढ़ किला
Dजूनागढ़ किला

सही उत्तर: नाहरगढ़ किला

व्याख्या (Explanation)

आमेर और जयपुर के मध्य उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तृत अरावली पर्वतमाला के एक छोर पर जयगढ़ व दूसरे पर नाहरगढ़ दुर्ग अवस्थित है। पहले इस किले का नाम सुदर्शनगढ़ था जिसे बाद में बदलकर नाहरगढ़ रखा गया। किले को जयसिंह द्वितीय ने सन् 1734 में बनवाया था। जो एक विशाल दीवार द्वारा जयगढ़ किले से जुड़ा हुआ है। सवाई माधोसिंह ने नौ पासवानों (प्रेयसियो) के नाम पर यहां नौ इकमंजिलें और दुमंजिलें महलों का निर्माण करवाया। ये सभी नौ महल एक जैसे हैं। इन्हें “विक्टोरिया शैली” में बनवाया गया है। नौ महलो के नाम - सूरज प्रकाश, खुशहाल प्रकाश, जवाहर प्रकाश, ललित प्रकाश, आनंद प्रकाश, लक्ष्मी प्रकाश, चांद प्रकाश, फूल प्रकाश, बसंत प्रकाश। कदाचित् ये सभी महल नौ पासवानों के नाम पर है।

544

इनमे से कौनसा एक राजस्थान में जल दुर्ग का उत्तम उदहारण है -

Aगागरोन
Bलोहागढ़
Cचित्तोड़
Dजयगढ़

सही उत्तर: गागरोन

545

मेवाड़ की आंख किसे कहा जाता है -

Aअचलगढ़ दुर्ग
Bचित्तौड़ दुर्ग
Cकुम्भलगढ़ दुर्ग
Dसज्जनगढ़ दुर्ग

सही उत्तर: कुम्भलगढ़ दुर्ग

व्याख्या (Explanation)

इस दुर्ग का निर्माण राणा कुम्भा ने करवाया था। मण्डन इसका वास्तुकार था। इस दुर्ग को मेवाड़ की संकटकालीन राजधानी भी कहा जाता है। राण प्रताप की संकटकालीन राजधानी चावण्ड थी।

546

‘ऐसा किला राणी जाए पाए भले ही हो, ठकुराणी जाए के पास नहीं’ किस दुर्ग के सन्दर्भ में यह उक्ति है -

Aबसन्तीगढ़ दुर्ग
Bकुचामन दुर्ग
Cतिमनगढ़ दुर्ग
Dमंडरायल दुर्ग

सही उत्तर: कुचामन दुर्ग

व्याख्या (Explanation)

नागौर में स्थित कुचामन का किला राजस्थान के सभी दुर्गो में जागीरी दुर्गों का सिरमौर माना जाता है। इसे अणखला दुर्ग भी कहते हैं, क्योंकि इसका कभी शत्रु सेना के सामने पतन नहीं हुआ।

547

मेहरानगढ़ दुर्ग में निम्नलिखित में से किसकी मजार स्थित है -

Aमीरानं साहब की
Bअब्दुल्ला खां की
Cभूरे खां की
Dदीवान शाह की

सही उत्तर: भूरे खां की

व्याख्या (Explanation)

मेहरानगढ़ दुर्ग के अंदर चामुण्डा माता मंदिर तथा राठौड़ों की कुलदेवी नागणेची माता का मंदिर भी स्थित है।

548

राजपूताने का सबसे बड़ा लिविंग फोर्ट किसे कहते हैं तथ वह दुर्ग राज्य का प्रथम लिविंग फोर्ट कहलाता है -

Aसोनारगढ़
Bचित्तौड़
Cसिवाणा
Dरणथम्भौर

सही उत्तर: चित्तौड़

549

बूंदी दुर्ग में बने हुए महलों के बारे में किसने लिखा है कि ‘इनका निर्माण भूतों-प्रेतों के द्वारा हुआा?’

Aकिपलिंग
Bकर्नल टाॅड
Cफग्र्यूसन
Dअबूल फजल

सही उत्तर: किपलिंग

व्याख्या (Explanation)

ब्रिटिश साहित्यकार रूडयार्ड किपलिंग ने अपनी पुस्तक ‘जंगल बुक’ में लिखा था कि बूंदी के दुर्ग का निर्माण भूत-प्रेतों के द्वारा किया गया था।

550

‘चिल्ह का टीला’ किस दुर्ग का उपनाम है -

Aमेहरानगढ़
Bजयगढ़
Cअचलगढ़
Dसज्जनगढ़

सही उत्तर: जयगढ़

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams