⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

जैसलमेर में सबसे बड़ी और सबसे सुंदर नक्काशीदार हवेली कौन सी है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aबागोर की हवेली
Bपटवों की हवेली
Cसामोद हवेली
Dचार चौक हवेली

सही उत्तर: पटवों की हवेली

व्याख्या (Explanation)

पटवों की हवेली जैसलमेर में अपनी उत्कृष्ट नक्काशी और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह हवेली पटवा परिवार की समृद्धि और सफलता का प्रमाण है, जो सोने, चाँदी और कीमती पत्थरों के व्यापार में शामिल प्रमुख जैन व्यापारी थे।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

62

नाहरगढ़ किले का मूल नाम क्या था -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aराजगढ़
Bसोनार किला
Cविजयगढ़
Dसुदर्शनगढ़

सही उत्तर: सुदर्शनगढ़

व्याख्या (Explanation)

नाहरगढ़ किला, जयपुर में, मूल रूप से सुदर्शनगढ़ के नाम से जाना जाता था।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

63

चित्तौड़गढ़ में विजय स्तम्भ का निर्माण (विजय टॉवर) _______ द्वारा किया गया था।

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aमहाराणा प्रताप
Bराणा कुंभा
Cराणा लाखा
Dराणा उदय सिंह

सही उत्तर: राणा कुंभा

व्याख्या (Explanation)

कुम्भा ने मालवा विजय के उपलक्ष्य में 9 मंजिला विजय स्तम्भ (Victory Tower) का निर्माण 1437 ई. में करवाया। जिसकी शुरूआत 1437-40 ई. में की गई, जो 1448 ई. में बनकर तैयार हुआ।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

64

निम्नलिखित में से किसने झालावाड़ का किला (गढ़ महल) बनवाया था -

Aराजा राय सिंह
Bमहाराणा प्रताप
Cमहाराणा राणा कुम्भा
Dमहाराजा राणा मदन सिंह

सही उत्तर: महाराजा राणा मदन सिंह

व्याख्या (Explanation)

झालावाड़ किला शहर के मध्य में स्थित, झालावाड़ किला या गढ़ पैलेस एक सुंदर स्मारक है। इसका निर्माण महाराज राणा मदन सिंह और उनके उत्तराधिकारियों ने 1838-1854 ई. के बीच करवाया था।

65

आभानेरी में स्थित, निम्नलिखित में से कौनसी बावड़ी सबसे अधिक कलात्मक है -

📋 पूछा गया: Livestock Assistant Exam 2025
Aनौलखा बावड़ी
Bरानी जी की बावड़ी
Cचांद बावड़ी
Dत्रिमुखी बावड़ी

सही उत्तर: चांद बावड़ी

व्याख्या (Explanation)

आभानेरी गाँव में चांद बावड़ी (बावड़ी) राजस्थान के सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। इसका निर्माण 9वीं शताब्दी ईस्वी में निकुंभ वंश के राजा चंदा ने करवाया था। दुनिया की सबसे बड़ी बावड़ियों में से एक, चांद बावड़ी का निर्माण जल संरक्षण और भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए किया गया था।

📋

स्रोत: Livestock Assistant Exam 2025

66

राजस्थान का “त्रिनेत्र गणेश जी” मंदिर कहाँ स्थित है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
Aकुंभलगढ़ किला
Bजैसलमेर किला
Cरणथंभौर किला
Dभानगढ़ किला

सही उत्तर: रणथंभौर किला

व्याख्या (Explanation)

त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर किले के अंदर स्थित है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ भगवान गणेश का पूरा परिवार विराजमान है और उनकी तीन आँखों वाली मूर्ति भी है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)

67

राजस्थान के किस शहर में जूनागढ़ किला स्थित है। निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
Aबीकानेर
Bजयपुर
Cकोटा
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

जूनागढ़ किला बीकानेर, राजस्थान में स्थित है। यह राठौड़ राजवंश के शासक राय सिंह द्वारा बनवाया गया था। इस किले का निर्माण राजा राय सिंह ने 1588 और 1593 के बीच करवाया था।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)

68

राजस्थान में मेहरानगढ़ किला कहाँ स्थित है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
Aझालावाड़
Bजोधपुर
Cजैसलमेर
Dजालौर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

राव जोधा ने अपने राज्य का विस्तार किया और अपने संबंधियों को वहां पर सामंत नियुक्त किया। इसलिए राव जोधा को मारवाड़ में सामंत प्रथा का वास्तविक संस्थापक कहा जाता है। नैणसी, बांकीदास, दयालदास के अनुसार अपने राज्य की शक्ति संगठित करने के लिए राव जोधा ने अपने वृहत् राज्य की नयी राजधानी जोधपुर (सूर्य नगरी व नीली नगरी) में 1459 ई. में स्थापित की। राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए चिड़िया टूक पहाड़ी पर नया दुर्ग भी बनवाया गया जिसे मेहरानगढ़ कहा गया।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)

69

राजस्थान का कौन-सा प्रसिद्ध मन्दिर, मन्दिर वास्तुकला के “हवेली” रूप का प्रतिनिधि बना - निम्नलिखित विरकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
Aपार्श्वनाथ का मन्दिर
Bनाथद्वारा मन्दिर
Cपुष्कर मन्दिर
Dनीलकंठ (महादेव का मन्दिर

सही उत्तर: नाथद्वारा मन्दिर

व्याख्या (Explanation)

नाथद्वारा मंदिर (श्रीनाथजी मंदिर), राजस्थान के राजसमंद जिले में, वास्तुकला के “हवेली” शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)

70

अबुल फजल ने राजस्थान में स्थित किस किले को बख्तरबंद किला कहा है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
Aतारागढ़
Bकुम्भलगढ़
Cनाहरगढ़
Dरणथम्भौर

सही उत्तर: रणथम्भौर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में स्थित रणथंभौर किले को अबुल फ़ज़ल ने अपनी रचनाओं में बख्तरबंद किला कहा है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams