⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

राजस्थान में निम्नलिखित में से किस स्मारक को “मारवाड़ का ताजमहल” कहा जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aजसवंत थड़ा
Bदेलवाड़ा मंदिर
Cरणकपुर जैन मंदिर
Dफतेह प्रकाश स्थान

सही उत्तर: जसवंत थड़ा

व्याख्या (Explanation)

जसवंत थड़ा, जो जोधपुर में स्थित है, को “मारवाड़ का ताजमहल” कहा जाता है। 1899 में महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में इसका निर्माण करवाया था।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

42

राजस्थान में चामुंडा देवी मंदिर कहाँ स्थित है, जहाँ 2008 में भगदड़ की घटना हुई थी -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aआमेर किला
Bमेहरानगढ़ किला
Cजूनागढ़ किला
Dनाहरगढ़ किला

सही उत्तर: मेहरानगढ़ किला

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित चामुंडा देवी मंदिर में 2008 में भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई थी।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

43

राजस्थान के निम्नलिखित क्षेत्रों में से, किस क्षेत्र में हर्षनाथ मंदिर स्थित है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aसीकर
Bबूंदी
Cबांसवाड़ा
Dजैसलमेर

सही उत्तर: सीकर

व्याख्या (Explanation)

सीकर नगर से 16 किमी दूर दक्षिण में हर्ष पर्वत स्थित है जो अरावली पर्वत श्रृंखला का भाग है। भगवान शिव ने इस पर्वत पर इन राक्षसों का संहार किया था। इससे देवताओं में अपार हर्ष हुआ और उन्होंने शंकर की आराधना व स्तुति की। इस प्रकार इस पहाड़ को हर्ष पर्वत एवं भगवान शंकर को हर्षनाथ कहा जाने लगा। एक पौराणिक दन्त कथा के अनुसार हर्ष को जीणमाता का भाई माना गया है। । हर्ष पर्वत पर भगवान शंकर का प्राचीन व प्रसिद्ध हर्षनाथ मंदिर पूर्वाभिमुख है तथा पर्वत के उत्तरी भाग के किनारे पर समतल भू-भाग पर स्थित है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

44

चांद बावड़ी स्थित है-

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aआभानेरी में
Bभांडारेज में
Cबूंदी में
Dआमेर में

सही उत्तर: आभानेरी में

व्याख्या (Explanation)

चांद बावड़ी भारत की सबसे प्रसिद्ध बावड़ियों में से एक है, जो राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गाँव में स्थित है। इसका निर्माण 9वीं शताब्दी ईस्वी में निकुंभ वंश के राजा चंदा ने करवाया था। दुनिया की सबसे बड़ी बावड़ियों में से एक, चांद बावड़ी का निर्माण जल संरक्षण और भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए किया गया था।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

45

प्रमुख त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस गाँव में स्थित है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aरणकपुर
Bदेशनोक
Cमंडावा
Dउमराई

सही उत्तर: उमराई

व्याख्या (Explanation)

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के उमराई गाँव में स्थित है। कहा जाता है कि पहले मंदिर के चारों ओर शक्तिपुरी, शिवपुरी और विष्णुपुरी नामक तीन किले हुआ करते थे और किलों के मध्य में स्थित होने के कारण देवी भगवती का नाम त्रिपुर सुंदरी पड़ा।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

46

राजस्थान में रामपुरिया हवेली किस स्थान पर स्थित है - नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aउदयपुर
Bबीकानेर
Cझुंझुनू
Dजोधपुर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

रामपुरिया हवेली बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहर है, जो अपनी लाल बलुआ पत्थर से बनी भव्य नक्काशी और स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है। इसे “बीकानेर का गौरव” कहा जाता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

47

राजस्थान के किस स्मारक को, ‘झुंझुनू का हवा महल’ कहा जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aलालगढ़ महल
Bचित्तर महल
Cरंग महल
Dखेतड़ी महल

सही उत्तर: खेतड़ी महल

व्याख्या (Explanation)

खेतड़ी महल का निर्माण भोपाल सिंह ने 1770 के आसपास करवाया था। भोपाल सिंह, सरदूल सिंह के पोते थे। जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने 1799 में खेतड़ी महल के मॉडल पर अपना हवा महल बनवाया , जिसे पवन महल के नाम से भी जाना जाता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

48

बडोली के घटेश्वर मंदिर में शिव के किस स्वरूप को उत्कीर्ण किया गया है -

📋 पूछा गया: CHEMIST(ARCHIVES DEPT.) COMP. EXAM - 2024
Aबालरूप
Bनटराज
Cपशुपति
Dअर्द्धनारीश्वर

सही उत्तर: नटराज

व्याख्या (Explanation)

बडोली (राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में) का घटेश्वर मंदिर 10वीं शताब्दी का प्राचीन शिव मंदिर है। भगवान नटराज की एक नक्काशीदार पत्थर की मूर्ति 1998 में बारली मंदिर परिसर से चोरी की गई थी।

📋

स्रोत: CHEMIST(ARCHIVES DEPT.) COMP. EXAM - 2024

49

सातवीं सदी में चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध किले का निर्माण किसने किया था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aराणा सांगा
Bराणा कुंभा
Cबप्पा रावल
Dचित्रांगद मोरी

सही उत्तर: चित्रांगद मोरी

व्याख्या (Explanation)

चित्तौड़गढ़ किले का प्रारंभिक निर्माण 7वीं शताब्दी में चित्रांगद मोरी (मौर्य शासक) ने किया। बाद में, वर्ष 728 ईस्वी में इस पर मेवाड़ के शासकों ने अधिकार कर लिया और इसे अपनी राजधानी बनाया। चित्तौड़गढ़ मध्यकालीन भारत में मेवाड़ की सत्ता और गौरव का केंद्र रहा है। यह किला बादल, गोरा, महाराणा प्रताप, राणा कुम्भा, पट्टा, जयमल जैसे कई प्रसिद्ध योद्धाओं की वीरगाथाओं से भी जुड़ा रहा है। यह किला वर्ष 2013 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। यह उन सात पहाड़ी किलों में से एक है, जिन्हें ‘राजस्थान के पहाड़ी किले’ के रूप में सामूहिक धरोहर का दर्जा मिला था।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

50

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams