एकी आन्दोलन प्रारम्भ करने के पहले मोतीलाल तेजावत किस राजपूत ठिकाने में कामदार के पद पर कार्यरत थे -
सही उत्तर: झाड़ोल
व्याख्या (Explanation)
मोतीलाल तेजावत का जन्म सन् 1886 में उदयपुर जिले के कोल्यारी गांव में हुआ था। तेजावत हिन्दी, उर्दू एवं गुजराती भाषाओं के अच्छे ज्ञाता थे तथा युवावस्था में पापन झाड़ोल ठिकाने में स्थानीय जागीदार के यहां कामदार का कार्य दिया था। तेजावत जी ने सर्वप्रथम चितौड़ जिले के मातृकुण्डिया नामक स्थान पर सन् 1921 में एकी आंदोलन का सूत्रपात किया ।
स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023