‘राजस्थान के जतिन दास’ कहलाते हैं -
सही उत्तर: बालमुकुन्द बिस्सा
व्याख्या (Explanation)
बालमुकुन्द बिस्सा का जन्म डीडवान तहसील के पीलवा गांव में हुआ। 1924 में चरखा एजेन्सी व खादी भण्डार की स्थापना की। 1942 में श्री जयनारायण व्यास के नेतृत्व में शुरू हुए जनान्दोलन के दौरान श्री बिस्सा को 9 जून, 1942 को भारत रक्षा कानून के अन्तर्गत बंदी बनाकर जेल में डाल दिया गया। जोधपुर जेल में भूख हड़ताल के कारण स्वास्थ्य खराब हुआ और बिन्दल अस्पताल में मृत्यु हो गयी। इन्हें राजस्थान का जतिन दास कहा जाता है।, जतिन दास ने लाहौर जेल में 63 दिन तक भूख हड़ताल की थी।
स्रोत: Junior Instructor (WC&S)2018