किसके नेतृत्व में, शेखावाटी किसान आंदोलन में 10,000 से अधिक जाट महिलाओं ने भाग लिया -
सही उत्तर: किशोरी देवी
व्याख्या (Explanation)
शेखावाटी के सीहोट के ठाकुर मानसिंह द्वारा सोतियां का बास नामक गांव की जाट महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार का विरोध करने के लिए 25 अप्रैल, 1934 को कटराथल नामक स्थान पर ‘श्रीमती किशोरी देवी’ (हरलाल सिंह खर्रा की पत्नी) के नेतृत्व में एक विशाल महिला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें लगभग 10,000 जाट महिलाओं ने भाग लिया। ठाकुर देशराज की पत्नी श्रीमती उत्तमादेवी के ओजस्वी भाषण ने महिलाओं में साहस और निर्भिकता का संचार किया।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2