⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Rajasthan GK के प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 61 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रतन देवी सम्बन्धित थी -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aजयपुर राज्य से
Bजोधपुर राज्य से
Cअलवर राज्य से
Dउदयपुर राज्य से

सही उत्तर: जयपुर राज्य से

व्याख्या (Explanation)

रतन व्यास का जन्म खाचरोद, मध्य प्रदेश में हुआ। इनका विवाह हीरालाल शास्त्री से हुआ। रतन शास्त्री ने सन् 1939 ई. में जयपुर राज्य प्रजामण्डल के सत्याग्रह आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और सन् 1942 ई. के भारत छोड़ो आन्दोलन में भूमिगत कार्यकत्र्ताओं और उनके परिवारों की सेवा की। सन् 1955 ई. में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 1975 ई. में पद्म विभुषण से सम्मानित राजस्थान की प्रथम महिला बनी।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

32

उदयपुर में राजस्थान महिला परिषद् की संस्थापक कौन थी -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
Aशांता त्रिवेदी
Bकृष्णा व्यास
Cलक्ष्मीदेवी काबरा
Dकमला स्वाधीन

सही उत्तर: शांता त्रिवेदी

व्याख्या (Explanation)

महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान के लिए सितम्बर 1947 में शांता त्रिवेदी ने उदयपुर में राजस्थान महिला परिषद की स्थापना की। इस संस्था ने महिलाओं के उत्थान, विकास और कल्याण के लिए विभिन्न प्रवृत्तियाँ प्रारम्भ की और पिछड़ी हुई तथा आर्थिक रूप से विपन्न महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने में बहुत बड़ा योग दिया।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1

33

निम्न में से कौनसी महिला ने प्रथम महिला मंत्री का पद प्राप्त किया -

Aगायत्री देवी
Bगिरजा व्यास
Cकमला शेखावत
Dकमला बेनीवाल

सही उत्तर: कमला बेनीवाल

34

लक्ष्मीदेवी आचार्य ने राज्य के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान कहां दिया -

Aबीकानेर
Bजोधपुर
Cनागौर
Dपाली

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

कलकत्ता में स्थापित बीकानेर प्रजामण्डल की संस्थापक सदस्या और अध्यक्ष भी रही। सविनय अवज्ञा आन्दोलन और स्वदेशी आन्दोलन में भाग लिया।

35

कौन ‘वागड़ की मीरा’ के नाम से भी जानी जाती थी -

📋 पूछा गया: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
Aमीरा बाई
Bगवरी बाई
Cकोयल बाई
Dकाली बाई

सही उत्तर: गवरी बाई

📋

स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV

36

कांग्रेस के नमक सत्याग्रह (1930) के दौरान निम्न में से किसे छ: महीने का कारावास भुगतना पड़ा -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
Aरतन शास्त्री
Bनारायणी देवी
Cअंजना देवी चौधरी
Dजानकी देवी बजाज

सही उत्तर: जानकी देवी बजाज

व्याख्या (Explanation)

जानकी देवी का जन्म मध्यप्रदेश के जावरा कस्बे में हुआ। इनका विवाह जमनालाल बजाज के साथ हुआ और इन्हें वर्धा में आना पड़ा। बजाज जी के देहान्त के बद इनको गौसेवा संघ की अध्यक्षा बनाया गया।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

37

श्रीमती किशोरी देवी किस किसान आन्दोलन से सम्बद्ध रही -

Aबरड़
Bसीकर
Cबिजौलिया
Dबीकानेर

सही उत्तर: सीकर

38

उस क्रांतिकारी महिला का नाम बताइये जिसने बिजौलिया किसान आन्दोलन में भाग लिया और उसे गिरफ्तार किया गया तथा 1930 के सत्याग्रह और 1932 के सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भाग लिया और जेल गई –

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
Aरमा देवी
Bरतन शास्त्री
Cकिशोरी देवी
Dअंजना देवी चौधरी

सही उत्तर: रमा देवी

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

39

निम्नलिखित राजस्थान की पहली महिला का उनके पदनाम के साथ मिलान कीजिये - महिला पदनाम 1.कुशाल सिंह A. राजस्थान की पहली महिला विधायक 2.यशोदा देवी B. राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव 3.शारदा भार्गव C. राजस्थान की पहली महिला सांसद 4.सुमित्रा सिंह D. राजस्थान की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष

A1-A, 2-B, 3-C, 4-D
B1-B, 2-A, 3-C, 4-D
C1-B, 2-D, 3-C, 4-A
D1-A, 2-C, 3-B, 4-D

सही उत्तर: 1-B, 2-A, 3-C, 4-D

व्याख्या (Explanation)

कुशाल सिंह - राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव यशोदा देवी - राजस्थान की पहली महिला विधायक शारदा भार्गव - राजस्थान की पहली महिला सांसद सुमित्रा सिंह - राजस्थान की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष

40

निम्न में से किस महिला को मारवाड़ की नूरजहां कहा जाता है -

Aगुलाबराय
Bअनारा बेगम
Cरसकपूर
Dगुलाब देवी

सही उत्तर: गुलाबराय

व्याख्या (Explanation)

पासवान गुलाबराय को मारवाड़ की नूरजहां कहा जाता है। गुलाबराय, महाराजा विजयसिंह की पासवान थी। विजयसिंह पर अपनी पासवान गुलाबराय का अत्यधिक प्रभाव था, राजकार्य उसके इशारे से ही चलता था। अतः वीर विनोद के रचनाकार श्यामलदास ने विजयसिंह को ‘जहाँगीर का नमूना’ कहा है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams