निम्न में से 1923 में बंद किए गए किस समाचार- पत्र को ‘तरुण राजस्थान’ के नाम से पुन: प्रकाशित किया गया -
सही उत्तर: नवीन राजस्थान
व्याख्या (Explanation)
सन् 1922 में राजस्थान सेवा संघ के द्वारा ‘नवीन राजस्थान’ का प्रकाशन शुरू किया गया था। उल्लेखनीय है कि, सन् 1923 में इसी समाचार पत्र का नाम बदल कर उसे ‘तरुण राजस्थान’ के नाम से नये कलेवर में प्रकाशित किया जाना शुरू कर दिया गया था।
स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B