⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

ब्रिटिश शासन के दौरान प्रेस और पत्रकारिता PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के ब्रिटिश शासन के दौरान प्रेस और पत्रकारिता से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 69 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

निम्नलिखित में से किसने तरूण राजस्थान एवं डेली हेराल्ड समाचारपत्रों के माध्यम से सीकर के किसानों की समस्याओं को प्रचारित किया -

Aचौधरी हरलालसिंह
Bचौधरी लादूराम
Cहीरालाल शास्त्री
Dरामनारायण चौधरी

सही उत्तर: रामनारायण चौधरी

व्याख्या (Explanation)

रामनारायण चौधरी ने तरूण राजस्थान समाचार पत्र में सीकर के किसानों के पक्ष में प्रभावी माहौल बनाया। रामनारायण चौधरी के इस कार्य को लंदन से प्रकाशित डेली हेराल्ड नामक समाचार पत्र में प्रस्तुत कर किसानों की समस्याओं को संबोधित किया गया।

52

समाचार पत्र जिसका प्रकाशन राजस्थान सेवा संघ ने अजमेर से किया :

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (GS) 2020
Aत्यागभूमि
Bलोकवाणी
Cनवीन राजस्थान
Dप्रताप

सही उत्तर: नवीन राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

सन् 1922 में राजस्थान सेवा संघ के द्वारा ‘नवीन राजस्थान’ का प्रकाशन शुरू किया गया था। उल्लेखनीय है कि, सन् 1923 में इसी समाचार पत्र का नाम बदल कर उसे ‘तरुण राजस्थान’ के नाम से नये कलेवर में प्रकाशित किया जाना शुरू कर दिया गया था।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (GS) 2020

53

‘नवीन राजस्थान’ नामक समाचार पत्र बंद होने के पश्चात् पुनः किस नाम से प्रकाशित हुआ -

📋 पूछा गया: Agriculture Officer 2020
Aप्रताप
Bराजस्थान केसरी
Cतरूण राजस्थान
Dराजस्थान

सही उत्तर: तरूण राजस्थान

📋

स्रोत: Agriculture Officer 2020

54

मोती बेगम, निम्न में से किस समाचार-पत्र से सम्बन्धित थे -

📋 पूछा गया: Agriculture Officer 2020
Aजगहित कारक
Bराजपूत गजट
Cराजस्थान समाचार
Dखैरख्वाहे खलक

सही उत्तर: राजपूत गजट

व्याख्या (Explanation)

मोती बेगम स्वतंत्रता आंदोलन के समय एक महिला पत्रकार थीं, जो अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए जानी जाती थीं वे राजपूत गजट से जुड़ी थीं।

📋

स्रोत: Agriculture Officer 2020

55

‘वैदिक यंत्रालय’ प्रिण्टिंग प्रेस कहां स्थापित की गई थी -

📋 पूछा गया: Agriculture Officer 2020
Aउदयपुर
Bअजमेर
Cबीकानेर
Dजयपुर

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

छापाखाना ‘वैदिक यंत्रालय’ अजमेर में स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने की थी। उन्होंने अपने लेखन को प्रकाशित करने के लिए 1880 में इस यंत्रालय की स्थापना की।

📋

स्रोत: Agriculture Officer 2020

56

‘यश वैभव की चाह नहीं, परवाह नहीं जीवन न रहे, यदि इच्छा है तो यह है, जग में स्वेच्छाचार दमन न रहे।’ आदर्श वाक्य था -

Aनवीन राजस्थान
Bराजस्थान केसरी
Cनवजीवन
Dतरूण राजस्थान

सही उत्तर: नवीन राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

अजमेर से नवीन राजस्थान(1922) समाचार पत्र राजस्थान सेवा संघ के तत्वाधान में निकला था। 1923 में इसका नाम ‘तरूण राजस्थान’ कर दिया। विजय सिंह पथिक की लोकप्रिय पंक्तियाँ : – “यश वैभव सुख की चाह नहीं, परवाह नहीं जीवन न रहे; यदि इच्छा है तो यह है-जग में स्वेच्छाचार दमन न रहे।”

57

‘अखण्ड भारत’ समाचार पत्र का प्रकाशन किया -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2011
Aजयनारायण व्यास
Bअर्जुनलाल सेठी
Cसागरमल गोपा
Dआनंदमल सुराणा

सही उत्तर: जयनारायण व्यास

व्याख्या (Explanation)

अखण्ड भारत समाचार पत्र का प्रकाशन जयनारायण व्यास ने सन् 1936 में बम्बई से किया था।

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2011

58

देवीशंकर तिवारी ने निम्न में से कौनसा समाचार-पत्र जारी किया -

Aलोकमत
Bप्रजासेवक
Cलोकवाणी
Dआगीवाण

सही उत्तर: लोकवाणी

व्याख्या (Explanation)

लोक वाणी(1943): जयपुर से देवीशंकर तिवारी द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक।

59

अखण्ड समाचार पत्र-प्रकाशन बम्बई से किसने किया -

Aजयनारायण व्यास
Bजमनालाल बजाज
Cसमर्थदान
Dभूपेन्द्र त्रिवेदी

सही उत्तर: जयनारायण व्यास

व्याख्या (Explanation)

अखण्ड भारत समाचार पत्र का प्रकाशन जयनारायण व्यास ने सन् 1936 में बम्बई से किया था ।

60

राजपूताना गजट का प्रकाशन अजमेर से किसने किया -

Aमौलवी मुराद अली
Bमौलवी हुसैन अली
Cमौलवी अहमद अली
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: मौलवी मुराद अली

व्याख्या (Explanation)

सबसे पहले 1885 में मौलवी मुराद अली ने अजमेर से ‘राजपूताना गजट’ का प्रकाशन आरम्भ किया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams