राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मंत्रियों) की नियुक्ति की जाती है -
सही उत्तर: राज्यपाल द्वारा
व्याख्या (Explanation)
मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री के परामर्श के अनुसार राज्यपाल द्वारा की जाती है। यह निर्णय करना भी मुख्यमंत्री का कार्य है कि किस व्यक्ति को कैबिनेट, किसको राज्यमंत्री तथा किसको उपमंत्री बनाना है। मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करने का भी अधिकार है।