⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 100 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सम्बन्ध में असत्य कथन की पहचान कीजिए -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aजून 2023 में गंगाराम मूलचन्दानी राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किये गये।
Bमानव अधिकार संरक्षण (संशोधित) अधिनियम, 2006 के अनुसार, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में एक अध्यक्ष और दो सदस्यों का प्रावधान किया गया।
Cराजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन 18 जनवरी, 1999 को किया गया।
Dकांता भटनागर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष थी।

सही उत्तर: जून 2023 में गंगाराम मूलचन्दानी राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किये गये।

व्याख्या (Explanation)

जून 2024 में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सेवानिवृत न्यायाधीश गंगाराम मूलचंदानी को राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी अशोक गुप्ता को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

12

आयोग में कार्य संचालन हेतु ‘राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम, _______ ’ बनाए हैं।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COS) Exam 2024
A2000
B2001
C2002
D2003

सही उत्तर: 2001

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम 2001 में बनाए गए थे। ये नियम आयोग के कार्य संचालन और प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COS) Exam 2024

13

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए चयन समिति का सदस्य नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aमुख्यमंत्री
Bराज्य का गृहमंत्री
Cउच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Dविधानसभा अध्यक्ष

सही उत्तर: उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या (Explanation)

राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की चयन समिति में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, विधानसभा में विपक्ष का नेता और विधानसभा अध्यक्ष शामिल होते हैं। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इस समिति का हिस्सा नहीं होते।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

14

राजस्थान मानवाधिकार आयोग अधिनियम कब क्रियान्वित हुआ -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
A2001
B2000
C2002
D2003

सही उत्तर: 2000

व्याख्या (Explanation)

राजस्‍थान की राज्‍य सरकार ने दिनांक 18 जनवरी 1999 को एक अधिसूचना राजस्‍थान राज्‍य मानव अधिकार आयेाग के गठन के संबंध में जारी की, जिसमें मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 21(1) के प्रावधानुसार एक पूर्णकालिक अध्‍यक्ष एवं चार सदस्‍य रखे गये। अध्‍यक्ष एवं चार सदस्‍यों की नियुक्ति कर आयोग का गठन किया गया और मार्च, 2000 से यह आयोग क्रियाशील हो गया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

15

राज्य मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष कब तक पद पर बना रहता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aजब तक वह 70 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता
Bकेवल पाँच वर्ष के लिए
Cअपनी नियुक्ति की तारीख से 5 साल या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक
Dअपनी नियुक्ति की तारीख से 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक

सही उत्तर: अपनी नियुक्ति की तारीख से 5 साल या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक

व्याख्या (Explanation)

मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार इसमें एक अध्यक्ष और 2 सदस्य होते हैं। यह एक संवैधानिक निकाय है। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्य पाँच वर्ष के लिए या सत्तर वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, पद पर बने रहेंगे। नोट: मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2019 में अध्यक्ष और आयोग के सदस्यों और राज्य आयोगों के कार्यकाल को पांच से तीन वर्ष तक कम करने का प्रस्ताव किया गया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

16

राजस्थान राज्य सरकार ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के अनुसार राज्य आयोग के गठन के लिए अधिसूचना कब जारी की थी -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
A18 जनवरी, 1999
B20 मार्च, 2000
C23 मई, 1998
D22 अप्रैल, 2001

सही उत्तर: 18 जनवरी, 1999

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य सरकार ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के अनुसार एक पूर्णकालिक अध्यक्ष और 4 सदस्यों वाले राज्य आयोग के गठन के लिए 18 जनवरी, 1999 को अधिसूचना जारी की। सदस्यों के साथ अध्यक्ष की नियुक्ति करके आयोग का पूर्ण गठन किया गया और मार्च 2000 से यह कार्यात्मक हो गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

17

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के निम्नलिखित अध्यक्षों में से किन्होंने पाँच वर्ष की पदावधि पूरी की -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aन्यायमूर्ति श्रीमती कांता भटनागर
Bन्यायमूर्ति एन.के. जैन
Cन्यायमूर्ति एस. सगीर अहमद
Dन्यायमूर्ति प्रकाश टांटिया

सही उत्तर: न्यायमूर्ति एन.के. जैन

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्षों में से न्यायमूर्ति एन.के. जैन ने अपने पूरे 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था। अन्य अध्यक्षों ने अपने कार्यकाल को पूरा करने से पहले ही पद छोड़ दिया। नाम पद पदधारणा की तिथि पदछोड़ने की तिथि जस्टिस सुश्री कान्ता भटनागर अध्यक्ष 23-03-2000 11-08-2000 जस्टिस एन. के. जैन अध्यक्ष 16-07-2005 15-07-2010 जस्टिस एस. सगीर अहमद अध्यक्ष 16-02-2001 03-06-2004 जस्टिस प्रकाश टाटिया अध्यक्ष 11-03-2016 25-11-2019

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

18

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष या किसी सदस्य को हटाने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aउन्हें संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा हटाया जा सकता है।
Bउन्हें संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा हटाया जा सकता है।
Cउन्हें राष्ट्रपति के आदेश से हटाया जा सकता है।
Dउन्हें राज्य विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव से हटाया जा सकता है।

सही उत्तर: उन्हें राष्ट्रपति के आदेश से हटाया जा सकता है।

व्याख्या (Explanation)

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल अवश्य करता है लेकिन बर्खास्त करने का अधिकार केवल राष्ट्रपति को है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

19

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों को किसके आदेश से पद से हटाया जा सकता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aराष्ट्रपति
Bराज्यपाल
Cराज्य विधान सभा
Dराज्य के मुख्य न्यायाधीश

सही उत्तर: राष्ट्रपति

व्याख्या (Explanation)

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल अवश्य करता है लेकिन बर्खास्त करने का अधिकार केवल राष्ट्रपति को है। भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को राष्ट्रपति के आदेश से पद से हटाया जा सकता है, यदि वे कदाचार या अयोग्यता के दोषी पाए जाते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

20

राज्यपाल द्वारा नियुक्त किये जाने वाले राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की अनुशंसा करने वाली समिति में निम्नलिखित में से कौन शामिल होते हैं - 1. मुख्यमंत्री 2. गृह विभाग के प्रभारी मंत्री 3. विधान सभा में विपक्ष के नेता 4. विधान सभा अध्यक्ष 5. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aसभी 1, 2, 3, 4 और 5
B1, 2 और 5
C1, 2 और 3
D1, 2, 3 और 4

सही उत्तर: 1, 2, 3 और 4

व्याख्या (Explanation)

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 6 सदस्य एक समिति के सिफारिश पर की जाती है राजस्थान में समिति में वर्तमान में केवल 4 सदस्य हैं। अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश दिलवाता है, इस समिति में शामिल होते हैं– मुख्यमंत्री समिति के पदेन अध्यक्ष के रुप में । राज्य मंत्रिमंडल सदस्य (गृह मंत्री)। विधानसभा अध्यक्ष। विधानसभा में विपक्ष का नेता। विधान परिषद सभापति।(राजस्थान में नहीं है) राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल अवश्य करता है लेकिन बर्खास्त करने का अधिकार केवल राष्ट्रपति को है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams