⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 100 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

सर्वप्रथम मानव अधिकारों की घोषणा कब की गई -

A1948
B1947
C1942
D1946

सही उत्तर: 1948

व्याख्या (Explanation)

मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (1948) रूजवेल्ट, जिन्हें इसकी प्रेरणा का श्रेय दिया जाता है, ने घोषणा को सभी मानव जाति के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैग्ना कार्टा के रूप में संदर्भित किया। इसे 10 दिसंबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाया गया था।

82

राज्य मानवाधिकार आयोग कितने वर्ष की अवधि के भीतर के मामलों की सुनवाई कर सकता है -

A2 वर्ष
Bडेढ़ वर्ष
C1 वर्ष
D6 माह

सही उत्तर: 1 वर्ष

व्याख्या (Explanation)

राज्य मानवाधिकार आयोग (State Human Rights Commission) केवल उन मामलों की सुनवाई कर सकता है जो 1 वर्ष के भीतर हुए हों, जैसा कि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 में निर्धारित है।

83

असत्य कथन है - A. राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल करता है B. राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्यों को उनके पद से केवल राष्ट्रपति हटा सकते हैं C. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के वेतन भत्तों व सेवा शर्तों का निर्धारण केंद्र सरकार करती है

AA
BB
CC
DAB

सही उत्तर: C

व्याख्या (Explanation)

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्य के वेतन व भत्ते तथा अन्य सेवा शर्तें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। एकबार नियुक्ति के पश्चात् उनके कार्यकाल के दौरान इनमें कोई लाभ कारी परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।

84

निम्न कथनों पर विचार कीजिए - A. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु दोनों में से जो भी पहले हो तक होता है B. यदि किसी सदस्य की उम्र 70 वर्ष न हुई हो तो वह 3 वर्ष के अगले कार्यकाल के लिए पुनः नियुक्त किया जा सकता है

AA, B दोनों सही है
Bदोनों गलत है
CA सही है
DB सही है

सही उत्तर: A, B दोनों सही है

व्याख्या (Explanation)

अधिनियम की धारा 24 के अनुसार सदस्यों का कार्यकाल पदग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक होता है इनमें जो भी पहले हो होता था। मानवाधिकार संरक्षण संशोधन विधेयक, 2019 के द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष होगा और अधिकतम आयु 70 वर्ष तक होगी। आयोग में वह पुर्ननियुक्ति का भी पात्र होगा।

85

राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे-

Aजस्टिस प्रेमचन्द जैन
Bजस्टिस एन के जैन
Cजस्टिस एस सगीर अहमद
Dजस्टिस कांता भटनागर

सही उत्तर: जस्टिस कांता भटनागर

व्याख्या (Explanation)

कांता कुमारी भटनागर 2000 में राजस्थान मानवाधिकार आयोग की पहली महिला अध्यक्ष थीं।

86

राजस्थान मानवाधिकार आयोग का कार्यालय कहां पर है-

Aजयपुर
Bजोधपुर
Cबीकानेर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय जयपुर के एसएसओ बिल्डिंग, सचिवालय में है।

87

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन कब हुआ -

📋 पूछा गया: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)
A1998
B1999
C2000
D2001

सही उत्तर: 1999

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य सरकार ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के अनुसार एक पूर्णकालिक अध्यक्ष और 4 सदस्यों वाले राज्य आयोग के गठन के लिए 18 जनवरी, 1999 को अधिसूचना जारी की। अध्यक्ष के साथ-साथ सदस्यों की नियुक्ति करके आयोग का पूर्ण गठन किया गया और मार्च 2000 से यह कार्यात्मक हो गया।

📋

स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)

88

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के किसी सदस्य द्वारा अधिकतम किस उम्र तक पद धारित किया जा सकता है -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
A65 वर्ष
B62 वर्ष
C67 वर्ष
D70 वर्ष

सही उत्तर: 70 वर्ष

व्याख्या (Explanation)

राज्यपाल राजस्थान मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993, (मानवाधिकार संरक्षण, (संशोधन) अधिनियम 2019 अधिनियम संरक्षण 19, 2019 द्वारा संशोधित) की धारा 22 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन दोनों को पद धारण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो के लिए नियुक्ति करते हैं।

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

89

राजस्थान राज्य के मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाएगी जो मिकलर बनेगी -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aमुख्य न्यायमूर्ति, मुख्यमंत्री, विधान सभा के अध्यक्ष और गृह मंत्री
Bमुख्यमंत्री, विधान सभा के अध्यक्ष, गृहमंत्री और विपक्ष के नेता
Cराज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और वित्त मंत्री
Dमुख्यमंत्री, विधान सभा के अध्यक्ष, गृहमंत्री और वित्त मंत्री

सही उत्तर: मुख्यमंत्री, विधान सभा के अध्यक्ष, गृहमंत्री और विपक्ष के नेता

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

90

राजस्थान मानवाधिकार आयोग की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी -

Aकान्ता कुमारी भटनागर
Bप्रभा ठाकुर
Cनरेन्द्र कुंवर
Dऊषा मीणा

सही उत्तर: कान्ता कुमारी भटनागर

व्याख्या (Explanation)

सर्वप्रथम न्यायमूर्ति श्रीमती कांता भटनागर, पूर्व मुख्य न्यायाधिपति, मद्रास उच्च न्यायालय ने दिनांक 23.3.2000 से 11.8.2000 तक आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams