⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 100 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

निम्न में से कौन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के एक अध्यक्ष नहीं थे -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift
Aन्यायमूर्ति एन.के. जैन
Bन्यायमूर्ति एस. सगीर अहमद
Cन्यायमूर्ति कांता भटनागर
Dन्यायमूर्ति प्रेमचन्द जैन

सही उत्तर: न्यायमूर्ति प्रेमचन्द जैन

व्याख्या (Explanation)

श्री प्रेमचंद जैन कभी भी राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नहीं बने और 22.07.95 से 11.09.98 तक राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायधीश रहे।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift

62

RSHRC के अध्यक्ष की नियुक्ति _____ की जाती है।

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift
Aमुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल द्वारा
Bमुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की अनुशंसा पर राज्यपाल द्वारा
Cराष्ट्रपति की स्वीकृति लेने के बाद राज्यपाल द्वारा
Dसोच-समझकर राज्यपाल द्वारा

सही उत्तर: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की अनुशंसा पर राज्यपाल द्वारा

व्याख्या (Explanation)

आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित एक समिति जिसमें विधानसभा के अध्यक्ष, गृहमंत्री एवं विधानसभा के विपक्ष के नेता सदस्य हैं, की अनुशंसा पर राज्यपाल द्वारा की जाती है। राजस्थान राज्य के लिए भी 18 जनवरी, 1999 को राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति मार्च, 2000 में की गई। सर्वप्रथम न्यायमूर्ति श्रीमती कांता भटनागर, पूर्व मुख्य न्यायाधिपति, मद्रास उच्च न्यायालय ने दिनांक 23.3.2000 से 11.8.2000 तक आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift

63

निम्नांकित में से कौन राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हेतु अधिकृत है -

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
Aप्रमुख समाज सेवी व्यक्ति
Bपुलिस महानिदेशक स्तर का अधिकारी
Cमुख्य सचिव स्तर का अधिकारी
Dउच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

सही उत्तर: उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या (Explanation)

मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993, संसद का एक अधिनियम, राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य स्तर पर राज्य मानवाधिकार आयोगों की स्थापना का प्रावधान करता है। मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में एक अध्यक्ष और दो सदस्य हैं। अन्य आयोगों के विपरीत, केवल एक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

64

राजस्थान मानवाधिकार आयोग निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं - 1. आयोग के पास एक अध्यक्ष और 5 सदस्य हैं जो कि मानव अधिकारों के संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार हैं। 2. किसी पीड़ित द्वारा प्रस्तुत की गई याचिका पर ही पूछताछ करता है।

Aकेवल 1
Bकेवल 2
C1 और 2 दोनों
Dन तो 1 और न ही 2

सही उत्तर: न तो 1 और न ही 2

व्याख्या (Explanation)

मानव अधिकार संरक्षण (संशोधित) अधिनियम, 2006 के अनुसार राज्‍य मानव अधिकार आयोग में एक अध्‍यक्ष और दो सदस्‍य का प्रावधान किया गया है, न कि पाँच सदस्यों का। राजस्थान मानवाधिकार आयोग पीड़ित द्वारा प्रस्तुत याचिका पर पूछताछ करने के साथ ही अपने स्वयं के पहल पर भी मानव अधिकारों के उल्लंघन की जांच कर सकता है।

65

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है - (A) इसे 18, जनवरी, 1999 को राजस्थान सरकार द्वारा जारी अधिसूचना द्वारा गठित किया गया था। (B) यह आयोग मार्च, 2000 से क्रियाशील हो गया। (C) राजस्थान मानवाधिकार आयोग में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य हैं, जो कि मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधान के अनुसार हैं। (D) इसके पूर्व अध्यक्ष में से एक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये:

A(A), (B) और (C)
B(A), (B) और (D)
C(B), (C) और (D)
D(B) और (C)

सही उत्तर: (A), (B) और (D)

66

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की चयन समिति में निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं होता है -

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
Aमुख्यमंत्री
Bविधान सभा अध्यक्ष
Cमुख्य न्यायाधीश
Dविधान सभा में विपक्ष का नेता

सही उत्तर: मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या (Explanation)

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 6 सदस्य एक समिति के सिफारिश पर की जाती है राजस्थान में समिति में वर्तमान में केवल 4 सदस्य हैं। अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश दिलवाता है, इस समिति में शामिल होते हैं– मुख्यमंत्री समिति के पदेन अध्यक्ष के रुप में । राज्य मंत्रिमंडल सदस्य (गृह मंत्री)। विधानसभा अध्यक्ष। विधानसभा में विपक्ष का नेता। विधान परिषद सभापति।(राजस्थान में नहीं है) विधान परिषद में विपक्ष का नेता।(राजस्थान में नहीं है) राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल अवश्य करता है लेकिन बर्खास्त करने का अधिकार केवल राष्ट्रपति को है।

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)

67

राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्यों की पदावधि अधिकतम उम्र है -

A70वर्ष
B65वर्ष
C60वर्ष
D62वर्ष

सही उत्तर: 70वर्ष

व्याख्या (Explanation)

मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 2(1) के तहत विभिन्न राज्यों में राज्य मानवाधिकार आयोग के गठन का प्रावधान किया गया है। इसी संदर्भ में राजस्थान सरकार द्वारा 18 जनवरी 1999 को “राजस्‍थान राज्‍य मानव अधिकार आयेाग” के गठन के संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई। मार्च, 2000 से यह आयोग क्रियाशील हो गया। आयोग के अध्यक्ष व अन्य सदस्य 5 साल या 70 वर्ष जो भी पहले हो तक पद पर बने रह सकते है। यदि 70 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं हुई हो तो इस आयु तक पुनर्नियुक्त किए जा सकते है।

68

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग किस प्रकार की संस्था है - A. संवैधानिक निकाय B. सांविधिक निकाय C. स्वायत्तशासी निकाय D. गैर सांविधिक निकाय कूट -

AA, D
BB, C
CD
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: B, C

69

2006 में संशोधन के पश्चात वर्तमान में राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं अध्यक्ष का संगठन है -

Aएक अध्यक्ष व दो सदस्य
Bएक अध्यक्ष व चार सदस्य
Cएक अध्यक्ष व तीन सदस्य
Dएक अध्यक्ष व पांच सदस्य

सही उत्तर: एक अध्यक्ष व दो सदस्य

व्याख्या (Explanation)

राजस्‍थान की राज्‍य सरकार ने दिनांक 18 जनवरी 1999 को एक अधिसूचना राजस्‍थान राज्‍य मानव अधिकार आयेाग के गठन के संबंध में जारी की, जिसमें मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के प्रावधानुसार एक पूर्णकालिक अध्‍यक्ष एवं चार सदस्‍य रखे गये। अध्‍यक्ष एवं चार सदस्‍यों की नियुक्ति कर आयोग का गठन किया गया और मार्च, 2000 से यह आयोग क्रियाशील हो गया था।मानव अधिकार संरक्षण (संशोधित) अधिनियम, 2006 के अनुसार राज्‍य मानव अधिकार आयोग में एक अध्‍यक्ष और दो सदस्‍य का प्रावधान किया गया है।

70

राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन क्रमश: हुआ -

A12 अक्टूबर 1993, 18 मार्च 2000
B28 सितंबर 1993 ,18 मार्च 1999
C10 दिसंबर 1948, 12 अक्टूबर 1993
D18 मार्च 1993, 30 मार्च 2000

सही उत्तर: 12 अक्टूबर 1993, 18 मार्च 2000

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams