⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 320 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

‘कनफटे जोगी’ डमरू एवं सारंगी वाद्य यन्त्रों के साथ किस देवी के गीत गाते हैं -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
Aनागणेची माता
Bशीतला माता
Cसकराय माता
Dजीण माता

सही उत्तर: जीण माता

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1

102

बेंगती गाँव (फलौदी) में किस लोक देवता का मुख्य मन्दिर स्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aमल्लीनाथजी
Bतल्लीनाथजी
Cहड़बूजी
Dपाबूजी

सही उत्तर: हड़बूजी

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

103

जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी कौन हैं -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aस्वांगिया माता
Bआवरी माता
Cतनोटिया माता
Dलटियाल माता

सही उत्तर: स्वांगिया माता

व्याख्या (Explanation)

माना जाता है कि भगवान कृष्ण के वंशज यादव/भाटी जब जरासंध से युद्ध में हार गये तब उन्होनें भगवान कृष्ण से जरासंध की हार का उपाय पूछा तब भगवान कृष्ण ने कहा जब तक जरासंध के पास देवी से प्राप्त भाला है उसे कोई नहीं हरा सकता तब यादवों ने देवी को प्रसन्न कर जरासंध से भाला वापस मांगने का वरदान मांगा तब देवी ने जरासंध से भाला मांगा लेकिन जरासंध ने देने से मना कर दिया। तब देवी ने जरासंध से युद्ध किया। भाला छीनते समय भाला मुड़ गया। माता ने भाला ग्रहण किया भाले को स्वांग कहते है जिससे देवी का नाम स्वांगिया माता पड़ गया। भाटी वंश तब से प्रतीक के रूप में त्रिशुल लगाते है। इनका मन्दिर जैसलमेर में है। इन्हें उत्तर की ढाल कहते हैं। यह भाटियों की कुलदेवी है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

104

चार हाथों वाला लोकदेवता किसे कहा जाता है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aमल्लीनाथ जी
Bकल्ला जी
Cझुन्झार जी
Dफत्ता जी

सही उत्तर: कल्ला जी

व्याख्या (Explanation)

कल्लाजी का जन्म 1544 ई./1601 वि.स. में सामीयना गाँव (मेड़ता, नागौर) में हुआ। इनके पिता आससिंह तथा इनकी माता श्वेतकंवर थीं। आससिंह रावदूदा के पौत्र थे। भैरवनाथजी कल्ला जी के गुरु थे। कल्लाजी के बचपन का नाम केसरीसिंह था। सर कटने पर भी कल्लाजी बिना सर का धड़ लेकर गये जिसके साथ राजकुमारी कृष्णा रूंडेला गाँव में सती हो गई। इन्हें चार भुजा वाले देवता, दो सिर वाले देवता, योगी, शेषनाग का अवतार, बाल-ब्रह्मचारी, केहर, कल्याण, कमधण आदि नामों से जाना जाता है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

105

सुमेलित कीजिए - कुलदेवी जाति (1) करणी माता (i) नाई (2) सकराय माता (ii) सीरवी (3) आई माता (iii) खण्डेलवाल (4) नारायणी माता (iv) चारण

A1-iv, 2-i, 3-ii, 4-iii
B1-ii, 2-i, 3-iv, 4-iii
C1-iv, 2-iii, 3-i, 4-ii
D1-iv, 2-iii, 3-ii, 4-i

सही उत्तर: 1-iv, 2-iii, 3-ii, 4-i

व्याख्या (Explanation)

करणी माता — चारण सकराय माता — खण्डेलवाल आई माता — सीरवी नारायणी माता — नाई

106

तेजाजी की पत्नी का नाम _____ था।

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
Aमैणा दे
Bनेतल दे
Cफूलम दे
Dपेमल

सही उत्तर: पेमल

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)

107

किस लोक देवता का जन्म अंडुकस्मेर गाँव, जिला बाड़मेर में हुआ -

Aपाबूजी
Bमल्लीनाथ जी
Cरामदेवजी
Dदेवनारायणजी

सही उत्तर: रामदेवजी

108

‘कामडिया पंथ’ के संस्थापक कौन थे -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aसंत रामदेव
Bसंत धन्ना
Cसंत पीपा
Dसंत रामचरण

सही उत्तर: संत रामदेव

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

109

निम्नलिखित में से किस लोकदेवता को ऊंटों का देवता माना जाता है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
Aगोगाजी
Bहरभूजी
Cतेजाजी
Dपाबूजी

सही उत्तर: पाबूजी

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)

110

‘कामड़िया पंथ’ की स्थापना किसने की थी -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
Aगोगाजी
Bमल्लीनाथजी
Cरामदेवजी
Dपाबूजी

सही उत्तर: रामदेवजी

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams