⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ PYQ in Hindi - पेज 22

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 320 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।

211

जोधपुर के राठौड़ों की देवी, जिसकी 18 भुजाएं हैं -

Aशीतला माता
Bआवरी माता
Cसिकराय माता
Dनागणेची माता

सही उत्तर: नागणेची माता

212

राजस्थान में ऊंट बीमार होने पर किस देवता की पूजा की जाती है -

Aगोगाजी
Bतेजाजी
Cपाबूजी
Dकेसरिया कुंवर

सही उत्तर: पाबूजी

व्याख्या (Explanation)

पाबूजी राजस्थानी लोक साहित्य में पाबूजी को लक्ष्मण का अवतार माना जाता है। मेहरजाति के मुसलमान इन्हें पीर मानकर पूजा करते है| इन्हे ऊंटों का देवता भी कहा जाता है। मारवाड़ में ऊँट लाने का श्रेय इन्ही को है। ऊँट के बीमार होने पे इनकी पूजा की जाती है। रायका/ रेबारी जाति इन्हें अपना आराध्यदेव मानती है।

213

पाबूजी को अवतार माना जाता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aलक्ष्मण का
Bराम का
Cशत्रुघ्न का
Dभरत का

सही उत्तर: लक्ष्मण का

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

214

लुले, लंगड़े और लकवाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं -

Aभदाणा माता
Bआवरी माता
Cगवरी माता
Dआई माता

सही उत्तर: आवरी माता

व्याख्या (Explanation)

आवरी माता का मंदिर निकुंभ(चित्तौड़गढ़), यहां लकवे का इलाज होता है।

215

राणी सती का मंदिर किस जिले में स्थित है -

Aजयपुर
Bसीकर
Cजोधपुर
Dझुंझुनूं

सही उत्तर: झुंझुनूं

व्याख्या (Explanation)

इनका नाम नारायणी बाई था। झुंझुनूं में प्रतिवर्ष भाद्रपद कृष्णा अमावस्या को राणी सती का मेला भरता है।

216

ददरेवा और गोगामेड़ी के बाद गोगाजी का तीसरा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ‘गोगाजी की ओल्डी’ कहां स्थित है -

Aसांचोर
Bसुरसुरा
Cदेचु गांव
Dकोलमण्ड

सही उत्तर: सांचोर

व्याख्या (Explanation)

गोगाजी की ओल्डी सांचोर(जालौर) में स्थित है।

217

करौली में कैलादेवी का मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है -

Aकाली सिन्ध
Bपार्वती
Cकाली सिल
Dबामनी

सही उत्तर: काली सिल

व्याख्या (Explanation)

कैलादेवी करौली के यदुवंश(यादव वंश) की कुलदेवी है। करौली में कालीसिल नदी के किनारे त्रिकूट पर्वत पर कैलादेवी का भव्य मंदिर राजा राघवदास ने बनवाया था। करौली में चैत्र शुक्ल अष्टमी को लक्खी मेला भरता है।

218

किस देवी के मंदिर के सामने ‘बोहरा की छतरी’ है जहां पर पुजारी झाड़फूंक द्वारा विविध रोगों का निवारण करता है -

Aकरणी माता
Bआई माता
Cसकराय माता
Dकैला देवी

सही उत्तर: कैला देवी

व्याख्या (Explanation)

कैलादेवी करौली के यदुवंश(यादव वंश) की कुलदेवी है। करौली में चैत्र शुक्ल अष्टमी को लक्खी मेला भरता है। कैला देवी के मेले में भक्त लांगुरिया लोकगीत गाते हुए लांगुरिया लोकनृत्य करते हैं।

219

करणी माता का बचपन का नाम था -

Aकरनल बाई
Bरिदु बाई
Cकरनला
Dकरनल किनियाणी

सही उत्तर: रिदु बाई

व्याख्या (Explanation)

करणीजी के बचपन का नाम रिदुबाई था। इनका जन्म जोधपुर जिले के सुआप गांव में हुआ। करणी माता बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी है।

220

बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी है -

Aकरणी माता
Bजीण माता
Cआई माता
Dआवड़ माता

सही उत्तर: करणी माता

व्याख्या (Explanation)

करणीजी के बचपन का नाम रिदुबाई था। इनका जन्म जोधपुर जिले के सुआप गांव में हुआ।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams