⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ PYQ in Hindi - पेज 26

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 320 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।

251

गोगामेडी स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
Aचुरू जिले में
Bहनुमानगढ़ जिले में
Cश्रीगंगानगर जिले में
Dझुंझुनु जिले में

सही उत्तर: हनुमानगढ़ जिले में

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3

252

तेजाजी का मुख्य तीर्थ स्थल कहां पर है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
Aशाहपुरा
Bनागौर
Cपरबतसर
Dखडनाल

सही उत्तर: खडनाल

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3

253

लोकदेवता गोगाजी के ‘थान’ सामान्यतः किस पेड़ के नीचे पाये जाते हैं -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2018
Aखेजड़ी
Bपीपल
Cबरगद
Dनीम

सही उत्तर: खेजड़ी

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2018

254

सुगन चिडी को किस लोकमाता का स्वरूप माना जाता है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aआयड़ माता
Bस्वांगिया माता
Cनागणेची माता
Dशीतला माता

सही उत्तर: आयड़ माता

व्याख्या (Explanation)

आवड़ माता का मन्दिर जैसलमेर में है। सोहन चिड़ी/सुगन चिड़ी आवड़ माता का रुप है। इनके स्तुति पाठों को चिरजा कहते हैं जो सिगाऊ व घाड़ाऊ दो प्रकार के होते हैं। चांगला खांप के मुसलमान इनकी पूजा करते हैं। आवड़ माता को सांगियाजी, मांकड़ियाई, भादरेची, तेमड़ाराच, चालगनेची, डूंगरेची आदि नामों से जाना जाता है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

255

लोकदेवता रामदेवजी ने किस सन् में जीवित समाधि ली थी -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
A1468 ई.
B1448 ई.
C1458 ई.
D1438 ई.

सही उत्तर: 1458 ई.

व्याख्या (Explanation)

1458 ई. में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को रामदेव जी ने रूणिचा ( जैसलमेर ) में रामसरोवर की पाल पर समाधि ली। रामदेव जी के मंदिर को देवरा कहा जाता है तथा इनकी ध्वजा को नेजा कहते है जो श्वेत / पांच रंगों की होती है। रामदेव का रात्रि जागरण जम्मा कहलाता है। और बाबा रामदेव जी के मेघवाल समाज के भक्त रिखिया कहलाते है। रामदेवरा में बाबा के दर्शन करने के लिए जाने वाले भक्तो को जातरू कहते है। रामदेव जी के चमत्कारी जीवन गाथाओं का यशोगान पर्चा में होता है ( रानी रूपा ने सर्वप्रथम गाया ) इनकी आस्था में भक्तों द्वारा ब्यावले गीत गाए जाते है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1

256

जाहरपीर के नाम से कौन से लोक देवता को जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
Aहड़बू जी
Bगोगा जी
Cदेवनारायण जी
Dरामदेवजी

सही उत्तर: गोगा जी

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1

257

लोकदेवताओं का कौनसा युग्म बालीनाथ का शिष्य था -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aमल्लिनाथजी और रामदेवजी
Bहरभुजी और रामदेवजी
Cदेवजी और मल्लीनाथजी
Dतेजाजी और रामदेवजी

सही उत्तर: हरभुजी और रामदेवजी

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

258

निम्न में से किस लोक देवी को ‘थार की वैष्णो देवी’ कहा जाता है -

Aजीण माता
Bचामुण्डा माता
Cज्वाला माता
Dतनोट माता

सही उत्तर: तनोट माता

259

‘धौलागढ़ देवी’ का मंदिर किस जिले में स्थित है -

Aअलवर
Bबूंदी
Cभरतपुर
Dकोटा

सही उत्तर: अलवर

260

किस लोक देवता की स्मृति में तिलवाड़ा का मेला भरता है -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
Aहरभूजी
Bपाबूजी
Cगोगाजी
Dमल्लीनाथ जी

सही उत्तर: मल्लीनाथ जी

व्याख्या (Explanation)

तिलवाड़ा का मेला (बालोतरा) राजस्थान के लोक देवता मल्लीनाथ जी की स्मृति में आयोजित होता है। मल्लीनाथ जी मारवाड़ के राठौड़ वंश के थे और उनकी पूजा विशेष रूप से पशुपालक समुदाय द्वारा की जाती है।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams