⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 20

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।

191

निम्नलिखित नदी समूहों में से किस समूह का उद्गम स्थल राजस्थान में नहीं है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
Aसाबरमती - प. बनास - जवाई - खारी
Bसोम - मानसी - वाकल - जाखम
Cगम्भीरी - पार्वती - काली सिंध - परवन
Dबनास - बेढ़च - खारी - चन्द्रभागा

सही उत्तर: गम्भीरी - पार्वती - काली सिंध - परवन

व्याख्या (Explanation)

गम्भीरी मध्यप्रदेश के जावरा की पहाडीयों (रतलाम) से निकलती है। पार्वती मध्यप्रदेश के सिहोर से निकलती है बांरा के करियाहट में राजस्थान में प्रवेश करती है। काली सिंध नदी मध्यप्रदेश के बांगली गांव (देवास) से निकलती है। परवन अजनार/घोड़ा पछाड की संयुक्त धारा है। यह मध्यप्रदेश के विध्याचल से निकलती है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)

192

निम्नलिखित में से बेमेल युग्म (नदी एवं उसकी सहायक नदी) को पहचानिए -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
Aबनास - मेनाल
Bपार्वती - मोरेन
Cलूनी - सागी
Dसाबरमती - वाकल

सही उत्तर: पार्वती - मोरेन

व्याख्या (Explanation)

पार्वती की सहायक नदियां अंधेरी, रेतीली, अहेली, ल्हासी, बैथली, बिलास और कूल है। मोरेल बनास नदी की सहायक नदी है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)

193

कौनसा सुमेलित नहीं है - नदी - उद्गम स्थल

Aबनास - खमनौर की पहाड़ियाँ
Bबाणगंगा - बैराठ की पहाड़ियाँ
Cबेड़च - मुकन्दरा की पहाड़ियाँ
Dकांतली - खण्डेला की पहाड़ियाँ

सही उत्तर: बेड़च - मुकन्दरा की पहाड़ियाँ

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। राजस्थान में उदयपुर जिले में गोगुंदा की पहाडियां से बेड़च नदी का उद्गम होता है। बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली बहरोड जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। बनास नदी का उद्गम खमनोर की पहाड़ी कुंभलगढ़ (राजसमंद) से होता है।

194

नदियाँ जो अपना जल सांभर झील में गिराती है। (A) साबी (B) चाप (C) रूपनगढ़ (D) मेढ़ा

📋 पूछा गया: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
AA और B
BC और D
CB और C
DA और D

सही उत्तर: C और D

व्याख्या (Explanation)

सांभर झील में मुख्य रूप से 4 नदियां मेन्था (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला नदियां आकर गिरती है। इसके अलावा तुरतमंती और मेघना नदियाँ भी छोटे नालों के रूप में आकर गिरती है।

📋

स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)

195

राजस्थान में सर्वाधिक विस्तृत जल ग्रहण क्षेत्र वाली नदी है -

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aलूनी
Bमाही
Cसाबरमती
Dबनास

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक (46,570 वर्ग किमी.) है उसके बाद लूनी (34,250 वर्ग किमी.), चंबल (29,110 वर्ग किमी.), माही (16,030 वर्ग किमी.) नदियां आती है।

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

196

अन्तः प्रवाही नदी है।

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aपश्चिमी बनास
Bगम्भीरी
Cकांतली
Dखारी

सही उत्तर: कांतली

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। सीकर जिले में इस नदी का बहाव क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है। यह नदी 100 कि.मी. लम्बी है सीकर और नीम का थाना में बहने के बाद झुनझुनू व चुरू जिले की सीमा पर समाप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

197

किस नदी का उद्गम सेवर पहाड़ी से है -

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aसाबी
Bकाकनी
Cमोरेल
Dसोम

सही उत्तर: साबी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में आन्तरिक प्रवाह नदी साबी का उद्गम कोटपुतली जिले में सेवर की पहाड़ियों से होता है। यह नदी उतर-पूर्व की ओर बहकर खैरथल तिजारा जिले में बहती है और हरियाणा के गुड़गांव जिले में नजफगढ़ के समीप पटौदी में जाकर समाप्त होती है।

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

198

निम्न में से कौन सी आन्तरिक अपवाह नदी है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aसाबी
Bमासी
Cसूकड़ी
Dमीठड़ी

सही उत्तर: साबी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में आन्तरिक प्रवाह नदी साबी का उद्गम कोटपुतली जिले में सेवर की पहाड़ियों से होता है। यह नदी उतर-पूर्व की ओर बहकर खैरथल तिजारा जिले में बहती है और हरियाणा के गुड़गांव जिले में नजफगढ़ के समीप पटौदी में जाकर समाप्त होती है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

199

बागौर सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aसाबी नदी
Bकोठारी नदी
Cकाटली नदी
Dघग्घर नदी

सही उत्तर: कोठारी नदी

व्याख्या (Explanation)

कोठारी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। बागोर स्थल भीलवाड़ा जिले में कोठारी नदी के तट पर स्थित है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

200

निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है - नदी - उद्गम स्थल

📋 पूछा गया: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
Aसाबी - सेवर पहाड़ियाँ
Bकान्तली - खण्डेला पहाड़ियाँ
Cबाणगंगा - खमनौर पहाड़ियाँ
Dसोम -बीछामेड़ा

सही उत्तर: बाणगंगा - खमनौर पहाड़ियाँ

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में आन्तरिक प्रवाह नदी साबी का उद्गम कोटपुतली जिले में सेवर की पहाड़ियों से होता है। शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली बहरोड जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। सोम नदी उदयपुर में ऋषभदेव के पास बिछामेडा पहाडीयों से निकलती है।

📋

स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams