⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

निम्नलिखित में से कौन सी नदी राजस्थान मे सबसे बड़ा नदी बेसिन क्षेत्र बनाती है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
Aचम्बल
Bलूनी
Cबनास
Dमाही

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सबसे बड़ा नदी बेसिन बनास बेसिन है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)

182

कौन-सा सुमेलित नहीं है - नदियाँ - सहायक नदी

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-A)
Aलूनी - पार्वती
Bकालीसिन्ध - आहू
Cबनास - कोठारी
Dचम्बल - मेज

सही उत्तर: लूनी - पार्वती

व्याख्या (Explanation)

लूनी की सहायक नदियों में लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली), बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, खारी, सागी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है। पार्वती चंबल नदी की सहायक नदी है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-A)

183

निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सुमेलित नहीं है - नदी - सहायक नदी

Aचंबल - बनास
Bबनास - बेडच
Cलूनी - सूकड़ी
Dकाली सिंध - कोठारी

सही उत्तर: काली सिंध - कोठारी

व्याख्या (Explanation)

आहु, परवन, निवाज, उजाड, चौली काली सिंध की सहायक नदियां है। कोठारी नदी बनास की सहायक नदी है।

184

बनास नदी त्रिवेणी संगम का निर्माण _________ नदियों के साथ करती है।

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aबेडच और मेनाल
Bमेनाल और गंभीरी
Cमेनाल और कोठारी
Dबेडच और गंभीरी

सही उत्तर: बेडच और मेनाल

व्याख्या (Explanation)

त्रिवेणी संगम स्थल नदियां जिला विशेष साबंला (बेणेश्वर) सोम-माही-जाखम डूंगरपुर राजस्थान का कुंभ/ आदिवासियों का महाकुंभ मांडलगढ़ (बींगोद) बनास -बेड़च-मेनाल भीलवाड़ा त्रिवेणी तीर्थ मानपुर (रामेश्वर घाट) चम्बल-बनास-सीप सवाई माधोपुर वर्षो से अखण्ड संकीर्तन / श्रीजी मंदिर राजमहल बनास-खारी-डोई टोंक

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

185

निम्न में से कौन सी नदी बारां जिले में प्रवाहित नहीं होती है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
Aकुनु
Bपार्वती
Cपरवन
Dकुराल

सही उत्तर: कुराल

व्याख्या (Explanation)

कुराल नदी बूंदी जिले में बहती है। यह मेज नदी की सहायक नदी है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)

186

नदियों की लंबाई के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य गलत है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
Aलूनी (495 कि.मी.)
Bचंबल (1050 कि.मी.)
Cबनास (480 कि.मी.)
Dमाही (467 कि.मी.)

सही उत्तर: माही (467 कि.मी.)

व्याख्या (Explanation)

लूनी नदी की कुल लम्बाई 495 कि.मी. है। राजस्थान में इसकी कुल लम्बाई 330 कि.मी. है। चंबल नदी की कुल लम्बाई - 966/1050 कि.मी. है जबकि राजस्थान में यह 135 कि.मी बहती है। बनास नदी की कुल लम्बाई 480/512 कि.मी. है जो की पूर्णतः राजस्थान में है। माही नदी की कुल लम्बई 576 कि.मी. है जबकि राजस्थान में यह नदी 171 कि.मी. बहती है। यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4

187

निम्नलिखित में से कौनसा (नदी – उत्पत्ति स्थान) सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
Aसोम – बाबलवाड़ा पहाड़ियां
Bजाखम – छोटी सादड़ी
Cबनास – खमनौर पहाड़ियां
Dसागी – जसवंतपुरा पहाड़ियां

सही उत्तर: सोम – बाबलवाड़ा पहाड़ियां

व्याख्या (Explanation)

सोम नदी उदयपुर में ऋषभदेव के पास बिछामेडा पहाडीयों से निकलती है। उदयपुर, सलूम्‍बर व डुंगरपुर में बहती हुई डुंगरपुर के बेणेश्वर में माही में मिलती है। जाखम, गोमती, सारनी, टिंण्डी सहायक नदियां है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4

188

निम्नलिखित में से कौनसी नदी तोरावाटी बेसिन में में प्रवाहित होती है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
Aकाकनी
Bकान्तली
Cबाणगंगा
Dगंभीरी

सही उत्तर: कान्तली

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। सीकर जिले में इस नदी का बहाव क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है। यह नदी 100 कि.मी. लम्बी है सीकर और नीम का थाना में बहने के बाद झुनझुनू व चुरू जिले की सीमा पर समाप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4

189

निम्नलिखित में से कौन सा कथन बेड़च नदी के संबंध में सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
Aगम्भीरी और ओराई इसकी सहायक नदियाँ हैं।
Bयह गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) के निकट बनास में मिलती है।
Cयह गोगुन्दा पहाड़ियों से उद्गमित होती है।
Dयह गंगा नदी बेसिन के अंतर्गत आती है।

सही उत्तर: यह गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) के निकट बनास में मिलती है।

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में उदयपुर जिले में गोगुंदा की पहाडियां से बेड़च नदी नदी का उद्गम होता है। आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता है। किन्तु उदयसागर झील के पश्चात् यह नदी बेड़च नदी कहलाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 190 कि.मी. है। यह नदी उदयपुर, चितौड़ जिलों में होकर बहती हुई अन्त में भीलवाड़ा जिले के बिगोंद नामक स्थान पर बनास नदी में मिल जाती है। चितौड़गढ़ जिले में गम्भीरी नदी इसमें मिलती है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3

190

जल उपलब्धता के आधार पर राजस्थान के उच्चतम दो नदियों के बेसिन हैं –

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
Aबनास और लूनी
Bमाही और बनास
Cचम्बल और माही
Dचम्बल और बनास

सही उत्तर: चम्बल और बनास

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सर्वाधिक सतही जल चंबल नदी में है, इसके बाद क्रमश: बनास, माही और लूनी नदी में है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams