⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 17

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।

161

गागरोन का किला किन नदियों के संगम स्थल पर स्थित है -

Aकालीसिंध और चम्बल
Bआहू और कालीसिंध
Cचम्बल और आहू
Dआहू और निमाज

सही उत्तर: आहू और कालीसिंध

व्याख्या (Explanation)

झालावाड़ के गागरोन में कालीसिंध आहु नदियों का संगम होता है। इस संगम पर गागरोन का प्रसिद्ध जल दुर्ग स्थित है।

162

कौनसी नदी अरब सागर में गिरती है।

📋 पूछा गया: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022
Aचम्बल नदी
Bबनास नदी
Cलूनी नदी
Dगंभीरी नदी

सही उत्तर: लूनी नदी

व्याख्या (Explanation)

लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। यह नदी अजमेर से नागौर, ब्‍यावर, जोधपुर ग्रामीण, पाली, बालोतरा, बाडमेर, सांचौर जिलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ जिले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण (अरब सागर) में विलुप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022

163

पाली के वस्त्रोद्योग के कारण कौनसी नदी प्रदूषित हो रही है -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Entomology) 2022
Aसुकड़ी
Bलीलड़ी
Cजवाई
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: इनमें से कोई नहीं

व्याख्या (Explanation)

बांडी पाली से निकलती है। पाली व जोधपुर ग्रामीण में बहती हुई पाली के लाखर गांव में लूनी में मिल जाती है। पाली शहर इसी नदी के किनारे है। यह सबसे प्रदुषित नदी है। इसे कैमिकल रिवर भी कहते है।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Entomology) 2022

164

निम्नलिखित में से कौनसी नदी बेसिन राजस्थान के पूर्वी मैदान का भाग नहीं है -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Entomology) 2022
Aचंबल बेसिन
Bबनास बेसिन
Cमाही बेसिन
Dजवाई बेसिन

सही उत्तर: जवाई बेसिन

व्याख्या (Explanation)

जवाई लूनी की मुख्य सहायक नदी है। जवाई बेसिन पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश का भाग है।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Entomology) 2022

165

राजस्थान में बाढ़ का प्रकोप मुख्यतया “घग्गर नदी की घाटी” में किन-किन क्षेत्रों में देखा जाता है - A. सूरतगढ़ B. बोरपाल C. मानेकथर D. खण्डेला सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट से कीजिए- कूट -

AB, C और D
BA, B और C
CA, C और D
DA, B, C और D

सही उत्तर: A, B और C

व्याख्या (Explanation)

घग्घर नदी हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी नामक स्थान पर प्रवेश करती है और गंगानगर के सुरतगढ़ और अनुपगढ़ जिले में बहती हुई पाकिस्तान के बहावलपुर जिले (प्रवेश बिन्दू बिजौर) में प्रवेश करती है और अन्त में फोर्ट अब्बास नामक स्थान पर समाप्त हो जाती है। सीकर जिले के खण्डेला में बाढ़ का कोई प्रकोप नहीं होता। शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है।

166

निम्नलिखित में से राजस्थान की किस नदी बेसिन में ‘उत्खात भूमि’ पाई जाती है -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Entomology) 2022
Aमाही
Bलूनी
Cचंबल
Dबाणगंगा

सही उत्तर: चंबल

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Entomology) 2022

167

जाखम नदी एक सहायक नदी है -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022
Aबाणगंगा की
Bअनास की
Cसोम की
Dकाली सिन्ध की

सही उत्तर: सोम की

व्याख्या (Explanation)

जाखम प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादडी तहसिल में स्थित भंवरमाता की पहाडीयों से निकलती है। प्रतापगढ, सलूम्‍बर, डुगरपुर में बहती हुई डुंगरपुर के लोरवल और बिलूर गांव के निकट यह सोम मे मिल जाती है। करमाइ, सुकली सहायक नदियां है।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022

168

निम्नलिखित में से किस जिले में कोई नदी प्रवाह नहीं है -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022
Aजैसलमेर
Bबूँदी
Cबीकानेर
Dधौलपुर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

राज्य में कोटा संभाग में सर्वाधिक नदियां प्रवाहित होती हैं। बीकानेर तथा चुरू राज्य के दो ऐसे जिले हैं जिनमें कोई नदी नहीं है।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022

169

सूची-I और सूची -II को सुमेलित करके नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- सूची-I (उद्गम स्थल) सूची -II (नदी) (A) खमनौर की पहाड़ियाँ (i) कांतली (B) बैराठ की पहाड़ियाँ (ii) साबी (C) खण्डेला की पहाड़ियाँ (iii) बनास (D) सेवर की पहाड़ियाँ (iv) बाणगंगा कूट - A B C D

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022
Ai iii ii iv
Biii iv i ii
Civ iii i ii
Dii i iii iv

सही उत्तर: iii iv i ii

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी का उद्गम खमनोर की पहाड़ी कुंभलगढ़ (राजसमंद) से होता है। बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली बहरोड जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। राजस्थान में आन्तरिक प्रवाह नदी साबी का उद्गम कोटपुतली जिले में सेवर की पहाड़ियों से होता है। शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022

170

किस स्थान पर सरस्वती नदी के लुप्त होने का उल्लेख महाभारत में हुआ है -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022
Aविनशन
Bत्रवणी
Cवल्ल
Dकालीबंगा

सही उत्तर: विनशन

व्याख्या (Explanation)

महाभारत में यह भी वर्णन आता है कि निषादों और मलेच्छों से द्वेष होने के कारण सरस्वती नदी ने इनके प्रदेशों मे जाना बंद कर दिया जो इसके सूखने की प्रथम अवस्था को दर्शाती है।, साथ ही यह भी वर्णन मिलता है कि सरस्वती नदी मरुस्थल में विनाशन नामक स्थान पर लुप्त हो कर किसी स्थान पर फिर प्रकट होती है।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams