शेखावाटी प्रदेश के कौन से जिले में कोई भी नदी नहीं पायी जाती है -
सही उत्तर: चुरू
व्याख्या (Explanation)
बीकानेर तथा चुरू राज्य के दो ऐसे जिले हैं जिनमें कोई नदी नहीं है।
स्रोत: Computor Exam 2018
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।
शेखावाटी प्रदेश के कौन से जिले में कोई भी नदी नहीं पायी जाती है -
सही उत्तर: चुरू
व्याख्या (Explanation)
बीकानेर तथा चुरू राज्य के दो ऐसे जिले हैं जिनमें कोई नदी नहीं है।
स्रोत: Computor Exam 2018
चम्बल नदी निम्नलिखित किस राज्य-समूह से होकर प्रवाहित होती है -
सही उत्तर: मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
व्याख्या (Explanation)
चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
निम्नांकित में से कौन-सी लूनी नदी की सहायक नदी अरावली पहाड़ियों से उद्गमित नहीं होती है -
सही उत्तर: जोजरी नदी
व्याख्या (Explanation)
जोजडी नागौर के पंडलु या पौडलु गांव से निकलती है। जोधपुर ग्रामीण में बहती हुई जोधपुर ग्रामीण के ददिया गांव में लूनी में मिल जाती है। यह लूनी की एकमात्र ऐसी नदी है। जो अरावली से नहीं निकलती और लूनी में दाहिनी दिशा से आकर मिलती है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
बीकानेर जिले से प्रवाहित होने वाली नदी का नाम है -
सही उत्तर: कोई नदी नहीं
व्याख्या (Explanation)
बीकानेर तथा चुरू राज्य के दो ऐसे जिले हैं जिनमें कोई नदी नहीं है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
मालपुरा – करौली मैदान भाग है
सही उत्तर: बनास बेसिन का
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में मालपुरा-करौली का मैदान बनास बेसिन का हिस्सा है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
निम्न में से चम्बल की सहायक नदी है-
सही उत्तर: बनास
व्याख्या (Explanation)
चम्बल की सबसे बड़ी सहायक नदी बनास नदी है।
स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
निम्नलिखित में से कौन सी नदी उदयपुर जिले में प्रवाहित नहीं होती है -
सही उत्तर: पार्वती
व्याख्या (Explanation)
पार्वती मध्यप्रदेश के सिहोर से निकलती है बांरा के करियाहट में राजस्थान में प्रवेश करती है। बांरा, कोटा में बहती हुई सवाई माधोपुर और कोटा की सीमा पर पालिया गांव के निकट चम्बल में मिल जाती है।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
राजस्थान के ______ जिले में बाणगंगा नदी बेसिन का सर्वाधिक प्रतिशत भाग स्थित है।
सही उत्तर: भरतपुर
व्याख्या (Explanation)
बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली बहरोड जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। यह जयपुर ग्रामीण, दौसा, भरतपुर में बहने के पश्चात् उतरप्रदेश मे आगरा के समीप फतेहबाद नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 English L2
वह नदी जो ‘वन की आशा’ के नाम से जानी जाती है -
सही उत्तर: बनास नदी
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
रूपारेल नदी का उद्गम होता है -
सही उत्तर: उदयनाथ
व्याख्या (Explanation)
रूपारेल नदी अलवर जिले के थानागाजी (उदयनाथ की पहाड़ी) से निकलती, डीग में समाप्त हो जाती है।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2