⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 33

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 33 है।

321

नदी जो बंगाल की खाड़ी से नहीं जुड़ती है, वह है -

Aकालीसिंध
Bबनास
Cमाही
Dबाणगंगा

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में जाकर समाप्त हो जाती है।

322

राजस्थान क कौन सी नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है -

Aचंबल
Bबनास
Cमाही
Dलूणी

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी की कुल लम्बई 576 कि.मी. है जबकि राजस्थान में यह नदी 171 कि.मी. बहती है। यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।

323

बजाज सागर बांध किस नदी पर स्थित है -

Aलूनी
Bमाही
Cसोम
Dपार्वती

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

बजाजसागर बांध बोरवास गांव, बांसवाडा में माही नदी पर बना है।

324

‘पांचना बांध’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

Aभरतपुर
Bअलवर
Cकरौली
Dधौलपुर

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

मिट्टी से बना सबसे बड़ा बांध पांचना बांध करौली में स्थित है।

325

राजस्थान में सबसे लम्बा बांध है -

Aराणा प्रताप सागर
Bमाही बजाज
Cकोटा बैराज
Dबीसलपुर

सही उत्तर: माही बजाज

व्याख्या (Explanation)

जाखम बांध प्रतापगढ़ जिले में स्थित राजस्थान का सबसे ऊंचा बांध (81 मीटर) है। बांसवाड़ा जिले में स्थित माही बजाज सागर बांध राजस्थान का सबसे लंबा बांध (3.1 किमी.) है। राणा प्रताप सागर बांध की भराव क्षमता सर्वाधिक है, जबकि कोटा बैराज बांध का केचमेंट एरिया (जल ग्रहण क्षेत्र) सर्वाधिक है।

326

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है - नदी - उद्गम स्थल

Aबनास - खमनोर पहाड़ियां
Bबाणगंगा - बैराठ पहाड़ियां
Cकांतली - खंडेला पहाड़ियां
Dकाकनी - तारागढ़ पहाड़ियां

सही उत्तर: काकनी - तारागढ़ पहाड़ियां

व्याख्या (Explanation)

आन्तरिक प्रवाह की सबसे छोटी नदी काकनेय नदी का उद्गम जैसलमेर जिले में कोटरी गांव में होता है। यह नदी उत्तर-पश्चिम में बुझ झील में जाकर समापत हो जाती है। किंतु यह मौसम नदी अत्यधिक वर्षा मे मीठा खाड़ी में अपना जल गिराती है। स्थानीय लोग इसे मसूरदी कहते है।

327

राजस्थान की एकमात्र बारहमासी नदी कौन-सी है -

Aलूणी
Bजाखम
Cचम्बल
Dखारी

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल राजस्थान की एकमात्र बारहमासी बहने वाली वाली नदी के रूप में जानी जाती हैं।

328

निम्नलिखित में से कौन-सा समूह सुमेलित नहीं है -

Aभीम सागर - झालावाड़
Bजवाई बांध - पाली
Cपार्वती बांध - भीलवाड़ा
Dजाखम बांध - प्रतापगढ़

सही उत्तर: पार्वती बांध - भीलवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

पार्वती बांध, धौलपुर ज़िले के सरमथुरा उपखंड के आंगई गांव में है।

329

निम्नलिखित में से राजस्थान की आंतरिक प्रवाह की नदियां कौनसी हैं -

Aकांतली, साबी, कालीसिंध, कोठारी
Bकालीसिंध, चंबल, कोठारी, जाखम
Cकांतली, मसूरदी, साबी, बाणगंगा
Dमोरेल, पार्वती, सोम, चंबल

सही उत्तर: कांतली, मसूरदी, साबी, बाणगंगा

व्याख्या (Explanation)

घग्घर, कांतली, काकनेय, मसूरदी, साबी, बाणगंगा, रूपारेल मेन्था (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला आंतरिक प्रवाह की नदियां हैं।

330

निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aचम्बल - पार्वती
Bलूनी - सूकड़ी
Cबनास - कुंटाल
Dमाही - सोम

सही उत्तर: बनास - कुंटाल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी की सहायक नदियां : कालीसिंध, आहू, पार्वती, परवन, बनास, अलनिया, बामणी, कुराल, मेज, सीप, कुनु और छोटी कालीसिंध है। चम्बल की सबसे बड़ी सहायक नदी बनास नदी है। बनास नदी की सहायक नदियां : बेड़च, गम्भीरी, कोठारी, मेनाल(मिनाल), खारी, डाई, माशी, मान्सी, बांड़ी, सोहादरा (सोडरा), मोरेल, ढूंढ, ढील और कालीसिल माही नदी की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर। लूनी की सहायक नदियों में लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली), बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, खारी, सागी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams