⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 35

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 35 है।

341

निम्न में से कौन सी नदी राजस्थान के आंतरिक अपवाह तंत्र से संबद्ध नहीं है -

📋 पूछा गया: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)
Aरूपनगढ़
Bखांडेल
Cमेंढ़ा
Dमित्री

सही उत्तर: मित्री

व्याख्या (Explanation)

सांभर झील में मुख्य रूप से 4 नदियां मेन्था (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला नदियां आकर गिरती है। मित्री नदी राजस्थान की अंतर्देशीय जल निकासी प्रणाली से संबंधित नहीं है।

📋

स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)

342

वेणेश्वर, माही नदी व ........... का संगम है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aअनास
Bएराउ
Cसोम
Dसाबरमती

सही उत्तर: सोम

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील के नवाटपुरा गांव में जहां तीनो नदियों माही - सोम - जाखम का त्रिवेणी संगम होता है बेणेश्वर मेला भरता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

343

राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन-सी नदी यमुना से मिलती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aलूनी
Bमाही
Cबाणगंगा
Dसाबरमती

सही उत्तर: बाणगंगा

व्याख्या (Explanation)

लगभग 380 कि.मी. लम्बी बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली बहरोड जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। यह जयपुर ग्रामीण, दौसा, भरतपुर में बहने के पश्चात् उतरप्रदेश मे आगरा के समीप फतेहबाद नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

344

राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में काली सिंध, चम्बल से मिलती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aबारां
Bझालावाड़
Cटोंक
Dकोटा

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

काली सिंध नदी मध्यप्रदेश के बांगली गांव (देवास) से निकलती है। देवास, शाजापुर, राजगढ़ मे होती हुई झालावाड के रायपुर में राजस्थान में प्रवेश करती है। झालावाड, कोटा में बहती हुई कोटा के नाैनेरा में यह चम्बल में मिल जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

345

कोठारी नदी का उद्गम स्त्रोत है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(copa)
Aबिजराल पहाड़ी से
Bदीवेर पहाड़ी से
Cगोगुन्दा पहाड़ी से
Dपडरार पहाड़ी से

सही उत्तर: दीवेर पहाड़ी से

व्याख्या (Explanation)

कोठारी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। भिलवाड़ा के मांडलगढ़ कस्बे में इस पर मेजा बांध बना है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(copa)

346

‘डाई नदी’ का सम्बन्ध राजस्थान के किस जिले से है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(copa)
Aउदयपुर
Bकोटा
Cअजमेर
Dदौसा

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

डाई नदी अजमेर जिले की नसीराबाद तहसील की अरावली पहाड़ियों से निकलकर अजमेर, केकडी और टोंक जिलों में बहकर बिसलपुर के निकट बनास में मिल जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(copa)

347

नवल सागर तालाब कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(copa)
Aकोटा
Bबूंदी
Cजयपुर
Dअलवर

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

नवलखा झील बूंदी में स्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(copa)

348

जाखम, माही तथा एरू तीनों नदियां राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले का निरूपण करती हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(Eco. Investigator)
Aउदयपुर
Bटोंक
Cप्रतापगढ़
Dकरौली

सही उत्तर: प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

इरू, सोम, जाखम तीनों नदियां प्रतापगढ़ जिले में बहती हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)

349

खारी नदी का उद्गम राजसमन्द जिले के उत्तर में स्थित ......... गांव की पहाड़ियों से होता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(electrician)
Aअरना
Bबागोता
Cबासाणी
Dबिजराल

सही उत्तर: बिजराल

व्याख्या (Explanation)

खारी राजसमंद के बिजराल गांव से निकलती है। राजसमंद, भिलवाड़ा, शाहपुरा, केकडी, टोंक में बहती हुई टोंक के देवली में बनास में मिल जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(electrician)

350

बालोतरा के समदडी में लूनी नदी से ...... नदी मिलती है -

Aमिठड़ी
Bजवाई
Cसुकडी
Dमाही

सही उत्तर: सुकडी

व्याख्या (Explanation)

सुकडी-2(सुकडी) पाली के देसुरी से निकलती है। पाली व जालौर में बहती हुई बालोतरा के समदडी गांव में लुनी में मिल जाती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams